Skip to main content

Posts

Showing posts from March, 2020

कटनी जिले में किराना सामग्री की होम डिलीवरी के लिये किराना व्यवसायी अधिकृत

कटनी -  कोरोना संक्रमण के वर्तमान परिस्थितियों को दृष्टिगत रखते हुये इसके आवश्यक उपयोग किये जाने हेतु उपखण्ड स्तर पर आम जन की सुविधा को ध्यान में रखते हुये किराना व्यवसायियों को किराना सामग्री घर पहुंचाकर सुविधा उपलब्ध कराने हेतु अधिकृत किया गया है। संबंधित समस्त किराना व्यवसायी अपने क्षेत्र अन्तर्गत जन सामान्य की मांग अनुसार निर्धारित किराना सामग्री को घर तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। कटनी नगर निगम क्षेत्र कटनी अनुभाग अन्तर्गत  16  प्रतिष्ठानों द्वारा होम डिलेवरी की सुविधा आम नागरिकों को दी जा रही है। इसके अन्तर्गत कैश एण्ड कैरी शांति नगर मोबाईल नंबर  9755613232,  आदर्श किराना कमानिया गेट मोबाईल नंबर  9755615656,  श्रीनिवास सुपर बाजार घंटाघर मोबाईल नंबर  9893109100,  महामाया ट्रेडर्स गोलबाजार मोबाईल नंबर  8225800800,  बिग बाजार बरही रोड मोबाईल नंबर  70891124207  व  9179408050,  विशा मेगामार्ट बरगवां मोबाईल नंबर  7827049854,  साक्षी स्वीट्स मोबाईल नंबर  9827720860,  प्रदीप किराना माधवनगर मोबाईल नंबर  9827551801,  आशीष ट्रेडिंग विश्राम बाबा मोबाईल नंबर  9300507713,  अंकुर किराना

पशु चिकित्सालय, दूध डेयरी, पशु आहार लॉकडाउन से मुक्त

कटनी -  कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव हेतु जिले में सम्पूर्ण लॉकडाउन की अवधि में पशु पालन विभाग की मार्गदर्शिका के अनुसार अत्यावश्यक सेवाओं में आने वाली गतिविधियों को निर्बाद्ध रुप से सुनिश्चित करने कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट शशिभूषण सिंह ने पशु चिकित्सालय ,  दूध एवं डेयरी प्रोडक्ट ,  पशु आहार ,  पोल्ट्री एवं पोल्ट्री फीड की विभिन्न गतिविधियों को लॉकडाउन से मुक्त किया गया है।              इसके अनुसार पशु चिकित्सा विभाग द्वारा दी जाने वाली समस्त सेवायें जैसे पशु प्रजनन प्रक्षेत्र ,  गौशालायें केन्द्रीय वीर्य संस्थायें ,  तरल नत्रजन संयंत्र एवं कृतिम गर्भाधान सेवायें सम्मिलित हैं। साथ ही इनमें उपयोग में आने वाली औषधियां ,  वैक्सीन ,  तरल नत्रजन ,  हिमीकृत वीर्य (सीमेन) आदि सम्मिलित हैं ,  को लॉकडाउन के फलस्वरुप पूर्णतः मुक्त रखा जाता है।              दूध एवं डेयरी प्रोडक्ट को बुनियादी आवश्यकता से संबंधित खाद्य एवं पेय पदार्थ रखा गया है। इस श्रेणी में दूध ,  दूध की पैकिंग एवं वितरण संबंधी समस्त सामग्री को पूर्ण मुक्त रखा जाता है। पशु आहार अन्तर्गत पशु आहार ,  पशु आहार को बनाने

हरे माधव परमार्थ सत्संग समिति ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दिये 13 लाख रुपये

