Skip to main content

Posts

Showing posts from October, 2022

लौह पुरुष स्वर्गीय सरदार वल्लभ भाई पटेल का जन्मदिन 31 अक्टूबर को जिले भर मे राष्ट्रीय एकता दिवस के रुप मे मनाया गया

कटनी ( प्रबल सृष्टि  )-   लौह पुरुष स्वर्गीय सरदार वल्लभ भाई पटेल का जन्मदिन  31  अक्टूबर को जिले भर मे राष्ट्रीय एकता दिवस के रुप मे मनाया गया। जिला मुख्यालय मे मुख्य कार्यक्रम फारेस्टर प्ले ग्राउंड मे एकता दौड़ ,  मार्च पास्ट के साथ-साथ लोगों को राष्ट्रीय एकता ,  अखण्डता और आंतरिक सुरक्षा की प्रभारी कलेक्टर एवं जिला पंचायत के सीईओ शिशिर गेमावत ने शपथ दिलाई। इस दौरान विधायक मुड़वारा संदीप जायसवाल ,  निगमाध्यक्ष मनीष पाठक ,  जिला भाजपा अध्यक्ष दीपक सोनी टंडन ,  पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार जैन ,  एडीएम रोमानुस टोप्पो ,  एसडीएम प्रिया चंद्रावत ,  तहसीलदार द्वय संदीप श्रीवास्तव और सचिदान्नद त्रिपाठी ,  जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक डॉ. तेज सिंह केशवाल सहित पुलिस बल और होमगार्ड के सैनिक ,  जिला नेहरु युवा केन्द्र और कक्षा  11  वीं एवं  12 वीं के छात्र मौजूद रहे। फारेस्टर प्ले ग्राउंड से शुरु एकता दौड़ थाना चौराहा से सुभाष चौक से वापस सुभाष चौक होते हुए फारेस्टर प्ले ग्राउंड पहुंची। पुलिस बल ,  होम गार्ड सैनिक और स्कूल के छात्र-छात्राओं की सहभागिता से मार्च पास्ट निकाला गया। जिसमें विधायक स

श्रीमती कल्पना मिश्रा के आकस्मिक निधन पर नगर निगम में शोक सभा संपन्न

कटनी ( प्रबल सृष्टि ) - नगर पालिक निगम कटनी के सामान्य प्रशासन विभाग में पदस्थ श्रीमती कल्पना मिश्रा के आकस्मिक निधन पर सोमवार शाम नगर निगम कार्यालय में महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी, निगमाध्यक्ष मनीष पाठक, निगमायुक्त सत्येन्द्र सिंह धाकरे की उपस्थित में शोक सभा आयोजित की गई।   शोक सभा के दौरान श्रीमती कल्पना मिश्रा के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त किया जाकर दिवंगत आत्मा की शान्ति एवं उनके परिवारजनों को इस गहन संकट को सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिये दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजली अर्पित की गई। इस दौरान मेयर इन काउन्सिल सदस्य श्रीमती बीना संजू बैनर्जी, रमेश सोनी, अवकाश जायसवाल, पार्षद श्री सुभाष शिब्बू साहू, सीमा श्रीवास्तव पूर्व पार्षद राज किशोर यादव, समाज सेवी संजीव सूरी एवं अन्य जनप्रतिनिधियों सहित कार्यपालन यंत्री शैलेष जायसवाल, उपायुक्त पी.के.अहिरवार व निगम की अन्य शाखाओं के अधिकारी, कर्मचारियों की उपस्थिति रही।

