Skip to main content

Posts

Showing posts from May, 2019

जिले के 63 आंगनबाड़ी केंद्रों को आदर्श स्वरूप में किया जाएगा विकसित

कटनी -  महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा कटनी परियोजना में संचालित आदर्श स्वरुप के आंगनबाड़ी केन्द्र क्रमांक  155   और  218   की तर्ज पर जिले में प्रथम चरण में प्रत्येक सेक्टर में एक के मान से कुल  63   आंगनबाड़ी केन्द्रों को सीमित और उपलब्ध संसाधनों के द्वारा बेहतर स्वरुप दिया जायेगा। इस आशय की जानकारी बुधवार को कलेक्टर डॉ 0   पंकज जैन की अध्यक्षता में सम्पन्न इन आंगनबाड़ी केन्द्र की कार्यकर्ताओं ,  सेक्टर सुपरवाईजर्स और सीडीपीओ की कार्ययोजना संबंधी बैठक में दी गई। इस मौके पर जिला कार्यक्रम अधिकारी नयन सिंह ,  जिला महिला सशक्तिकरण अधिकारी वनश्री कुर्वेति ,  सहायक संचालक शिवेन्द्र ,  परियोजना अधिकारी भी उपस्थित थे।              कलेक्टर डॉ 0   पंकज जैन ने कहा कि आंगनबाड़ी केन्द्र  155   और  218   में जो भी बेहतर व्यवस्थायें और संचालन हैं ,  वह केवल आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका की मेहनत व लगन का परिणाम है। इन आंगनबाड़ी केन्द्रों से प्रेरणा लेकर और भी आंगनबाड़ी केन्द्र इससे भी बेहतर स्वरुप में लाये जा सकते हैं। आंगनबाड़ी केन्द्रों में बालसुलभ वातावरण केन्द्र में प्रदत्त सामग्र

एसडीएम ने न्यूसेंस पैदा करने वाले 48 सुअर पालकों को दिए नोटिस

कटनी -  नगर पालिक निगम कटनी के अन्तर्गत आवारा पशुओं और पशुओं के आवारा विचरण से वातावरण और पर्यावरण को प्रदूषण से बचाने गंभीर बीमारियां फैलने और आकस्मिक दुर्घटनाओं की संभावना के दृष्टिगत अनुविभागीय दण्डाधिकारी नगर कटनी बलबीर रमन ने शहर के  48   सुअर पालकों को दण्ड प्रक्रिया संहिता  1973  की धारा  133   के तहत नोटिस जारी कर  30   मई  को जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिये हैं। नगर निगम कटनी सीमा क्षेत्र में फुटकर सामग्री विक्रेता ,  चाय ,  फल ,  पान ,  फुल्की ,  गन्ना ,  मटन मीट विक्रेता ,  नर्सिंग होम ,  एग सेन्टर आदि विक्रेता दुकानदारों द्वारा अनुपयुक्त सामग्री कचरा ,  गंदगी ईधर-उधर फेंक कर न्युसेन्स पैदा किया जाता है ,  जिससे नगर की रिहायशी बस्तियों ,  मैदानों में फेंके गये कचरे में आवारा सुअर ,  पशुओं के विचरण करने से पर्यावरण प्रदूषित होता है और संक्रामक रोग ,  स्वाईन फ्लू आदि फैलने की आशंका भी बनी रहती है। अनुविभागीय दण्डाधिकारी द्वारा जारी नोटिस में कहा गया है कि सुअर और पशुओं के आवारा खुला छोड़कर पालकों द्वारा न्युसेन्स पैदा किया जाता है ,  एैसी स्थिति में सुअर और पशुपालकों के