कटनी। कोरोना वायरस के चलते अभूतपूर्व संकट से गुजर रहे इस समय में माधवनगर से भी हाथ उठे हैं। सतगुरु बाबा ईश्वर शाह जी के मार्ग दर्शन में व क्षेत्रीय खजुराहो सांसद व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बी.डी शर्मा के आग्रह पर आज 30 मार्च को ज़िले के कलेक्टर शशिभूषण सिंह को हरे माधव परमार्थ सत्संग समिति माधव नगर कटनी द्वारा 13 लाख रुपये की राशि का चैक मुख्यमंत्री राहत कोष में दिया गया। उपस्थित सदस्यों के साथ में ही हरे माधव रूहानी बाल संस्कार के बालक बालिकाओं द्वारा भी आपनी बचत मनी गुलक में जमा किये गए 21 हजार की राशि का चैक भी सौंपा। इनमें शामिल मनीषा गोपलानी, रोशनी चेलानी, अविनाश गोपलानी, रोहित सेवलानी, निहाल पेसवानी, सोम चुघ, आदि पेसवानी।  साथ में ताराचंद पेसवानी, रामचंद रीझवानी, गंगाराम कटारिया, पीताम्बर टोपनानी, करमचंद आसरानी, देवानंद आसरानी, बबल कटारिया, अशोक कारड़ा, वरियल दास वाधवानी, अशोक सेवलानी, पंकज आहूजा, सुमित चुघ, दिनेश जसवानी की उपस्थिति रही।

गेंहूँ से उत्पाद बनाने वाले निर्माताओं को गेंहूँ प्रदाय करने की व्यवस्था

भोपाल। भारतीय खाद्य निगम द्वारा ओपन मार्केट सेल स्कीम के अंतर्गत गेहूँ के फ्लोर मिलर्स और गेहूँ से विभिन्न उत्पाद बनाने वाले निर्माताओं को गेहूँ प्रदाय करने की व्यवस्था की गई है। संचालक खाद्य-नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण अविनाश लवानिया ने कहा है कि फ्लोर मिलर्स एवं गेहूँ से विभिन्न उत्पाद बनाने वाले निर्माताओं द्वारा उनकी क्षमता अनुसार इस स्कीम में बगैर ऑन-लाईन निविदा के भारतीय खाद्य निगम से गेहूँ निर्धारित दर पर क्रय किया जा सकेगा। इसके लिये भारतीय खाद्य निगम में पंजीयन कराने की आवश्यकता नहीं होगी। यह व्यवस्था गेहूँ को क्रय कर उसके पुन: विक्रय करने के लिये ले जाने के लिये नहीं है। क्रेता द्वारा यह जानकारी संबंधित संभागीय प्रबंधक के ई-मेल आई.डी. पर भेजी जा सकती है। ओपन मार्केट स्कीम में गेहूँ प्रदाय के लिये भारतीय खाद्य निगम द्वारा जिले की पीडीएस की आवश्यकता को छोड़कर शेष सरप्लस मात्रा की गणना के बाद गोदामों को चिन्हांकित किया जाएगा एवं उन्हीं चिन्हित गोदामों से गेहूँ का उठाव क्रेता को करना होगा। क्रेता द्वारा क्रय मात्रा की संपूर्ण राशि कर सहित भारतीय खाद्य निगम के संभागी

मानवता की सेवा के लिये पेंशन से दिये 1 लाख रुपये

कटनी -  कोरोना वायरस के संक्रमण के खिलाफ युद्ध में आम नागरिक भी बढ़-चढकर मानवता की सेवा कार्य में आगे आ रहे हैं। जिले के पुरानी बस्ती मसुरहा वार्ड नगर निगम क्षेत्र के निवासी राजकुमार सोनी ने कोरोना वायरस के खिलाफ युद्ध और मानवता की सेवा के लिये उन्हें मिलने वाली पेंशन राशि से बचाकर एक लाख रुपये की सहायता भेंट की है।              ऑर्डिनेन्स फैक्ट्री कटनी में जूनियर वर्क्स मैनेजर रहे कटनी के राजकुमार सोनी  30  जून  2016  को रिटायर (सेवानिवृत्त) हो चुके हैं। अब अपने भरे-पूरे परिवार के साथ कटनी में ही निवासरत हैं और उन्हें  24  हजार रुपये प्रतिमाह पेंशन मिल रही है। कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ रही दुनिया के सहयोगार्थ मानवता की सेवा में कुछ योगदान करने की लालसा हुई। उन्होने अपनी पेंशन राशि से बचतकर  1  लाख रुपये की राशि स्टेट बैंक ऑफ इण्डिया कटनी की शाखा से मुख्यमंत्री सहायता कोष के लिये दान कर दी है। राजकुमार सोनी ने  28  मार्च को एक लाख रुपये का चैक कलेक्ट्रेट पहुंचकर कलेक्टर शशिभूषण सिंह को भेंट किया।