राष्ट्रीय एकता दिवस 31 अक्टूबर को होंगे विविध आयोजन

कटनी ( प्रबल सृष्टि )- स्व. सरदार वल्लभ भाई पटेल का जन्म दिन 31 अक्टूबर राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाएगा। जिले भर में राष्ट्रीय एकता दिवस पर विविध आयोजन होंगे। एकता दौड़ प्रातः7.30 बजे फ़ॉरेस्टर प्ले ग्राउंड से थाना चौराहा से सुभाष चौक से वापस सुभाष चौक होते हुए फ़ॉरेस्टर प्ले ग्राउंड पहुँचेगी।राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता का शपथ ग्रहण प्रातः 8.30 बजे होगा ।राष्ट्रीय एकता दिवस पर विविध आयोजन होंगे । जिले भर में  विकास खंड और तहसील मुख्यालयों तथा ग्राम पंचायतों में भी राष्ट्रीय एकता दिवस पर विविध आयोजन होंगे। इसके तहत फॉरेस्टर प्ले ग्राउंड में प्रातः 9 बजे राज्य पुलिस और होमगार्ड बलों द्वारा एकता, अखंडता और सुरक्षा की भावना को मजबूती प्रदान करने के लिए मार्च पास्ट आयोजित किया जाएगा।मार्चपास्ट फ़ॉरेस्टर प्ले ग्राउंड से थाना कोतवाली से मिशन चौक से वापस फ़ॉरेस्टर प्ले ग्राउंड आयेंगे । मार्च पास्ट में स्कूलों के कक्षा 11 वीं एवं 12 वीं के छात्रों को भी शामिल किया जाएगा। कारागृह में भी राष्ट्रीय एकता को केंद्र में रखकर कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। सभी ज़िला अधिकारियों को प्रातः 7.30 ब

विविधता में एकता का आलौकिक स्वरूप -75वां वार्षिक निरंकारी संत समागम

कटनी ( प्रबल सृष्टि ) समदृष्टि के भाव को दर्शाते हुए 75वें वार्षिक निरंकारी संत समागम का भव्य शुभारम्भ दिनांक 16 से 20 नवम्बर तक संत निरंकारी आध्यात्मिक स्थल समालखा ग्राउंड (हरियाणा) में आयोजित होने जा रहा है। संत समागम की तैयारिया लगभग सम्पन्नता की ओर है। 75वां वार्षिक निरंकारी संत समागम स्वंय में ऐतिहासिक एंव अनूठा है क्योंकि इन दिव्य संत समागमों की अविरल श्रृंखलाओं ने सफलतापूर्वक अपने 74 वर्ष सम्पन्न कर लिये है। विभिन्न त्यौहारों के इस समय में सभी श्रद्धालु भक्त अपने पारिवारिक दायित्वों को निभाते हुए संत समागम सेवाओं में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। सत्गुरु माता जी भी समागम स्थल की संपूर्ण गतिविधियों का अवलोकन कर रहे हैं और उनके पावन दर्शनों की प्राप्ति कर सभी भक्तजन स्वयं को धन्य महसूस कर रहे हैं। अपने सत्गुरु के दिव्य दर्शनों की प्राप्ति से भक्तों में भी सेवा का और अधिक उत्साह देखने को मिल रहा है। आध्यात्म के इस आलौकिक स्वरूप को देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा है मानो जैसे समागम सेवाओं में सम्मिलित होने वाला प्रत्येक भक्त दिव्यता के वातावरण में प्रतिपल भक्तिमय हो रहा हो। इस वर्ष के

नगर निगम की नवीन परिषद का सामान्य सम्मिलन सम्पन्न, पार्षदों के पत्रों पर टाइम लिमिट में करें कार्यवाही - निगम अध्यक्ष मनीष पाठक

कटनी ( प्रबल सृष्टि ) - नगर पालिक निगम कटनी नवीन परिषद का सामान्य सम्मिलन शुक्रवार सायंकाल 4 बजे से नगर निगम के परिषद कक्ष में सम्माननीय पार्षदों एवं निगम के अधिकारियों की उपस्थिति में आयोजित किया गया। बैठक की शुरुआत राष्ट्रगीत से की जाकर निगम अध्यक्ष मनीष पाठक द्वारा उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों कर्मचारियों को दीपावली की बधाई प्रेषित की। निगमाध्यक्ष मनीष पाठक ने कहा कि आज बडे ही हर्ष का विषय है कि परिषद गठन उपरांत हम सब यहां पर शहर विकास के लिए मिलजुल कर निर्णय लेने एवं उसे कार्यरूप में परिणित करने के लिए उपस्थित हुए है। हमारे बीच आज सदन में दो बार के पूर्व महापौर एवं वर्तमान विधायक  संदीप जायसवाल, पूर्व महापौर श्रीमति राजकुमारी जैन तथा पूर्व निगमाध्यक्ष संतोष शुक्ला के साथ वरिष्ठ पार्षद मिथलेश जैन एवं मौसूफ बिट्टू उपस्थित हैं इन सभी के अनुभवों का लाभ इस सदन के माध्यम से निगम को प्राप्त होगा।   महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी द्वारा बैठक के पूर्व उपस्थित समस्त जनप्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए दलगत राजनीति से ऊपर उठकर एक साथ मिलकर नगर विकास कार्य करने की बात कही। महापौर श्री

