Skip to main content

योजनाओं के लाभ से कोई भी पात्र न छूटे-यशोधरा राजे सिंधिया, मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान जनता की सेवा का अभियान है-उषा ठाकुर

कटनी ( प्रबल सृष्टि )- प्रदेश की खेल एवं युवा कल्याणतकनीकी शिक्षाकौशल विकास एवं रोजगार मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया ने कहा है कि मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान में चिन्हित योजनाओं में पात्र व्यक्तियों का शत -प्रतिशत सेचुरेशन सुनिश्चित किया जाए। वहीं प्रदेश की संस्कृतिपर्यटनधार्मिक न्यास और धर्मस्व मंत्री सुश्री उषा ठाकुर ने कहा कि यह जनता की सेवा का अभियान हैइसलिए कोई भी पात्र व्यक्ति लाभ पाने से वंचित न रहे। मंत्री द्वय शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान में प्राप्त आवेदनों और उनके निराकरण की समीक्षा कर रही थी।


            बैठक में विधायक संदीप जायसवालजिला भाजपा अध्यक्ष दीपक सोनी टंडनजिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक विश्वकर्माप्रभारी कलेक्टर एवं जिला पंचायत के सीईओ शिशिर गेमावतपुलिस अधीक्षक सुनील कुमार जैन ,अपर कलेक्टर रोमानुस टोप्पोसांसद प्रतिनिधि पद्मेश गौतम मौजूद रहे।

            बैठक में मंत्री श्रीमती सिंधिया और सुश्री उषा ठाकुर ने कहा कि भव्य और गरिमा पूर्ण कार्यक्रम कर लाभार्थियों को भौतिक रूप से स्वीकृति- पत्र और लाभ वितरित किए जाए। साथ ही इन कार्यक्रमों में सांसदविधायकपंचायत व नगरीय निकाय के जन  प्रतिनिधियों को अवश्य आमंत्रित किया जाए। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्रीमती सिंधिया ने मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के 38 चिन्हित योजनाओं की समीक्षा करते हुएकहा कि जहां चाह हैवहां राह हैमजबूत इच्छाशक्ति के साथ अधिकारी समाज के अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुचाना सुनिश्चित करे।


     उन्होंने कहा कि योजनाओं से संबंधित पात्र आवेदन पत्रों का पूरी संवेदनशीलता से परीक्षण किया जाएताकि कोई भी पात्र व्यक्ति लाभ पाने से वंचित न रहे। मंत्री द्वय ने कहा कि चिन्हित योजनान्तर्गत जिन प्रकरणों में कम संख्या हैउसका परीक्षण किया जाए और अस्वीकृत आवेदनों का परीक्षण कर पात्रता का निर्धारण किया जाए।

            श्री मती सिंधिया ने कहा कि प्रधानमंत्री उज्जवला योजना सबसे उपयोगी योजना है इसलिए इसके अधिक से अधिक पात्र हितग्राहियों को योजना का लाभ दिलाया जाए।

            मंत्री द्वय ने किसान क्रेडिट कार्ड पशुपालन में कम प्रकरणों की स्वीकृति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए लीड बैंक मैनेजर और उपसंचालक पशु चिकित्सा को 2-3 दिनों मे वांछित सुधार लाने की हिदायत दी।

            बैठक में बताया गया कि प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत प्राप्त 453 आवेदनों को स्वीकृत किया जा चुका है। 2949 नामांतरण प्रकरणों का निराकरण किया गया। बताया गया कि आयुष्मान भारत योजना के तहत 32 हजार 363 आयुष्मान कार्ड और 65 हजार 185 जाति प्रमाण-पत्र, 2723 निर्माण श्रमिकों का आवेदन स्वीकृत किया जा चुका है।