आवश्यक वस्तुओं के दैनिक फुटकर भाव की जानकारी भेजने के निर्देश, देखें क्या है शामिल

कटनी -  भारत सरकार द्वारा आवश्यक वस्तु अधिनियम के अंतर्गत आवश्यक वस्तुओं की सूची में मास्क ( 2  एवं  3  प्लाई सर्जिकल मास्क और एन- 95  मास्क) और हैण्ड सेनिटाइजर को भी  30 जून , 2020  तक के लिये शामिल किया गया है। प्रमुख सचिव खाद्य-नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण शिवशेखर शुक्ला ने सभी कलेक्टर्स को लॉकडाउन की अवधि में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं। श्री शुक्ला ने कहा है कि जिले में आवश्यक वस्तुओं के व्यापारियों को आवश्यक वस्तु अधिनियम  1955  तथा चोर बाजारी निवारण और आवश्यक वस्तु प्रदाय अधिनियम  1980  के प्रावधानों से पत्र/एसएमएस/व्हाटस अप के माध्यम से अवगत कराकर आवश्यक वस्तुओं की सामान्य उपलब्धता बनाये रखने के निर्देश दिये जायें। आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता एवं कीमतों की नियमित समीक्षा एवं निगरानी करें। जमाखोरों के विरूद्ध निरीक्षण एवं छापे के माध्यम से सुसंगत प्रावधानों के तहत कठोर कार्यवाही करें। डिब्बाबंद वस्तुएँ निर्धारित कीमत से अधिक कीमत पर विक्रय नहीं होनी चाहिए। इस संबंध में नापतौल विभाग के अमले से कार्यवाही सुनिश्चित की जाये। आवश्यक वस्तुओ

माधवनगर पुलिस ने गर्भवती महिला को अस्पताल पहुंचाया

कटनी। माधवनगर थाना क्षेत्र के अमीरगंज की एक महिला फरजान पति मोहम्मद हामिद को आज डिलेवरी के लिये थाना प्रभारी संजय दुबे ने तत्काल एंबुलेंस की व्यवस्था कर जिला चिकित्सालय पहुंचाया। सुबह थाना प्रभारी संजय दुबे को सूचना मिलने पर उन्होंने अपने स्टाफ चीता 5 के आरक्षक शिव पटेल एवं रविंद्र वे को आदेश दिया कि तत्काल बाबा माधवशाह अस्पताल से एंबुलेंस अमीरगंज लेकर जाएं एवं प्रसव वाली महिला को जिला चिकित्सालय में एडमिट कराएं। उसी समय थाना क्षेत्र की 100 नं डायल के आरक्षक मुकेश कोल एवं भुवनेशवर बागरी भी अमीरगंज  मौके पर पहुंचे और आरक्षक शिव पटेल रविंद्र वे द्वारा भेजी गई एंबुलेंस से प्रसव वाली महिला को तत्काल जिला चिकित्सालय भेजा गया। 