मंत्री द्वय ने किया फारेस्टर प्ले ग्राउंड का निरीक्षण

कटनी ( प्रबल सृष्टि  )-  खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया और प्रदेश की संस्कृति मंत्री सुश्री उषा ठाकुर ने फॉरेस्टर प्ले ग्राउंण्ड पहुंचकर खिलाडि़यों से भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया और भोपाल एकेडमी मे भी आने का निमंत्रण दिया। मंत्री श्री मती सिंधिया ने बताया कि फारेस्टर प्ले ग्राउंण्ड में इंटीग्रेटेड स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स के निर्माण के लिए  10   करोड़  24   लाख रुपये शासन से स्वीकृत है और  5   करोड़ रुपये डी.एम.एफ. फण्ड से मिलाकर करीब  15   करोड़ रुपये की लागत से सर्वसुविधायुक्त स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स बनेगा। ताकि यहां की हॉकी सहित सभी खेलों की उदीयमान खेल प्रतिभायें अंतर्राष्ट्रीय फलक पर चमक सकें।              मंत्री द्वय ने बरगवां में जाग्रति पार्क से लगी भूमि पर खेल मैदान निर्माण को लेकर स्थल निरीक्षण भी किया और यहां वाउण्ड्रीवाल निर्माण की बात कही। निरीक्षण के दौरान विधायक संदीप जायसवाल ,  जिला भाजपा अध्यक्ष दीपक सोनी टंडन ,  पूर्व महापौर शशांक श्रीवास्तव ,  रामरतन पायल ,  पीतांबर टोपनानी ,  प्रभारी कलेक्टर एवं जिला पंचायत के सी.ई.ओ. शिशिर गेमावत ,  अपर कलेक्टर

योजनाओं के लाभ से कोई भी पात्र न छूटे-यशोधरा राजे सिंधिया, मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान जनता की सेवा का अभियान है-उषा ठाकुर

कटनी ( प्रबल सृष्टि  )-  प्रदेश की खेल एवं युवा कल्याण ,  तकनीकी शिक्षा ,  कौशल विकास एवं रोजगार मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया ने कहा है कि मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान में चिन्हित योजनाओं में पात्र व्यक्तियों का शत -प्रतिशत सेचुरेशन सुनिश्चित किया जाए। वहीं प्रदेश की संस्कृति ,  पर्यटन ,  धार्मिक न्यास और धर्मस्व मंत्री सुश्री उषा ठाकुर ने कहा कि यह जनता की सेवा का अभियान है ,  इसलिए कोई भी पात्र व्यक्ति लाभ पाने से वंचित न रहे। मंत्री द्वय शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान में प्राप्त आवेदनों और उनके निराकरण की समीक्षा कर रही थी।              बैठक में विधायक संदीप जायसवाल ,  जिला भाजपा अध्यक्ष दीपक सोनी टंडन ,  जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा ,  प्रभारी कलेक्टर एवं जिला पंचायत के सीईओ शिशिर गेमावत ,  पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार जैन  , अपर कलेक्टर रोमानुस टोप्पो ,  सांसद प्रतिनिधि पद्मेश गौतम मौजूद रहे।              बैठक में मंत्री श्रीमती सिंधिया और सुश्री उषा ठाकुर ने कहा कि भव्य और गरिमा पूर्ण कार्यक्रम कर लाभार्थियों को भौतिक रूप से स्वीकृति- पत्

सिंधियत की नई लहर, शहीद प्रेम रामचंदानी का किया गया स्मरण

भोपाल ( प्रबल सृष्टि ) श्री  किशोर कोडवानी के नेतृत्व में इंदौर में वर्ष में 12 शानदार   सांस्कृतिक कार्यक्रम  देने की 26 अक्टूबर को शुरूआत बढ़ दिवस से हुई। सिन्धी लोक गीत, नृत्यों की 25 कलाकार  प्रस्तुति देने आए मंच पर 5 नन्हे दर्शकों ने दीप प्रज्वलित कर किया शुभारंभ। भोपाल के युवा कलाकार शुभम नाथानी और रोशनी तनवानी ने गीतों और पिंकी लालवानी के साथ 12 कलाकारों ने सिन्धी लोक नृत्यों की प्रस्तुति दी । इन्दौर की आर्टिस्ट गोमती चेलानी ने सुखमनी पाठ और घनश्याम पारवानी ने जीजल गीत गाया।  सिन्ध  के लगभग 7000 वर्ष के इतिहास पर आधारित फिल्म प्रदर्शित की गई । सिन्ध समाज के वरिष्ठ श्री मनोहर देव, दादा ईश्वर झामनानी, श्यामलाल राजदेव जी, श्री मंधाराम वाधवानी, श्री  गोपालदास परियानी ने पांच नन्हे दर्शकों को विरासत के नौनिहाल को अतिथि के रूप में  स्वागत किया।इस मौके पर आयोजन समिति सदस्य कार्तिक ईसरानी, राहुल सुखानी, विपुल फतेहचंदानी,नीलम तलरेजा, दीप्ती जगवानी मौजूद थे।  नौनिहालो ने दीप प्रज्वलित कर  कार्यक्रम का शुभारंभ  किया । कार्यक्रम का संचालन सुरेश वाधवा और आभार रोहित नागदेव ने  माना। यह आयोजन