नन्हे मुन्ने बच्चों की मुस्कान में भागीदार बनें, प्रोजेक्ट "मुस्कान" 3 जून से

कटनी  -   जिले में आंगनबाड़ी केन्द्र के बच्चों के लिये खिलौने संग्रहित करने महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा  3   जून से प्रोजेक्ट  ’’ मुस्कान ’’  ( प्ले बैक) शुरु किया जा रहा है। समुदाय की सहभागिता से आंगबाड़ी केन्द्र स्तर पर परिवारों से अनुपयोगी हो गये खिलौने संग्रहित कर बच्चों के लिये उपलब्ध कराये जायेंगे।              कलेक्टर डॉ 0   पंकज जैन की अध्यक्षता में सोमवार को समय सीमा पत्रकों की बैठक में जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी नयन सिंह ने प्रोजेक्ट मुस्कान की कार्ययोजना की जानकारी में बताया कि मुस्कान प्रोजेक्ट के माध्यम से समुदाय की आंगनबाड़ी में सहभागिता सुनिश्चित कर खेल सामग्री एकत्र करके बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास के साथ बच्चों की उपस्थिति में वृद्धि करना उद्देश्य होगा। समुदाय की सहभागिता में सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों को कलेक्शन सेन्टर बनाकर खेल सामग्री एकत्र की जायेगी। प्रोजेक्ट मुस्कान को जन-जन तक पहुंचाने जून माह के प्रथम सप्ताह में प्रचार-प्रसार अभियान चलाकर  3   जून से गतिविधियां प्रारंभ की जायेंगी। परियोजना कार्यालय और सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों को कलेक्शन सेन्

अवैध रेत का परिवहन करते 3 हाइवा जप्त

कटनी   -   गतदिवस    रात्रि   में   खनिज   विभाग के   अधिकारीयों   द्वारा   विजयराघवगढ़   तहसील अंतर्गत   ग्राम   खिरवा   में   दबिश   दी   गई।   खनिज निरीक्षक   अशोक   मिश्रा   ने   जानकारी   में   बताया   कि रात्रि   अवैध   खनिज   परिवहन   की   चेकिंग   के   दौरान रेत    का   अवैध   परिवहन   करते   हुए   पाए जाने   पर   इस कार्यवाही   में   तीन   हाइवा   को   जप्त   किया   गया   है।    ये तीनों   वहां   पुलिस   थाना   एनकेजे   में   खड़े   खराये   गए हैं।   जिन   वाहनों   को   कार्यवाही   के   दौरान   जप्त   किया गया   है   उनमे   वाहन    क्रमांक  MP19HA4575, MP19HA4576  और  UP95B4278  शामिल   हैं।

राज्यपाल ने कटनी कलेक्टर को दी बधाई

कटनी   -  प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन ने कलेक्टर कटनी डॉ पंकज जैन के कार्य की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी हैं।  कलेक्टर डॉ पंकज जैन द्वारा अपनी बेटी पंखुड़ी को आंगनबाड़ी केंद्र में दाखिला दिलाकर उसे केंद्र भेजने के कार्य की सराहना राज्यपाल ने की है। राज्यपाल आनंदी बेन ने कलेक्टर को लिखे पत्र में बधाई देते हुए कहा है कि निश्चित ही आपके द्वारा किया गया कार्य सराहनीय है और दूसरों के लिये  प्रेरणा दायक भी।             उल्लेखनीय है कि  कलेक्टर कटनी डॉ  पंकज जैन ने अपनी बेटी पंखुड़ी को कटनी शहरी परियोजना अंतर्गत पीडब्लूडी  कॉलोनी  स्थित आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक  155 में  दाखिला कराकर नियमित रूप से आंगनबाड़ी केंद्र में भेजा था।

विचाराधीन कैदी की मृत्यु की न्यायिक जांच के आदेश

कटनी -  जिला जेल कटनी के विचाराधीन बंदी गोलू उर्फ जितेश पिता सजनलाल जैसवाल की उपचार के दौरान मेडिकल कॉलेज जबलपुर में  22 मई को मृत्यु की न्यायिक जांच के आदेश दिये गये हैं।              जिला जेल अधीक्षक लीना कोष्ठा ने बताया कि माननीय न्यायालय  4  न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी कटनी के जारी वारंट अनुसार बंदी गोलू को  12  मई को जिला जेल कटनी में निरुद्ध किया गया था। विचाराधीन बंदी गोलू जेल के बाहर स्मैक पीने का आदी बताया जा रहा है। जिला जेल में चिकित्सक के उपचार के पश्चात जेल चिकित्सक द्वारा जिला चिकित्सालय कटनी में भर्ती कराया गया था। बंदी को जिला चिकित्सकों द्वारा उच्च उपचार के लिये मेडिकल कॉलेज जबलपुर रिफर किया गया , जहां उपचार के दौरान  22  मई को शाम  5.40  बजे उसकी मृत्यु हो गई। बंदी की मृत्यु की सूचना तत्काल उसके परिजन को दी गई और जबलपुर मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम के पश्चात मृत शरीर परिजनों को सुपुर्द किया गया। प्रकरण में माननीय न्यायालय द्वारा न्यायिक जांच के आदेश दिये गये हैं।