बाहर से आये व्यक्तियों की स्वास्थ्य जांच की विशेष व्यवस्था

कटनी -  मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ  एस   के  निगम ने बताया कि कोरोना वायरस की निगरानी को और सघन बनाने के उद्देश्य से निर्णय लिया गया है कि कटनी शहरी क्षेत्र में रोगियों एवं परिजनों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिये केन्द्र एवं राज्य शासन के चिकित्सालयों व निजी चिकित्सालयों में निर्धारित किये गये समय में सिर्फ सर्दी-जुकाम रोग के वे पीडि़त रोगी देखे जायेंगे ,  जो बाहर से आये हैं। एैसे व्यक्ति चिकित्सालय में निर्धारित समय में उपस्थित होकर अपनी जांच करा सकते हैं। इसके लिये उन्हें अन्य कहीं संपर्क करने की आवश्यकता नहीं हैं। साथ ही आस-पास के रहवासियों से भी कहा गया है कि एैसे व्यक्ति ,  जो बाहर से कटनी में आये हैं ,  उनकी जानकारी इन स्थान पर निर्धारित समय पर ही दे सकते हैं। अन्य व्यवस्थायें यथावत् रहेंगी।              स्वास्थ्य के लिये निर्धारित स्वास्थ्य केन्द्रों में शहर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र प्रेमनगर तिलक कॉलेज के पास कटनी ,  ईएसआई चिकित्सालय गायत्री नगर कटनी ,  रेल्वे अस्पताल एनकेजे ,  शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र लखेरा ,  ऑर्डिनेन्स फैक्ट्री अस्पताल ,  उप स्वा

कोरोना वायरस संक्रमण को रोकना सबसे पहली प्राथमिकता - मुख्यमंत्री

कटनी -  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि वर्तमान में देश और दुनिया सदी की सबसे बड़ी महामारी से जूझ रहा है। सरकार ने संक्रमण को रोकने तेजी से प्रयास प्रारंभ किये हैं और सहयोग के लिये समाज भी आगे आ रहा है। आज सबसे बड़ी चुनौती और सबसे बड़ी प्राथमिकता कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने और इसके बचाव की है। मुख्यमंत्री शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेन्सिंग के माध्यम से प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से चर्चा कर रहे थे। कलेक्ट्रेट स्थित वीडियो कॉन्फ्रेन्सिंग कक्ष में विधायक संजय सत्येन्द्र पाठक ,  संदीप जायसवाल ,  कलेक्टर शशिभूषण सिंह ,  अपर कलेक्टर साकेत मालवीय ,  पूर्व महापौर शशांक श्रीवास्तव ,  पार्टी अध्यक्ष राम रतन पायल ,  पीताम्बर टोपनानी ,  आयुक्त नगर निगम आर . पी  सिंह ,  सीईओ जिला पंचायत जगदीश चन्द्र गोमे ,  एसडीएम बलबीर रमन ,  सीएमएचओ डॉ  एस  के  निगम ,  सिविल सर्जन डॉ  एस   के   शर्मा भी उपस्थित थे।              मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरे प्रदेश में  14  अप्रैल तक लॉकडाउन है। कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने हर स्तर और हर स्थान पर सोशल डिस्टेन्स का कड़ाई से प

ढीमरखेड़ा अनुभाग में आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने आदेश जारी

कटनी -  उपखण्ड मजिस्ट्रेट ढीमरखेड़ा सपना त्रिपाठी ने ढीमरखेड़ा अनुभाग अन्तर्गत लॉकडाउन का कड़ाई से पालन कराते हुये इस दौरान आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु आदेश जारी किये हैं। जिसके अनुसार अनुविभाग ढीमरखेड़ा अन्तर्गत समस्त किराना दुकानों में खरीददारों के मध्य  1  मीटर की दूरी पर चक्र बनाकर क्रम अनुसार विक्रय सामग्री प्रदाय करना सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये हैं। फुटकर सब्जी एवं फल विक्रय सुबह  7  बजे से  11  बजे तक एवं सांय  5  बजे स  8  बजे तक किया जा सकेगा। फुटकर विक्रय हेतु साईकल ,  मोटर साईकल या हाथ ठेला के माध्यम से घर-घर जाकर विक्रय किया जाना होगा। स्थायी दुकान लगाने की अनुमति नहीं होगी। फुटकर सब्जी विक्रय करने के पूर्व अनुमति पत्र संबंधित ग्राम पंायत सचिव से प्राप्त किया जाना आवश्यक होगा।              आटा चक्की सुबह  10  बजे से सांय  4  बजे तक संचालित हो सकेंगी। उसम आने वाले व्यक्तियों के मध्यम  1  मीटर की दूरी पर चक्र बनाकर रखना आवश्यक होगा। दूध विक्रय घर-घर जाकर एवं स्थायी दुकानों से सुबह  7  बजे से सुबह  11  बजे तक एवं शाम कों  5  बजे से रात्रि  8  ब