मेयर इन काउंसिल की बैठक में नगर विकास के प्रकरणों पर मिली हरी झंडी

कटनी ( प्रबल सृष्टि) - नगर विकास के प्रकरणों पर नगर निगम में दोपहर 3ः30 बजे से आयोजित मेयर-इन-काउंसिल की बैठक के दौरान सर्वसम्मति से विचारोपरांत स्वीकृति प्रदान की गई। बैठक के दौरान नगरीय क्षेत्र में लोकेशन लोकेटर गैन्ट्री हेतु प्राप्त ऑफर प्राइज की स्वीकृति के संबंध में विभागीय अधिकारी द्वारा प्रदाय की गई जानकारी अनुसार नगर के 24 स्थलों पर लोकेशन लोकेटर हेतु निविदाएं आमंत्रित की गई थी जिसमे ई ऑक्शन उपरान्त अधिकतम ऑफर प्राइस 30.50 पर प्रति वर्ग फुट प्रतिमाह एडवरटाईजिंग रीवा का प्राप्त हुआ है। कुल 24  लोकेशन लोकेटर का निर्माण पूर्ण हो जाने पर नगर निगम को अनुमानित आय 3,36,720 प्रतिमाह प्राप्त होगा। कार्य में किसी भी प्रकार का वित्तीय भार नहीं होगा अपितु राजस्व आय में वृद्धि होगी। प्रकरण पर विचार किया जाकर लोकेटर की ऊंचाई पर्याप्त रखने के निर्देश प्रदान किये जाकर सर्वसम्मति से स्वीकृति प्रदान की गई। जगन्नाथ चौक से घंटाघर तक सड़क निर्माण कार्य की प्रशासकीय, तकनीकी एवं वित्तीय स्वीकृति के संबंध में जानकारी दी गई कि उक्त मार्ग अति व्यस्ततम मार्ग एवं शहर का प्रमुख मार्ग है। वर्तमान में मार्ग

घूँघट में रहने और चूल्हे-चौके तक सीमित बहने अब चला रही हैं दुकान और वाहन

कटनी ( प्रबल सृष्टि )- मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि स्व-सहायता समूह की बहनों ने अपनी कार्य-क्षमता ,  परिश्रम और लगन से इतिहास रचा है। घूँघट में रहने और चूल्हे-चौके तक सीमित बहने आज स्व-सहायता समूह से आत्म-निर्भर हुई हैं और स्वयं दुकानों से लेकर वाहन तक चला रही हैं। उनके जीवन में आया सकारात्मक बदलाव और उनकी प्रगति हम सबके लिए प्रसन्नता का विषय है। समूहों की बहनों की यह पहल अनुकरणीय है। बहनों के सुख ,  प्रसन्नता और प्रगति में ही मेरे जीवन की सार्थकता है।              मुख्यमंत्री श्री चौहान भाईदूज पर प्रदेश की महिला स्व-सहायता समूह की बहनों से निवास कार्यालय से वर्चुअली संवाद कर रहे थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बहनों को दीपावली की शुभकामनाएँ दी और जाना कि धनतेरस का त्यौहार कैसा रहा और बहनों ने क्या-क्या खरीदा। संवाद कार्यक्रम से सभी जिला मुख्यालयों से समूह की बहने जुड़ी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने राजगढ़ ,  मण्डला ,  शहडोल ,  रीवा और देवास की बहनों से बातचीत की। निवास कार्यालय पर प्रमुख सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास श्री उमाकांत उमराव भी उपस्थित थे। हमें आगे बढ़ने की चाह को