खजुराहो लोकसभा की तीन विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा को मिली 184516 मतों की बढ़त, शहडोल के लिए बड़वारा से 58 हजार 741 की बढ़त

कटनी -  लोकसभा निर्वाचन  2019  में कटनी जिले की चारों विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना गुरुवार को कृषि उपज मण्डी परिसर पहरुआ के मतगणना स्थल पर चाक चौबंद व्यवस्था के बीच सम्पन्न हुई। मतगणना के पश्चात प्रत्येक विधानसभा से  5-5  वीवीपैट की पर्चियों का मिलान भी ईवीएम में दर्ज मतों की संख्या से किया गया।              कटनी जिले की चार विधानसभा क्षेत्रों में मतगणना के पश्चात एआरओ से प्राप्त राउण्डवार आंकड़ों के अनुसार कटनी जिले की लोकसभा क्षेत्र  12- शहडोल में शामिल विधानसभा क्षेत्र  91- बड़वारा में भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार हिमाद्री सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्धंदी इंडियन नेशनल कांग्रेस की उम्मीदवार प्रमिला सिंह से  58  हजार  741  मतों से बढ़त बनाई। हिमाद्री सिंह को एक लाख  5  हजार  493  मत मिले ,  जबकि प्रमिला सिंह को  46  हजार  752  मत प्राप्त हुये।              कटनी जिले की लोकसभा क्षेत्र  08- खजुराहो में शामिल विधानसभा  92- विजयराघवगढ़ , 93- मुड़वारा और  94- बहोरीबंद की मतगणना में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार वी 0 डी 0  शर्मा ने अपने निकटतम प्रतिद्धंदी इंडियन नेशनल कांग

मतगणना के दिन बिना अनुमति जुलूस - रैली नही, धारा 144 (1) रहेगी लागू

कटनी -  भारत निर्वाचन आयोग के निर्धारित लोकसभा निर्वाचन  2019  के कार्यक्रम अनुसार कटनी जिले की चार विधानसभा क्षेत्रों में शहडोल और खजुराहो संसदीय क्षेत्र के निर्वाचन के लिये मतदान सम्पन्न हो चुका है। लोकसभा निर्वाचन  2019  के लिये मतगणना  23  मई को कृषि उपज मण्डी परिसर पहरुआ के मतगणना स्थल पर सम्पन्न की जायेगी। आदर्श आचरण संहिता प्रभावशील होने के फलस्वरुप मतगणना कार्य शांतिपूर्ण ,  निष्पक्ष और विधिसम्यक रुप से सम्पन्न कराने के दृष्टिगत जिला मजिस्ट्रेट डॉ  पंकज जैन ने सम्पूर्ण जिला अन्तर्गत दण्ड प्रक्रिया संहिता  1973  की धारा  144 (1)  के तहत प्रतिबंधात्मक निषेधाज्ञा लागू की है।              जिला मजिस्ट्रेट द्वारा जारी आदेशानुसार सम्पूर्ण जिला क्षेत्र में कोई भी व्यक्ति सार्वजनिक स्थल पर आग्नेय शस्त्र लेकर नहीं चलेगा। कोई भी व्यक्ति सार्वजनिक रुप से खतरनाक हथियार और पदार्थ लेकर नहीं चल सकेगा। सार्वजनिक स्थल पर पटाखों के उपयोग पर भी बंदिश रहेगी। कोई भी जुलूस ,  रैली ,  आमसभा ,  बिना सक्षम अधिकारी की अनुमति के नहीं की जा सकेगी। बिना अनुमति ध्वनि विस्तारक यंत्रों के प्रयोग पर भी प्

