Skip to main content

Posts

Showing posts from December, 2021

घायल गौवंश, पशु पक्षी की सेवा का "अमिता" ने उठाया बीड़ा, शहर की महिलाओं के लिए बनी मिसाल, साथियों के साथ मिलकर कर रही काम

कटनी ( प्रबल सृष्टि  )-   शहर की युवती ने गौवंश ,  पशु पक्षियों ,  जानवरों की सेवा का बीड़ा उठाया है। वे घायल गौवंश ,  पशु पक्षी व जानवरों का सूचना मिलते ही अपने साथियों की मदद से खुद इलाज करती हैं। पहले उन्होंने प्राथमिक चिकित्सा स्वयं से की और अनुभव के साथ ही शासकीय पशु चिकित्सा विभाग से तीन माह का प्रशिक्षण भी लिया। घायल गौवंश व पशु पक्षी ,  जानवरों के लिए उन्होंने गौशाला भी बनाई है ,  जहां पर उनकी सेवा व इलाज निशुल्क कर रही हैं।                नगर के राजीव गांधी वार्ड निवासी अमिता श्रीवास एम. कॉम के साथ आईटीआई की डिग्री हासिल की है। इसके अलावा ब्यूटी पार्लर का कोर्स भी किया। अमिता ने बताया कि बचपन से उनके मन में गोसेवा की भावना थी और वे शुरू से ही मवेशियों की सेवा करती रही। लगभग चार वर्ष पूर्व ब्यूटी पार्लर ,  सिलाई आदि से मिलने वाली राशि के माध्यम से घायल गौवंश का इलाज करना ,  उनकी देखरेख ,  आवारा मवेशियों के भोजन आदि की व्यवस्था करने के साथ ही सड़क पर बैठने वाले मवेशियों को दुर्घटना से बचाने के लिए उनके सींग व गले में रेडियम पट्टी लगाने आदि का काम कर गौवंश की सेवा की।            

ग्रामीण क्षेत्रों में जहां आने जाने के साधन हैं कम, वहां वाहनों का संचालन महिलाएं करेंगी

कटनी ( प्रबल सृष्टि  )-   जिले में स्व-सहायता समूह की महिलाओं को ग्रामीण आजीविका एक्सप्रेस योजना के अंतर्गत वाहन उपलब्ध कराए गए हैं। महिलाएं वाहन का संचालन जिले के ऐसे क्षेत्रों में आवागमन के लिए करेंगी ,  जहां पर साधन कम हैं। वाहनों के संचालन से जहां ग्रामीणों को सुलभ साधन उपलब्ध होगा तो वहीं महिलाएं भी आत्मनिर्भर बनेगीं। कलेक्टर प्रियंक मिश्रा के निर्देश व जिला पंचायत सीईओ जगदीश चंद्र गोमे के मार्गदर्शन में पहले चरण में दो वाहनों का संचालन महिला स्व सहायता समूहों को सौंपा गया है।              जिला परियोजना प्रबंधक शबाना बेगम ने बताया कि प्रथम चरण मे जिले में  2   वाहनों का संचालन महिलाओं द्वारा किया जा रहा है। विकासखंड बहोरीबंद व ढीमरखेडा के एक-एक संकुल स्तरीय संगठन को  6   लाख  38   हजार रूपए की राशि प्रदान की गई। ग्रामीण आजीविका एक्सप्रेस बंधी स्टेशन से स्लीमनाबाद और विरासनीदेवी से ढीमरखेड़ा के बीच चलेगी। जिससे ग्रामीणों को साधन उपलब्ध होगा और महिलाएं भी आत्मनिर्भर बनेगी। भविष्य में महिलाओं को वाहन चालक का लाइसेंस दिलाया जाएगा ताकि वे खुद ही वाहन का संचालन कर सकें। जिला पंचायत सीईओ

कटनी जिले में कुल 9 वैध लाइसेंसी रेस्तरा बार, आबकारी अमले ने की ढ़ाबों, होटलों एवं रेस्टॉरेन्ट में जांच,