   बैठक में राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना ,प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजनापीएम स्ट्रीट वेंडर्स योजनाराष्ट्रीय विधवा पेंशनराष्ट्रीय निशक्त पेंशन योजनासमग्र सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाप्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजनामुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना ,लाड़ली लक्ष्मी योजना में स्वीकृति जारी करनाप्रधानमंत्री मातृ वंदना योजनामुख्यमंत्री किसान कल्याण योजनामुख्यमंत्री कन्या अभिभावक पेंशन योजना ,मुख्यमंत्री कल्याणी विवाह सहायता योजनाप्रधानमंत्री ग्रामीण पथ विक्रेता ऋण योजना, 6 वर्ष से अधिक आयु की बहुविकलांग और मानसिक रूप से अविकसित निशक्तजन के लिए सहायता अनुदान योजना ,राष्ट्रीय परिवार सहायता योजनाकिसान क्रेडिट कार्डमुख्यमंत्री निशक्त शिक्षा प्रोत्साहन योजनानामांतरण प्रकरणो का निराकरणबटवारा प्रकरणों का निराकरणनिशुल्क कृत्रिम अंग सहायक उपकरण ,अटल पेंशन योजना ,मुख्यमंत्री बाल आशीर्वाद योजना ,सार्वजनिक वितरण प्रणालीनिशक्त छात्र -छात्राओं के लिए उच्च शिक्षा में दी जाने वाली फीस ,निर्वाह भत्तापरिवहन भत्ता योजनाजाति प्रमाण पत्रनिशक्तजन विवाह प्रोत्साहन योजना ,सीमांकनमछुआ क्रेडिट कार्डदिव्यांग छात्रवृत्ति ,नक्शा शुद्धिकरण ,आहार अनुदान योजना में प्राप्त आवेदनों की जानकारी प्रस्तुत की गई।

हितलाभ एवं स्वीकृति पत्र वितरित

            बैठक में मंत्री द्वय श्री मति सिंधिया और सुश्री ठाकुर ने विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को प्रतीक स्वरुप हितलाभ व स्वीकृति पत्र वितरित किया। हितग्राहियों को जाति प्रमाण-पत्रलाड़ली लक्ष्मी योजना का प्रमाण-पत्रस्वामित्व योजनातर्गत भू-अघिकार अभिलेखआजीविका मिशन के स्व-सहायता समूहों को राशिमुखमंत्री ग्रामीण पथ विक्रेता योजनाराशन की पात्रता पर्चीपेंशन योजना तथा म.प्र. भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के तहत श्रमिक कार्ड एवं प्रधानमंत्री स्व-निधि योजना के तहत 5-5 हितग्राहियों को स्वीकृति पत्रों का वितरण किया।

प्रतीक चिन्ह भेंट

            बैठक में मंत्री द्वय को एक जिला-एक उत्पाद के तहत चिन्हित कटनी स्टोन में सैण्ड स्टोन से निर्मित अशोक के सारनाथ लाट के चार शेरों की प्रतिकृति भेंट की गई। एम.एस.एम.ई. विभाग के सौजन्य से मंत्री द्वय को विधायक संदीप जायसवालप्रभारी कलेक्टर श्री गेमावत और पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार जैन ने प्रतीक चिन्ह भेंट किया।

            बैठक में संयुक्त कलेक्टर साधना परस्तेजिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र के महाप्रबंधक अजय श्रीवास्तवडीडीए अशोक राठौरजिला कार्यक्रम अधिकारी नयन सिंहलोक सेवा जिला प्रबंधक दिनेश विश्वकर्माई-गर्वनेंस जिला प्रबंधक सौरभ नामदेवकार्यपालन यंत्री पीडब्ल्यूडी डी. हरि सिंह सहित सभी एसडीएम और सभी जनपद पंचायत के सीईओ मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

कटनी जिले की चारों सिंधी सेंट्रल पंचायतों की संयुक्त महापंचायत के महत्वपूर्ण निर्णय 1 जनवरी 2026 से होंगे लागू, माधवनगर पूज्य सिंधी सेंट्रल पंचायत के अध्यक्ष श्री वीरेंद्र तीर्थानी ने सम्पूर्ण समाज जनों से सहयोग प्रदान करने अपील की, देखें वीडियो

