कटनी - कलेक्टर डॉ0 पंकज जैन ने जिला अस्पताल में मरीजों की चिकित्सा सेवाओं, सुविधाओं के अलावा साफ सफाई और स्वच्छ पेयजल की चाक चौबंद व्यवस्थायें सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं। प्राप्त जानकारी अनुसार बुधवार को जिला अस्पताल अचानक पहुंचे कलेक्टर डॉ0 जैन ने जिला अस्पताल के हर वार्ड और चिकित्सा कक्षों में पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं और सुविधाओं का जायजा लिया। इस मौके पर सिविल सर्जन डॉ0एस0के0 शर्मा, आरएमओ डॉ0 के0पी0 श्रीवास्तव,डॉ0 यशवंत वर्मा, कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग शारदा सिंह सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।
जिला अस्पताल के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर डॉ0 जैन ने मरीजों से भी रुबरु चर्चा कर उन्हें मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाओं और सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। कलेक्टर ने अस्पताल की साफ-सफाई और पेयजल की उपलब्धता पर विशेष जोर देते हुये प्रत्येक वार्ड और चिकित्सा कक्षों का अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान व्यवस्था में कुछ कमियों के संबंध में आवश्यक सुधार लाने के निर्देश दिये। ओपीडी में महिलाओं की लम्बी कतार देखकर कलेक्टर ने ओपीडी को सुव्यवस्थित कर महिलाओं के लिये बैठक व्यवस्था के संबंध में निर्देशित किया। उन्होने अस्पताल के वार्डों में लगे कूलर और टॉयलेट आदि को साफ सुथरा रखने के निर्देश दिये।
कलेक्टर ने ओपीडी, मेडीसिन, सोनोग्राफी कक्ष, ऊपर जाने की लिफ्ट, सीटी स्केन,डीपी क्लीनिक सहित विभिन्न वार्ड का सघनता पूर्वक निरीक्षण किया। उन्होने अस्पताल में चिकित्सा सेवा विस्तार के लिये चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों को भी देखा तथा चिकित्सकों की सलाह पर गुणवत्तापूर्ण और उपयुक्त ढंग से निर्माण कार्य किये जाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये। कलेक्टर ने वार्ड में भर्ती मरीजों एवं ओपीडी के मरीजों से भी रुबरु चर्चा कर चिकित्सा सेवाओं के संबंध में जानकारी ली।

Comments
Post a Comment