हर जगह सोशल डिस्टेन्स के मानदंड का पालन अनिवार्य रूप से हो

कटनी -    कोरोना वायरस के संक्रमण से निपटने बचाव के लिये भारत सरकार द्वारा जारी गाईड लाईन का लॉकडाउन की अवधि के दौरान सख्ती से पालन करने की अपील धर्म गुरुओं और समाज के  प्रतिष्ठित नागरिकों तथा आम नागरिकों से कलेक्टर शशिभूषण सिंह ने की है। कलेकट्रेट सभाकक्ष में गुरुवार को सोशल डिस्टेन्स का पालन करते हुये धर्म गुरुओं की आहूत बैठक् में कलेक्टर ने कहा कि जिले के नागरिक लॉकडाउन की अवधि में अपने घरों पर ही रहें और अत्यावश्यक सेवाओं के लिये सभी जगहों पर सोशल डिस्टेन्स के नियमों को कड़ाई से पालन करें। बैठक में पुलिस अधीक्षक ललित शाक्यवार ,   अतरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप मिश्रा ,   सीईओ जिला पंचायत जगदीश चन्द्र गोमे तथा विभिन्न धर्मों के धर्म गुरु ,   मठ व मंदिरों के पुजारी ,   मस्जिद ,   चर्च और गुरुद्वारों के प्रमुख संचालकगण उपस्थित थे।              कलेक्टर शशिभूषण सिंह ने कहा कि वैश्विक आपदा के साथ ही कोरोना वायरस संक्रमण को राष्ट्रीय त्रासदी के रुप में घोषित किया गया है। पूरे देश में  14  अप्रैल  2020  तक लॉकडाउन घोषित कर लागू किया गया है। नियमों और निर्देशों को भारत सरकार द्वारा पू

कटनी पुलिस ने जवानों के लिए तैयार किया सैनिटाइजर

कटनी। जिले के थानों एवं पुलिस चौकियों में पदस्थ पुलिस जवानों के लिए पुलिस अधीक्षक ललित शाक्यवार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप मिश्रा के निर्देशन एवं जिला वैज्ञानिक अधिकारी डॉ अवनीश कुमार के मार्गदर्शन में सैनिटाइजर तैयार किया गया है। मार्केट में सैनिटाइजर की उपलब्धता नहीं होने के कारण कोरोना वायरस से बचाव के लिए दिन रात सुरक्षा में तैनात पुलिस जवानों की सुरक्षा के लिए डॉ अवनीश कुमार द्वारा पुलिस लाइन कटनी में लगभग 200 लीटर सैनिटाइजर तैयार किया गया। जिसको थाना एवं पुलिस चौकियों में पहुंचाया जा रहा है, एवं प्रत्येक पुलिसकर्मी को दिया जा रहा है, जिससे वे खुद  इस महामारी के बीच सुरक्षित रह कर लोगों की सुरक्षा कर सकें। डॉ अवनीश कुमार के द्वारा सैनिटाइजर बनाने के लिए डब्ल्यूएचओ के अल्कोहल युक्त सैनिटाइजर के फार्मूले के अनुसार सैनिटाइजर तैयार किया गया, जिसमें इथाइल अल्कोहल, हाइड्रोजन प्रॉक्साइड, ग्लिसरोल, आसुत जल एवं फूड ग्रेड रंग का इस्तेमाल किया।