कटनी ( प्रबल सृष्टि  )-    आबकारी विभाग द्वारा गतदिनों आबकारी वृत्त कटनी क्रमांक  1  एवं  2  में विभिन्न स्थलों पर दबिश दी गई। जिला आबकारी अधिकारी अनिल जैन ने बताया कि इस दौरान शेरे पंजाब ढ़ाबा ,  साहू ढ़ाबा ,  कॉकटेल ढ़ाबा ,  न्यू कॉकटेल ढ़ाबा ,  शगुन रेस्टॉरेन्ट ,  गुप्ता भोजनालय ,  बावर्ची ढ़ाबा ,  बग्गा ढ़ाबा ,  राजलक्ष्मी देवरी बायवास में जांच के दौरान  88  पाव देशी मदिरा एवं  1  बोतल विदेशी मदिरा आबकारी अमले द्वारा जप्त की गई।              इस दौरान मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम  1915  की धारा  34 (1)  क  36 ( क) के कुल  9  न्यायालयीन प्रकरण भी विभागीय दल ने दर्ज किये हैं। इस कार्यवाहीं में जप्त की गई देशी एवं विदेशी मदिरा की अनुमाति कीमत लगभग  8250  रुपये है। जिला आबकारी अधिकारी अनिल जैन ने बताया कि कटनी जिले में कुल  09  वैध अनुज्ञाप्तिधरी रेस्तरा बार हैं। इनमें स्काईलार्क रेस्टॉरेन्ट दुर्गा चौक के पास कटनी ,  जायसवाल रेस्टॉरेन्ट पन्ना मोड कटनी ,  उर्वशी रेस्टॉरेन्ट विश्राम बाबा शामिल हैं। इसके साथ ही होटल रेस्तरां एण्ड बार में कटनी होटल प्रा 0 लि 0  बरही रोड कटनी ,  कटनी रियलटी प्र

1 जनवरी से प्रारंभ होगा 15 से 18 आयुवर्ग के किशोरों का कोविन एप व पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन

कटनी ( प्रबल सृष्टि  )-   15  से  18  वर्ष आयु के किशोरों के वैक्सीनेशन के लिये नई गाईडलाईन जारी की गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी गाईडलाईन के अनुसार  15  से  18  वर्ष के आयुवर्ग के किशोरों का कोविन एप या कोविन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराना होगा। जिसकी प्रक्रिया  1  जनवरी  2022  से कोविन एप व कोविन पोर्टल पर प्रारंभ होगी। जिसके बाद  3  जनवरी से कोविड- 19  टीकाकरण का कार्य शुरु होगा।              जानकारी के अनुसार यह वैक्सीन केवल किशोरों को ही लगाई जायेगी। रजिस्ट्रेशन के लिये कोविन एप एवं कोविन पोर्टल पर आधार के साथ  9  दस्तावेजों की सूची के आधार पर पंजीयन कराया जा सकेगा। इसमें स्कूल द्वारा जारी परिचय पत्र भी मान्य होगा। एैसे लाभार्थियों को सत्यापनकर्ता अथवा वेक्सीनेटर द्वारा ऑनसाईट भी पंजीयन किया जा सकता है। वेक्सीन लगवाने के लिये अपॉईंटमेन्ट ऑनलाईन या ऑनसाईट भी बुक करने की सुविधा उपलब्ध रहेगी। कोविन एप एवं कोविन पोर्टल से ऑनलाईन स्लॉट बुक करवाने वालों को वेक्सीनेशन सेन्टस पर रिफरेन्स नंबर और सीक्रेट कोड की जानकारी देना अनिवार्य होगा। यह रिफरेन्स नंबर एवं सीक्रेट कोड रजिस्ट्रेशन के द