कटनी ( प्रबल सृष्टि ) समाज में अनुशासन, मर्यादा और परंपराओं को बनाए रखने हेतु जिले की चारों सिंधी सेंट्रल पंचायतों की संयुक्त महापंचायत ने विगत 30 नवंबर को एक बैठक कुन्दनदास स्कूल शांतिनगर में आयोजित कर महत्वपूर्ण निर्णय पारित किए थे, जिसे समाज हित में 1 जनवरी 2026 से लागू किया जाएगा। इसे लेकर पूज्य सिंधी सेंट्रल पंचायत माधवनगर के अध्यक्ष श्री वीरेंद्र तीर्थानी ने सम्पूर्ण समाज जनों से सहयोग प्रदान करने की अपील की  है। समाज हित में पारित निर्णय -   1️⃣ बारात का आगमन: अधिकतम 3:00 बजे दोपहर तक अनिवार्य। 2️⃣ दूल्हे का प्रवेश: पैदल, निकट संबंधियों के साथ स्टेज पर। 3️⃣ दूल्हे के चारों ओर नृत्य: पूर्ण प्रतिबंधित। 4️⃣ पंचायती भोजन: केवल एक समय आयोजित। 5️⃣ बैंड-दल: केवल गेट तक; हॉल के अंदर प्रवेश निषिद्ध। 6️⃣ प्री-वेडिंग शूट: पूर्ण प्रतिबंध। 7️⃣ 13वीं का अवसर: सामूहिक या पंचायती भोजन पूर्णतः निषिद्ध, केवल निकट परिवार तक सीमित। 8️⃣ महिलाओं की पगड़ी-रसम: पुरुषों के समान नियम। 9️⃣ पगड़ी रसम में पंचायती भोजन एवं नाश्ता पूर्ण रूप से प्रतिबंध।

आदतन अपराधी करन बिहारी को माधवनगर पुलिस ने देशी कट्टा, जिंदा कारतूस सहित किया गिरफ्तार

कटनी ( प्रबल सृष्टि ) थाना माधवनगर पुलिस ने अपराधियों पर अंकुश लगाने और शांतिपूर्ण माहौल सुनिश्चित करने के लिए बड़ी कार्रवाई करते हुए आदतन अपराधी करन बिहारो को अवैध रूप से 12 बोर के कट्टे व जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्री अभिजीत कुमार रंजन के निर्देशन, डॉ संतोष डेहरिया अति. पुलिस अधीक्षक, श्रीमती ख्याती मिश्रा नगर पुलिस अधीक्षक कटनी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी माधवनगर उनि रूपेन्द्र राजपूत के नेतृत्व में हासिल हुई। देशी कट्टा व जिंदा कारतूस सहित आरोपी गिरफ्तारी   25 मार्च 2025 के दिन में थाना माधवनगर की पुलिस टीम भ्रमण पर थी तभी मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि करण सिंह उर्फ बिहारी पिता स्व. रुपनारायण सिंह राजपूत उम्र 33 वर्ष नि. मानसरोवर कालोनी माधवनगर कटनी का कट्टा और जिंदा कारतूस लेकर घटना करने की नियत से घूम रहा है। जिस पर माधवनगर पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए घेराबंदी कर झिंझरी से करण बिहारी को 12 बोर के कट्टे व जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के विरूद्ध अप0 क्रं0 287/25 धारा- 25 , 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्...

कटनी के कई क्षेत्रों में गुरुवार को विद्युत आपूर्ति रहेगी बंद, सुबह 8 से शाम 6 बजे तक रहेगा शटडाउन

कटनी (प्रबल सृष्टि ) –  विजली के कंडक्‍टर प्रतिस्‍पादन कार्य के मददेनजर  12  फरवरी  2026 ( गुरुवार) को प्रातः  08:00  बजे से सायं  06:00  बजे तक  132  केवी उपकेंद्र कटनी के  33  केवी मेन बस के सुदृढ़ीकरण एवं कंडक्टर प्रतिस्थापन कार्य के कारण शटडाउन लिया जाएगा। इस दौरान संबंधित क्षेत्रों के सभी उच्चदाब एवं निम्नदाब उपभोक्ताओं की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार शटडाउन के दौरान निम्न  33  केवी फीडरों से जुड़े में क्षेत्र प्रभावित रहेंगे। 33  केवी एनकेजे फीडर खिरहनी ,  साईंपुरम कॉलोनी ,  दुबे कॉलोनी ,  दुर्गा चौक ,  प्रेमनगर ,  छोटी खिरहनी ,  राहुल बाग ,  निमिया मोहल्ला ,  गायत्री नगर ,  नीरज टॉकीज ,  शास्त्री कॉलोनी ,  एनकेजे मार्केट ,  जैन कॉलोनी ,  एसकेपी कॉलोनी ,  आईटीआई ,  मंगल नगर ,  बिलगवा ,  लखेरा ,  मूंगाबाई कॉलोनी ,  बड़वारा ,  रोशन नगर सहित आसपास के क्षेत्र। 33 ...