कटनी में आवश्यक वस्तुओं की होम डिलीवरी शुरू

कटनी। कोरोना वायरस संक्रमण से जन जीवन के बचाव के लिए देश भर में प्रभावी लॉक डाउन के दौरान दैनिक जीवन के लिए आवश्यक वस्तुओं किराना आदि की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए कलेक्टर शशि भूषण सिंह की अपील पर लाक डाउन के दौरान कटनी शहर में विभिन्न डिपार्टमेंटल स्टोर आम नागरिकों को घरेलू उपयोग की वस्तुओं और राशन सामग्री की आर्डर पर होम डिलीवरी के लिए सेवाएं प्रदान करने को तैयार हैं। इसमें अभी 15  दुकाने शामिल की गई हैं लेकिन इस सूची में जल्दी ही और नाम जोड़ने के प्रयास भी जारी हैं। कलेक्टर शशिभूषण सिंह ने बताया कि लिस्ट में दुकानों के नाम और मोबाइल नंबर दिए गए हैं जिन पर सम्पर्क कर अपना आर्डर लिखाया जा सकता है। दुकानों से डिलीवरी बॉय आपके घर तक सामग्री पहुंचाने की व्यवस्था सुनिश्चित करेगा। आप अपने क्षेत्र की नजदीकी दुकान का चयन कर सकते हैं। यहां दुकानों के नाम और नंबरों सहित लिस्ट आपकी सुविधा के लिए उपलब्ध कराई जा रही है। आप उसका उपयोग करें और सामग्री घर बैठे ही प्राप्त करें। साथ ही कोरोना से बचाव के लिए घर मे ही रहने के आग्रह को भी स्वीकार करें। कौन कौन सी दुकानें कैश एंड कैरी शांति

आम नागरिक की सहायता से ही लड़ाई जीती जा सकती है

कटनी। कलेक्टर शशि भूषण सिंह ने बुधवार को पुलिस अधीक्षक ललित शाक्यवार वन मंडलाधिकारी राजेश राय एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ नगर के प्रमुख स्थलो बाजार और चौराहो का भ्रमण कर लाक डाउन की व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने ने नगर वासियों को संकट की घड़ी में कोरोना वायरस संक्रमण के विरुद्ध लडाई में अपना महत्वपूर्ण योगदान अपने घरो में ही रहकर देने की अपील की। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण से आम नागरिक की सहायता से ही लडाई जीती जा सकती है। उन्होंने नागरिकों को कोरोना वायरस से वचाव की जानकारी देते हुए जरूरत मंद लोगो को मास्क भी वितरित किए। कलेक्टर ने कहा कि आपका और आपके परिवार का जीवन अत्यंत महत्वपूर्ण है।अपने घरो मे रहे अपने परिवार के सदस्यों को भी बाहर नही निकलने दे।जरा सी असावधानी आपके और आपके परिवार के स्वास्थ्य के लिए खतरनाक साबित हो सकती है। उन्होंने कहा कि अत्यावश्यक सेवा बहाल रखी जाएगी। भयभीत नही हो संयम के साथ सोशल डिस्टेंस और भारत सरकार द्वारा जारी कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए गाईड लाईन का सख्ती से पालन करे। मंदिर मस्जिद चर्च गुरूद्वारा मे तथा अन्य स्थानो

महामारी से निपटने धन और संसाधन की कोई कमी नही होगी - मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

कटनी -  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण के एक बड़े संकट से सारा विश्व जूझ रहा है। कोरोना वायरस संक्रमण से डरने की जरुरत नहीं है बल्कि बचाव की सावधानियों के साथ पूरी क्षमता से मुकाबला करने की आवश्यकता है। उन्होने कहा कि कोरोना संक्रमण से बचाव और महामारी से निपटने के लिये राज्य सरकार धन और संसाधनों की कोई कमी नहीं आने देगी। मुख्यमंत्री बुधवार की शाम वीडियो कॉन्फ्रेन्सिंग के जरिये सभी जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक तथा स्वास्थ्य एवं प्रशासनिक अधिकारियों से चर्चा कर रहे थे। कटनी जिले कलेक्ट्रेट एनआईसी के वीडियो कॉन्फ्रेन्सिंग कक्ष में कलेक्टर शशिभूषण सिंह ,  पुलिस अधीक्षक ललित शाक्यवार ,  वन मण्डलाधिकारी राजेश राय ,  अपर कलेक्टर साकेत मालवीय ,  सीईओ जिला पंचायत जगदीश चन्द्र गोमे ,  आयुक्त नगर निगम आर   पी   सिंह ,  एसडीएम बलबीर रमन ,  सपना त्रिपाठी , सीएमएचओ डॉ  एस  के  निगम ,  सिविल सर्जन डॉ  एस  के  शर्मा सहित संबंधित विभाग प्रमुख अधिकारी उपस्थित थे।              मुख्यमंत्री शिवराज सिंह  चौहान ने कहा कि सम्पूर्ण भारत में प्रधानमंत्री जी के आव्हान पर 