शहर को सुंदर व स्वच्छ रखने में सभी की सहभागिता है जरूरी

कटनी ( प्रबल सृष्टि  )-  जिस तरह से हम अपने घर को स्वच्छ रखने में प्रबंधन करते हैं और जिम्मेदारी से काम करते हैं। ठीक उसी तरह शहर को सुंदर व स्वच्छ रखने में भी हमें अपनी जिम्मेदारी को समझना होगा। शहर को स्वच्छ रखने में प्रशासन के साथ ही जनभागीदारी भी बहुत जरूरी है। शहर को स्वच्छ रखने में प्रशासन का सहयोग करें ताकि हमारा नगर में स्वच्छता में अव्वल बने। यह बात स्वच्छता प्रेरणा महोत्सव कार्यक्रम अंतर्गत नगर निगम के आडिटोरियम में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने कही। उन्होंने कहा कि नागरिक टैक्स देते हैं और उसके बदले में प्रशासन उन्हें मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराता है।               कलेक्टर श्री मिश्रा ने कहा कि बच्चों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने की सबसे अधिक आवश्यकता है। बच्चे बात को समझेंगे और वे उसे अपने घर के बड़ों को भी समझा सकेंगे तो खुद भी स्वच्छता पर ध्यान देंगे। उन्होंने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी बच्चे संकल्प लें कि अपने घरों में जाकर सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करने सभी को प्रेरित करेंगे और बाजार से सामग्री ले जाने में पॉलिथिन के

नगर निगम व यातायात विभाग सड़क पर सामग्री रखने वालों के खिलाफ कार्रवाई करे, प्रतिबंधात्मक आदेश का पालन नहीं करने पर एफआईआर दर्ज कराने कलेक्टर के निर्देश

कटनी ( प्रबल सृष्टि  )-   जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक का आयोजन कलेक्ट्रेट में शुक्रवार को किया गया। जिसमें  कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने कहा कि लोगों को व्यवस्थित ,  सुगम व सुविधाजनक यातायात मिले ,  इसको लेकर सभी संबंधित विभाग मिलकर कार्य करें। कलेक्टर श्री मिश्रा ने विजन-जीरो पर को लेकर सेफ स्पीड ,  सेफ व्हीकल ,  सेफ रोड व सेफ विहेवियर पर काम करते हुए यातायात को व्यवस्थित करने के भी निर्देश प्रदान किए।              शहर में दुर्घटनाएं रोकने को लेकर बैठक में हुए चर्चा में कलेक्टर श्री मिश्रा ने नगर निगम व यातायात विभाग को संयुक्त रूप से भ्रमण कर नगरीय क्षेत्र में स्थान चिन्हित करते हुए स्पीड ब्रेकर बनाने व गति सीमा के बोर्ड लगवाने के निर्देश दिए। इसके अलावा चिन्हित ब्लैक स्पॉटों में सुधार की आवश्यकता पर भी अधिकारियों ने भ्रमण कर आवश्यक सुधार कराने के निर्देश प्रदान किए। कोतवाली तिराहा के पास लगने जाम की स्थिति न निर्मित हो ,  इसके लिए गांधीद्वार से झंडाबाजार मार्ग पर पाइप लगाकर बड़े वाहनों का प्रवेश रोकने के प्रस्ताव पर कलेक्टर श्री मिश्रा ने नगर निगम व यातायात विभाग से स्थल का निरीक्ष

स्लीमनाबाद में टनल कार्य की एनवीडीए वाइस चेयरमैन ने की समीक्षा, कहा शांति व सुरक्षा में कोई कोताही न हो

कटनी ( प्रबल सृष्टि  )-  स्लीमनाबाद का नर्मदा टनल का कार्य मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की प्राथमिकता में शामिल है। काम के लिए राशि की कोई कमी नहीं है ,  लेकिन टनल का काम प्राथमिकता के साथ समय सीमा पर पूरा होना चाहिए। बस्ती के क्षेत्र में होने वाले काम के दौरान हमें इस बात का ध्यान रखना है कि वहां पर रहने वालों की शांति व सुरक्षा में कोई कोताही न हो। टनल के काम में कोई भी कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यह निर्देश नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण के वाइस चेयरमैन आईसीपी केशरी ने कलेक्ट्रेट में आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान दिए। श्री केशरी ने कहा कि टनल का बस्ती की ओर होने वाला कार्य महत्वपूर्ण है और इसके लिए इस काम लगी दोनों मशीनों के बीच समन्वय स्थापित कराते हुए कार्य कराएं। बैठक में कलेक्टर प्रियंक मिश्रा व पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार जैन भी मौजूद थे।              श्री केशरी ने स्लीमनाबाद बस्ती के अंदर होने वाले  टनल के कार्य ,  व्यवस्थाओं सहित अन्य जानकारी भी विभागीय अधिकारियों से ली। जिसमें बताया गया कि लगभग  20   दिन के अंदर टनल का कार्य बस्ती के नजदीक पहुंच जाएगा। बस्ती में जिनके घर पड़ र