थाना माधवनगर पुलिस की आईपीएल सट्टेबाजो पर कार्यवाही, 2 आरोपी गिरफ्तार

कटनी ( प्रबल सृष्टि ) माधवनगर पुलिस ने अलग-अलग कार्यवाही करते हुए 02 आरोपियो को आईपीएल सट्टा खिलाते हुए गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपियों के पास से 02 टच मोबाईल, दो की पेड मोबाइल, एक केलकुलेटर, एक रजिस्टर, डाट पेन तथा 1100 रुपये कुल कीमती 35000 रूपये की बरामदगी की गई है। यह सफलता अभिजीत कुमार रंजन पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशन, डॉ. संतोष डेहरिया अति. पुलिस अधीक्षक कटनी एवं ख्याति मिश्रा नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक अभिषेक चौबे के नेतृत्व में माधवनगर पुलिस को प्राप्त हुई है।  पहली गिरफ्तारी- जब सम्पूर्ण देश में आईपीएल क्रिकेट मैच देखने के मनोरंज में व्यस्थ है तब सटौरिये अवैध लाभ अर्जित करने की नियत से आईपीएल पर सट्टा का खेल खिला रहे है और आईपीएल मैच की सरगर्मी के बीच माधवनगर पुलिस ने रेड कार्यवाही करते हुए उत्कृष्ट स्कूल के सामने वाले मैदान के अंदर माधवनगर से आरोपी हितेश जगवानी पिता स्व. मनोहर लाल जगवानी उम्र 37 साल निवासी एल.आई.जी. 32 हाउसिंग बोर्ड कालोनी थाना माधवनगर को मोबाईल पर आनलाईन आईपीएल सट्टा खिलाते पाये जाने पर मोबाईल कीमती 23000 ...

डॉ स्वाति टोपनानी की उपलब्धि पर परिवार जनों से खास बातचीत, देखें वीडियो, प्रतिभा और परिश्रम से एमडीएस की डिग्री प्राप्त कर प्रदेश में हासिल किया दूसरा स्थान, परिवार समाज और जिले का बढ़ाया मान

कटनी (मुरली पृथ्यानी) भारतीय जनता पार्टी के पूर्व अध्यक्ष व कटनी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष पीताम्बर टोपनानी की बिटिया डॉ स्वाति टोपनानी ने अपनी प्रतिभा और परिश्रम से अपने परिवार समाज और जिले का नाम गौरवान्वित किया हैं। उन्होंने कॉलेज ऑफ डेंटल साइंस राउ इंदौर से एमडीएस की डिग्री प्राप्त कर एवं अपने डिपार्टमेंट कंजरवेटिव डेंटिस्ट्री एन्ड इंडोडोंटिक्स में प्रदेश में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है साथ ही एमपीएमएसयू विश्विद्यालय में प्रदेश में भी द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। उनकी इस उपलब्धि पर सांसद वीडी शर्मा व भाजपा अध्यक्ष दीपक टंडन सोनी ने निवास स्थल पहुँचकर सम्मान किया एवं इंदौर में कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने उन्हें मैडल प्रदान किया है। इससे पहले उन्होंने बीडीएस की डिग्री हितकारिणी डेंटल कॉलेज एन्ड हॉस्पिटल जबलपुर से प्राप्त की थी। उन्होंने इसके लिए सर्वप्रथम ईश्वर का आभार व्यक्त करते हुए माता पिता भाई एवं गुरुजनों का मार्गदर्शन, मित्रों, रिश्तेदारों का सहयोग बताया है जिसकी वजह से उन्होंने यह सफलता अर्जित की है।

माधवनगर क्षेत्र में सीवर लाईन बिछाने के बाद ऊपर दिखाने भर के लिए सड़क बना दी, पलट गया ट्रक, गंभीर हादसों को मिल रहा न्यौता