मास्क 8 से 10 रुपए और 200 मिली लीटर हैंड सेनिटाइजर 100 रुपए की दर निर्धारित

कटनी -  कोरोना वायरस की रोकथाम और बचाव में सहायक मास्क और सेनेटाइजर की दर निर्धारित की गई है। इस सम्बंध में केंद्र सरकार द्वारा आवश्यक वस्तु अधिनियम , 1955  अंतर्गत कोविड- 19  वायरस से होने वाले संक्रमण (इंफेक्शन) की रोकथाम के लिए मास्क ( 2  प्लाई एवं  3  प्लाई) ,  मास्क ,  मास्क ( 2  प्लाई एवं  3  प्लाई) के उत्पादन में कच्ची सामग्री के रूप में उपयोग किए जाने वाले मेल्ट ब्लोन नोन-बोवन फैब्रिक और हैंड सैनिटाइजर की कीमतों को विनियमित करने के लिए मास्क ( 2  प्लाई एवं  3  प्लाई) ,  मेल्ट ब्लोन नोन-बोवन फैब्रिक और हैंड सैनिटाइजर की कीमतों का निर्धारण आदेश , 2020  जारी किया गया है। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट शशिभूषण सिंह ने इस संबंध में आदेश जारी करते हुये कहा है कि संबंधित निर्देशों के उल्लंघन पाये जाने पर आवश्यक वस्तु अधिनियम के निहित प्रावधानों के तहत अनुशासनात्म्क दण्डात्मक कार्यवाही की जायेगी।       मास्क ( 2  प्लाई एवं  3  प्लाई) के विनिर्माण में उपयोग किए जाने वाले मेल्ट ब्लोन नोन-वोवन फैब्रिक की खुदरा कीमतें एवं मास्क ( 3  प्लाई सर्जिकल मास्क) की खुदरा कीमतें  13  मार्च  2020

संक्रमण से बचाव की बरतें सावधानियां - कलेक्टर

कटनी -  सम्पूर्ण देश में कोरोना वायरस प्रकोपगस्त रोगियों की संख्या में हो रही वृद्धि व प्रसार की सामने खड़ी तीसरी स्टेज के खतरे को दृष्टिगत रखते हुये प्रशासन द्वारा  23  व  24  मार्च को लॉकडाउन का निर्णय लिया गया है। इसमें अत्यावश्यक सेवाओं को छोड़कर समस्त शासकीय व अशासकीय व्यक्तियों से घर पर ही रहकर कार्य करने का अनुरोध किया गया था ,  परन्तु कटनी शहर में दिनभर लोगों को काफी संख्या में मार्ग व अन्य दुकानों पर देखा जा सकता है। एैसा करना जनमानस के स्वास्थ्य के लिये एक गंभीर विचारणीय प्रश्न है। शासन की यह मंशा है कि सभी जन यथासंभव घर पर रहें ताकि विस्तार की श्रंखला को अवरुद्ध किया जा सके। परन्तु इसे एक छुट्टी का अवसर मानकर यदि घूमने फिरने में समय व्यतीत किया जाता है ,  तो खतरा कई गुना बढ़ने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता।              कलेक्टर शशिभूषण सिंह एवं स्वास्थ्य प्रशासन ने पुनः समस्त नागरिकजनों से अपील की है कि वह अति आवश्यक परिस्थिति को छोड़कर अपने घर पर ही रहें। संतुलित पौष्टिक भोजन करें व छत पर ही कुछ कसरत ,  व्यायाम करें ,  ताकि प्रतिरोधक क्षमता में संवर्धन हो। घर