कटनी। (मुरली पृथ्यानी) उपनगरीय क्षेत्र माधवनगर के अंतर्गत आने वाले नगर निगम के चारों वार्ड सामान्य हैं। इसलिए स्वाभाविक तौर पर सामान्य वर्ग के नेताओं में यहां से चुनाव लड़ने की अग्रिम तैयारियां होती देखी जा सकती हैं हालांकि अभी ज्यादातर नेता इस बात पर निर्भर हैं कि जिस राजनीतिक दल से वह जुड़े हैं वह दल किसे उम्मीदवार बनाता है। जैसे ही चुनाव घोषित होंगे और उम्मीदवार तय होंगे इसके बाद निर्दलीय लड़ने वाले चेहरे भी सामने आ जाएंगे। यह तो बात हुई उम्मीदवारी और चुनाव लड़ने की इच्छा की लेकिन मुद्दा है वार्डो का पिछड़ापन दूर करने का, तो जैसा कि स्वाभाविक है हर कोई यही दावा करेगा कि वह पूरा समर्पण रखेगा आम जनता के प्रति लेकिन ज्यादातर यही देखा जाता रहा है कि वह जिस दल से जीता हुआ रहता है उसी दल के नेताओं के क्षेत्र में ही विकास कार्य कराता रह जाता है और बाकी आम जनता को सिर्फ कोरा आश्वासन ही मिलता रहता है। कुछ ही ऐसे होंगे जो सभी जगह एक समान विकास कार्य करा पाते हैं। अंधेरी कीचड़ से सनी हुई गालियां, नाली का अभाव, पीने के पानी जैसी अनेक बुनियादी सुविधाएं हैं जिनके लिए पूर्ण समर्पित नेताओं की जरूरत हैं, यह नहीं कि सिर्फ पार्टी का कार्यकर्ता है और उसे सेटल करना है इसलिए उसे पार्षद बना दो भले ही आम जनता बाद में ठगी हुई रह जाए तो ऐसा नही होना चाहिए। आम जनता और जागरूक जनों को इस चुनाव में सही मायने में शामिल होना होगा और मन, वचन और कर्म से एक रहने वाले को जीता कर निगम में भेजना होगा जो उनकी बुनियादी जरूरतों को पूरा कर सके कहीं ऐसा न हो कि ऐसा उम्मीदवार जीत जाये कि फिर उसका चेहरा ही देखने को न मिले, अच्छे और योग्य पार्षदों को ही जीता कर उन्हें अपना प्रतिनिधि चुनना है।
कटनी जिले की चारों सिंधी सेंट्रल पंचायतों की संयुक्त महापंचायत के महत्वपूर्ण निर्णय 1 जनवरी 2026 से होंगे लागू, माधवनगर पूज्य सिंधी सेंट्रल पंचायत के अध्यक्ष श्री वीरेंद्र तीर्थानी ने सम्पूर्ण समाज जनों से सहयोग प्रदान करने अपील की, देखें वीडियो
कटनी ( प्रबल सृष्टि ) समाज में अनुशासन, मर्यादा और परंपराओं को बनाए रखने हेतु जिले की चारों सिंधी सेंट्रल पंचायतों की संयुक्त महापंचायत ने विगत 30 नवंबर को एक बैठक कुन्दनदास स्कूल शांतिनगर में आयोजित कर महत्वपूर्ण निर्णय पारित किए थे, जिसे समाज हित में 1 जनवरी 2026 से लागू किया जाएगा। इसे लेकर पूज्य सिंधी सेंट्रल पंचायत माधवनगर के अध्यक्ष श्री वीरेंद्र तीर्थानी ने सम्पूर्ण समाज जनों से सहयोग प्रदान करने की अपील की है। समाज हित में पारित निर्णय - 1️⃣ बारात का आगमन: अधिकतम 3:00 बजे दोपहर तक अनिवार्य। 2️⃣ दूल्हे का प्रवेश: पैदल, निकट संबंधियों के साथ स्टेज पर। 3️⃣ दूल्हे के चारों ओर नृत्य: पूर्ण प्रतिबंधित। 4️⃣ पंचायती भोजन: केवल एक समय आयोजित। 5️⃣ बैंड-दल: केवल गेट तक; हॉल के अंदर प्रवेश निषिद्ध। 6️⃣ प्री-वेडिंग शूट: पूर्ण प्रतिबंध। 7️⃣ 13वीं का अवसर: सामूहिक या पंचायती भोजन पूर्णतः निषिद्ध, केवल निकट परिवार तक सीमित। 8️⃣ महिलाओं की पगड़ी-रसम: पुरुषों के समान नियम। 9️⃣ पगड़ी रसम में पंचायती भोजन एवं नाश्ता पूर्ण रूप से प्रतिबंध।

बहुत ही सचिन तू कर ले बात कही आपने उन्हें ऐसा ही चाहिए योग्य प्रत्याशी को चुनाव में विजई बनाना चाहिए
ReplyDelete