आईजी जबलपुर ने एसपी कार्यालय का किया वार्षिक निरीक्षण, एसपी की सराहना की

कटनी। आज विवेक शर्मा, पुलिस महानिरीक्षक जबलपुर जोन ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय कटनी का वार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण दौरान डाॅ हिमानी खन्ना पुलिस अधीक्षक कटनी, संदीप मिश्रा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, डॉ अवनीश कुमार वैज्ञानिक अधिकारी, बी एन बसावे उप पुलिस अधीक्षक (मुख्या.) हरिओम शर्मा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस विजयराघवगढ़, प्रमोद कुमार सारस्वत अनुविभागीय अधिकारी पुलिस स्लीमनाबाद, राघवेन्द्र भार्गव रक्षित निरीक्षक कटनी, निरीक्षक शैलेष मिश्रा थाना प्रभारी कोतवाली, निरीक्षक संजय दुबे थाना प्रभारी माधवनगर, निरीक्षक विपिन सिंह थाना प्रभारी कुठला एवं उप निरीक्षक रोहित डोंगरे थाना प्रभारी एनकेजे एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे। पुलिस महानिरीक्षक द्वारा सलामी गार्ड चेक किया गया, इसके पश्चात् पुलिस अधीक्षक कार्यालय के प्रत्येक शाखा में जाकर शाखा प्रभारियों से उनके द्वारा सम्पादित किये जाने वाले कार्यों की जानकारी ली गई एवं कार्य को और अच्छे तरीके से करने हेतु सुझाव/समझाइश दी गई। पुलिस महानिरीक्षक द्वारा वार्षिक निरीक्षण नोट का अवलोकन किया गया तथा वार्षिक निरीक्षण नोट में आये तथ्यों पर

अवैध रेत परिवहन पर 9 ट्रैक्टर ट्रॉली की गई जप्त

कटनी -  रविवार  को विजयराघवगढ़ तहसील अन्तर्गत देवराकलां में जांच के दौरान अवैध रेत परिवहन करते हुये ट्रैक्टर व ट्रॉली को जप्त कर विजयराघवगढ़ थाने में खड़ा कराया गया है। यह कार्यवाही संयुक्त रुप से राजस्व ,   खनिज और पुलिस के अधिकारियों द्वारा की गई है। जिसमें  9  ट्रैक्टर ट्रॉली रेत सहित संयुक्त अमले द्वारा जप्ती की कार्यवाही की गई है।              तहसीलदार विजयराघवगढ़ महेन्द्र पटेल ने बताया कि रविवार को संयंुक्त टीम द्वारा अवैध रेत के उत्खनन ,  परिवहन व भण्डारण की रोकथाम के लिये जांच की गई। तहसील विजयराघवगढ़ अन्तर्गत देवराकलां ग्राम में रेत परिवहन करते हुये  9  ट्रैक्टर ट्रॉली की प्रारंभिक जांच करने में पाया गया कि इनके द्वारा यह रेत ग्राम बरुआ से लाई जा रही थी। इस पर खनिज विभाग द्वारा खनिज अधिनियम के तहत जांच कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। इसके साथ ही बिना नम्बर प्लेट वाले वाहन भी पाये गये ,  जिन पर भी नियमानुसार कार्यवाही विभागीय अमले द्वारा की गई है। इस दौरान कार्यवाही में तहसीलदर विजयराघवगढ़ महेन्द्र पटेल सहित खनिज विभाग व पुलिस विभाग के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

माधवनगर पुलिस ने पकड़ा लोहगड़िया गिरोह का गुर्गा, न्यायालय परिसर से करता था बाइक चोरी