कटनी ( प्रबल सृष्टि ) माधवनगर क्षेत्र में सीवर लाईन बिछाने के बाद ऊपर दिखाने भर के लिए जो सड़क बना दी गई है उसमें बड़े ट्रक  उलट पलट जा रहे हैं जो गवाही दे रहें हैं कि सीवर लाईन बिछाने के बाद सिर्फ मिट्टी आदि भर कर ऊपर से समतल दिखाने का प्रयास किया गया है। आज सुबह माधवनगर क्षेत्र में माधवनगर स्टेशन रोड पर खैबर लाईन के पास ऐसे ही भरी गई सीवर लाईन के कारण एक ट्रक पलट गया जिससे पास चल रहे राहगीर तो बच गए लेकिन बड़ा हादसा भी हो सकता था । इसे लेकर नागरिक कहते हैं कि पूरे क्षेत्र में यही हाल है अब बरसात में पता चल रहा है कि सीवर लाईन के ऊपर सिर्फ मिट्टी भर दी गई है। अगर इनके ऊपर ठोस कार्य नही किया गया तो गंभीर हादसे हो सकते हैं। पिछले दिनों सीवर लाईन के गड्ढे में एक व्यक्ति की मृत्यु तक हो चुकी है कई ट्रक पलट चुके हैं फिर भी इसमें सुधार तो दिख ही नही रहा जिम्मेदारी के साथ इसे देखना चाहिए।

जिले में फिर शुरू हुआ क्रिकेट सट्टा, माधवनगर में एक आरोपी गिरफ्तार, मास्टर माइंड कहां है ?

कटनी। एक बार फिर क्रिकेट का सट्टा शुरू हो गया है, माधवनगर पुलिस ने एक सटोरिये को टी- 20 की हर बॉल पर सट्टा का दांव लगाते हुए दबोचा है। उसके कब्जे से एक मोबाइल और कुछ नगदी भी जब्त की गई है। हालांकि अभी तक पुलिस ने इस खेल के मास्टरमाइंड को नहीं पकड़ा है जिससे पुलिस की इस कार्रवाई को अधूरा माना जा रहा है। यह कार्रवाई की गई पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एमईएस माधवनगर (वैभव आइसक्रीम के पास वाली गली) में मोबाइल ऐप के जरिए क्रिकेट का बड़ा सट्टा संचालित हो रहा है। टीम ने जब दबिश दी, तो वहां टी-20 मैच की हर गेंद और ओवर पर सट्टे की बुकिंग की जा रही थी। पुलिस ने मौके से आरोपी ईशान्त फेरवानी (20 वर्ष) निवासी हॉस्पिटल लाइन को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से सट्टा बुक करने में प्रयुक्त एक मोबाइल (कीमत 20,000 रुपए) और 2,500 रुपए नगद जब्त किए। जांच में अजय थारवानी (निवासी मानसरोवर कॉलोनी) का नाम भी सामने आया है। पुलिस ने अपराध क्र. 118/26 के तहत सट्टा एक्ट की धारा 4 (क) और बीएनएस की धारा 49 के तहत मामला दर्ज किया है। मास्टर माइंड कहां हैमामले को लेकर चर्चा है कि गिरफ्तार युवक केवल लाइन ऑपरेट कर रहा...

म.प्र. शासन बनाम महेश भोजवानी प्रकरण में आरोपों को न्यायालय ने किया दोषमुक्त, अधिवक्ता नानक देवानी ने की थी पैरवी

कटनी ( प्रबल सृष्टि ) दिनांक 23.10.2015 को पंजीबद्ध अपराध क्रमांक 1037/2015 अंतर्गत धारा 25(1-ख) आयुध अधिनियम में दर्ज प्रकरण में माननीय न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, श्रीमती स्मृति पटेल, जिला कटनी द्वारा पारित निर्णय में अभियुक्त महेश भोजवानी पिता गोकुलदास भोजवानी, उम्र 37 वर्ष, निवासी माधवनगर, हॉस्पिटल के पास, थाना माधवनगर, जिला कटनी को संदेह का लाभ देते हुए दोषमुक्त किया गया है।इस प्रकरण में अभियुक्त की ओर से  अधिवक्ता नानक देवानी द्वारा प्रभावशाली एवं तर्कसंगत पैरवी प्रस्तुत की गई, जिसके फलस्वरूप न्यायालय ने अभियोजन द्वारा प्रस्तुत साक्ष्यों को अपर्याप्त एवं संदेहास्पद मानते हुए अभियुक्त को दोषमुक्त घोषित किया। प्रकरण में जप्त की गई संपत्ति — एक देशी कट्टा 315 बोर एवं दो पीतल के कारतूस — का निराकरण नियमानुसार जिला दंडाधिकारी, कटनी द्वारा किया जाएगा। न्यायालय के आदेश में यह है कि समस्त विवेचना के आधार पर अभियोजन यह युक्तियुक्त संदेह से परे प्रमाणित करने में असफल रहा है कि अभियुक्त द्वारा दिनांक 23. 10.2015 को 23.50 बजे कोतवाली थानांतर्गत वंशरूप वार्ड कटनी म.प्र. में लोकस्थ...