खाद्य पदार्थो में मिलावट के संबंध में नागरिक ऑनलाइन दर्ज करा सकते हैं शिकायत

कटनी ( प्रबल सृष्टि  )-  खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के अन्तर्गत किये जाने वाले विविध कार्यो को समग्र पोर्टल पर लाने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा एम.आई.एस. शिकायत पोर्टल (पोषण) प्रारंभ किया गया है। जिस पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम  2006  विनियम  2011  के प्रावधान ,  नियम का खाद्य कारोबार कर्ता द्वारा पालन न किये जाने एव पदाथों में मिलावट अथवा अनियमितता संबंधी आम नागरिकों द्वारा गोपनीय तरीके से करने की सुविधा उपलब्ध कराई गई। इसके लिये नागरिक विभागीय वेबसाईट के यूआरएल  mpfdamis.in  पर जाकर शिकायत दर्ज कर सकते हैं। खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम  2006  की धारा  31  के अन्तर्गत समस्त खाद्य कारोबार कर्ताओं को खाद्य लायसेंस ,  पंजीयन लेना अनिवार्य है। साथ ही  1  जनवरी  2022  से खाद्य कारोबारकर्ताओ द्वारा दिए जाने वाले बिल पर खाद्य लायसेंस /पंजीयन नम्बर डालना अनिवार्य हैं।

नगर के मुख्य मार्ग, चौराहों में होगा डामरीकरण कार्य, विधायक संदीप जायसवाल की उपस्थिति में हुआ शुभारंभ

कटनी ( प्रबल सृष्टि  )-  नगर के मुख्य मार्ग व चौराहों का नगर निगम द्वारा डामरीकरण कार्य कराया जाएगा। शनिवार को मुड़वारा विधायक संदीप जायसवाल की मौजूदगी में भूमिपूजन कर कार्यों का शुभारंभ किया गया। नगर के ओव्हरब्रिज से गर्ग चौराहा ,  कारगिल चौक होते हुए पुराने कमानिया गेट तक ,  गणेश चौक से हनुमान मंदिर तक और विश्वकर्मा पार्क से सुभाष चौक ,  थाना तिराहा ,  मिशन चौक तक सड़कों का लगभग  61   लाख रुपए की लागत से डामलीकरण (रिन्यूवल कोट) के कार्यों का शुभारंभ विधायक श्री जायसवाल ने पूजन कर किया। विधायक श्री जायसवाल ने नगरनिगम के अधिकारियों से घंटाघर मार्ग के निर्माण की जानकारी प्राप्त की। जिसमें बताया गया कि सीवर लाइन कार्य व अन्य तकनीकी कारणों के चलते यहां सड़क निर्माण नही हो पा रहा हैं। जिस पर श्री जायसवाल द्वारा इस सड़क में लोगों की सुविधा को लेकर पैंचवर्क कराने को निर्देश दिए। इस दौरान नगर निगम के अधिकारियों सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

विधायक संजय सत्येन्द्र पाठक को प्रदेश स्तरीय पंचायत चुनाव संचालन समिति का सदस्य बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं में हर्ष