कटनी।  जिला उमरिया से कटनी आकर न्यायालय परिसर से मोटरसाइकिल चुराने वाले आरोपी को पकड़ने में माधव नगर पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने आरोपी के पास से जिला न्यायालय परिसर में चोरी की गई तीन मोटरसाइकिल भी बरामद की है। गुरुवार को आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। बताया जा रहा है कि आरोपी लोहगड़िया गैंग का गुर्गा भी है। जानकारी के अनुसार पिछले कुछ माह से जिला न्यायालय परिसर झिंझरी से लगातार मोटर साइकिल चोरी होने की शिकायत आ रही थी। इसके बाद आरोपी को पकड़ने के लिए कोर्ट में लगे सीसीटीवी फुटेज निकलवाए गए । वहां से मिले फुटेज के आधार पर परिसर में दिलीप उर्फ भोला चतुर्वेदी निवासी ग्राम टिकुरी थाना इंदवार जिला उमरिया दिखाई दिया। थाना प्रभारी संजय दुबे ने बताया कि उप निरीक्षक प्रीति पांडे, प्रधान आरक्षक विजेंद्र तिवारी, मुकेश कुमार, राजेश सिंह, जज कुमार की टीम बनाई गई।  दिलीप को पकड़कर पूछताछ की गई जिसमें आरोपी ने कोर्ट परिसर से मोटरसाइकिल चुराने की वारदात कबूल की। इसके बाद पुलिस आरोपी को लेकर उसके गांव उमरिया जिला के ग्राम टिकुरी गई। घर पर खड

चाक चौबंद व्यवस्था में 23 मई को होगी मतगणना

कटनी -  लोकसभा निर्वाचन  2019  में हुये मतदान की मतगणना  23  मई को प्रातः  8  बजे से कृषि उपज मण्डी पहरुआ स्थित मतगणना स्थल पर चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के बीच प्रारंभ की जायेगी। मतगणना स्थल पर अनाअधिकृत व्यक्तियों का प्रवेश और मोबाईल ,  गुटका ,  पान ,  बीड़ी ,  सिगरेट सहित कोई भी सामग्री तथा कोई भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाईस ले जाना पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। इस आशय की जानकारी शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ 0  पंकज जैन की अध्यक्षता में सम्पन्न जिलास्तरीय स्टेंडिंग कमेटी की बैठक में दी गई। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक डॉ 0  हिमानी खन्ना ,  उप जिला निर्वाचन अधिकारी आर 0  उमा माहेश्वरी ,  सीईओ जिला पंचायत फ्रेंक नोबल ए ,  एआरओ बलबीर रमन , देवकी नन्दन सिंह ,  धीरेन्द्र सिंह व प्रिया चन्द्रावत सहित अभ्यर्थी और उनके अभिकर्ता ,  राजनैतिक दलों के पदाधिकारी सदस्य के रुप में उपस्थित थे।              जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ 0  पंकज जैन ने मतगणना के संबंध में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी नियम ,  निर्देशों एवं प्रावधानों सहित मतगणना प्रक्रिया और मतगणना स्थल पर की गई

अस्पताल में साफ सफाई और पेयजल की चाक चौबंद व्यवस्था रखने के निर्देश

कटनी -  कलेक्टर डॉ 0  पंकज जैन ने जिला अस्पताल में मरीजों की चिकित्सा सेवाओं ,  सुविधाओं के अलावा साफ सफाई और स्वच्छ पेयजल की चाक चौबंद व्यवस्थायें सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं। प्राप्त जानकारी अनुसार बुधवार को जिला अस्पताल अचानक पहुंचे कलेक्टर डॉ 0  जैन ने जिला अस्पताल के हर वार्ड और चिकित्सा कक्षों में पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं और सुविधाओं का जायजा लिया। इस मौके पर सिविल सर्जन डॉ 0 एस 0 के 0  शर्मा ,  आरएमओ डॉ 0  के 0 पी 0  श्रीवास्तव , डॉ 0  यशवंत वर्मा ,  कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग शारदा सिंह सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।              जिला अस्पताल के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर डॉ 0  जैन ने मरीजों से भी रुबरु चर्चा कर उन्हें मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाओं और सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। कलेक्टर ने अस्पताल की साफ-सफाई और पेयजल की उपलब्धता पर विशेष जोर देते हुये प्रत्येक वार्ड और चिकित्सा कक्षों का अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान व्यवस्था में कुछ कमियों के संबंध में आवश्यक सुधार लाने के निर्देश दिये। ओपीडी में महिलाओं की लम्बी कतार देखकर कलेक्टर ने ओ