आईपीएल सटोरियों पर नकेल कसने माधवनगर पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान

कटनी ( प्रबल सृष्टि ) माधवनगर पुलिस आईपीएल सट्टे पर नकेल कसने के लिए लगातार अभियान चला रही है इसी के तहत थाना प्रभारी माधवनगर निरीक्षक अभिषेक चौबे ने अपने पुलिस बल के साथ 8 पूर्व से दर्ज सट्टे के आरोपियों एवं संदिग्धों को चेक किया, यह चेकिंग उस समय की गई जिस समय आईपीएल का मैच जारी था। माधव नगर पुलिस का कहना है कि लगातार संदेही सटोरियों के ठिकानों पर उनको तलाश किया जा रहा है और साक्ष्य मिलते ही उनके खिलाफ में वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। यह कार्यवाही अभिजीत कुमार रंजन पुलिस अधीक्षक कटनी के कुशल निर्देशन, डॉ. संतोष डेहरिया अति. पुलिस अधीक्षक कटनी एवं ख्याति मिश्रा नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक अभिषेक चौबे के नेतृत्व में माधवनगर पुलिस के द्वारा की गई । पुलिस ने चेकिंग दौरान विनय विरवानी, नीरज उर्फ नीरू, अजय नागवानी, कैलाश उर्फ कैलू अजय पंजवानी राहुल चावला उर्फ बंटा, पिंका चावला को चेक किया गया। थाना प्रभारी अभिषेक चौबे ने जानकारी देते हुए बताया कि थाने के रिकॉर्ड का अवलोकन किया गया और पुराने सटोरियों पर नकेल कसने के लिए उनकी चेकिंग की गई। यह कार्रवाई आगे भी जारी...

बजरंग राइस मिल के शासकीय कस्टम मिलिंग चावल की फर्जी रिपोर्ट बनाने वाले नागरिक आपूर्ति निगम के अधिकारियों पर न्यायालय ने एफआईआर करने के दिए निर्देश

कटनी ( प्रबल सृष्टि ) बजरंग राइस मिल के शासकीय कस्टम मिलिंग चावल की फर्जी रिपोर्ट बनाने वाले नागरिक आपूर्ति निगम के तत्कालीन जिला प्रबंधक संजय सिंह, नागरिक आपूर्ति निगम मुख्यालय भोपाल के गुणवत्ता नियंत्रक आर.आर.शर्मा, एल.एन.गुप्ता एवं अन्य के विरुद्ध न्यायालय ने एफआईआर दर्ज करने के आदेश जारी किये हैं। प्राप्त जानकारी अनुसार मामला इस प्रकार है कि बजरंग राइस मिल के प्रोपराइटर ईश्वर रोहरा द्वारा दिनांक 23 मई 2022 को नागरिक आपूर्ति निगम के तत्कालीन जिला प्रबंधक संजय सिंह को लोकायुक्त जबलपुर से 60,000/- की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़वाया था, तब संजय सिंह ने ईश्वर रोहरा से बदला लेने के लिए नागरिक आपूर्ति निगम के मुख्यालय भोपाल से अपने मातहत उच्च अधिकारियों को बोल कर गुणवत्ता निरीक्षक आर आर शर्मा एवं एल एन गुप्ता को 29 मई 2022 को कटनी बुलवा लिया और mpwlc के अधिकृत पायल,पीईजी आदि गोदामों में नागरिक आपूर्ति निगम के द्वारा ही स्वीकृत ईश्वर रोहरा की बजरंग राइस मिल के चावल को फेल करवा दिया और इस आधार पर बजरंग राइस मिल का शासकीय मिलिंग का कार्य बंद करवा दिया और इस फेल चावल को बदलने का नोटिस जारी कर ...