कटनी। भारतीय जनता पार्टी मप्र की पंचायत चुनाव संचालन समिति की भोपाल में बैठक उपरांत सूची 36 सदस्यों की सूची जारी की गई जिसमें कविता पाटीदार को संयोजक बनाया गया है । कटनी जिले से विधायक संजय सत्येन्द्र पाठक को सदस्य बनाये जाने से संपूर्ण कटनी में भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर दौड़ गई है भाजपा जिलाध्यक्ष रामरतन पायल समेत कार्यकर्ताओं का मानना है कि इससे पार्टी समर्थित उम्मीदवारों को लाभ मिलना तय है इसके पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, संग़ठन मंत्री सुहास भगत, सह संगठन मंत्री हितानंद समेत कुछ अन्‍य नेताओं के बीच हुई बैठक के उपरांत सूची जारी की गई है। जिसमे कटनी जिले से भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं विजयराघवगढ़ विधायक संजय सत्येन्द्र पाठक को भी सदस्य बनाया गया है इस संचालन समिति में प्रदेश संगठन के पदाधिकारियों सहित वरिष्ठ मंत्रियों को सदस्य बनाया गया है सूची में सम्पूर्ण महाकौशल सहित कटनी जिले में सक्रिय जुझारू एवम जनता के बीच अपनी अच्छी पकड़ के लिए पहचाने जाने वाले विधायक संजय पाठक को चुनाव संचालन समिति समिति का सदस्य बनाए जाने से त्रिस्तरीय पंचायत में भाजप

घायल को अस्पताल पहुंचाने का किया ‘‘नेक‘‘ काम तो मिलेगा सम्मान

कटनी ( प्रबल सृष्टि  )-  सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को यदि आप अस्पताल या ट्रामा केयर यूनिट तक समय पर पहुंचाकर जान बचाने का नेक काम करते हैं तो आपको नेक व्यक्ति मानते हुए न सिर्फ प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया जाएगा बल्कि नगद राशि से भी सम्मानित किया जाएगा। पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार जिले में अप्रेजल कमेटी का गठन किया गया है। कमेटी नेक व्यक्ति के कार्य को प्रोत्साहित करने का निर्णय लेगी और उसके बाद संबंधित का सम्मान किया जाएगा। अक्सर देखने में आता है कि सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों को समय पर इलाज उपलब्ध कराने के लिए अस्पताल तक पहुंचाने में लोग हिचकिचाते हैं और प्रोत्साहित होकर इस तरह के गंभीर मामलों में सामने आकर लोगों की जान बचाने में मदद करें ,  इसको लेकर गुड सेमेरिटन योजना की प्रदेश सरकार द्वारा प्रारंभ की गई है। कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने योजना के प्रभावी क्रियांवयन को लेकर आदेश जारी किए हैं। उनके द्वारा पुलिस अधीक्षक सुनील जैन द्वारा पुलिस मुख्यालय से प्राप्त पत्र के आधार पर जानकारी प्रस्तुत की गई ,  जिसपर अप्रेजल कमेटी का गठन भी किया गया। नेक व्यक्त

होटल अरिंदम में आयोजित शादी समारोह में हुआ नवाचार, सिंगल यूज प्लास्टिक की किसी भी सामग्री का समारोह में नहीं किया गया उपयोग

कटनी ( प्रबल सृष्टि  )-    वर्तमान में शादी समारोहों का दौर चल रहा है और समारोह के दौरान उपयोग होने वाले सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न हो इसको लेकर नगर निगम जीरो वेस्ट वैडिंग समारोह के लिए होटल ,  धर्मशाला व विवाह स्थलों के संचालकों को प्रेरित करने का कार्य किया जा रहा है।              कलेक्टर व जिला प्रशासक प्रियंक मिश्रा के मार्गदर्शन में नवाचार की शुरूआत नगर के होटल अरिंदम से की गई। जहां पर जीरो वेस्ट वैडिंग समारोह का आयोजन किया गया और लोगों को स्वच्छता का संदेश देते हुए आगे भी इसी तरह के समारोह आयोजित कर शहर को स्वच्छ बनाने में सहयोग करने अधिकारियों ने प्रेरित किया। होटल अरिंदम में आयोजित विवाह समारोह में सिंगल यूज प्लास्टिक से बनी किसी भी सामग्री का उपयोग नहीं किया गया। उनके स्थान पर वुडन प्लेट ,  मिट्टी के बर्तन ,  कांच के ग्लास ,  स्टील के बर्तन ,  रीयूज होने वाले प्लास्टिक के बर्तन व पेपर से निर्मित सामग्री का उपयोग किया गया। नवाचार के दौरान नगर निगम आयुक्त सतेन्द्र धाकरे ,  नोडल अधिकारी स्वच्छ भारत मिशन आदेश जैन मौजूद रहे और उन्होंने होटल संचालक मनीष गेई द्वारा किए गए प्रयास