कटनी (प्रबल सृष्टि) अमित जैसवानी पिता स्व. गोपालदास जैसवानी उम्र 40 वर्ष नि. कैरिन लाईन पानी की टंकी के पास थाना माधवनगर के रहने वाले है तथा उन्होंने निवास स्थान में ही फिनो पेमेन्ट बैंक डिस्ट्रीब्यूटर आउटलेट की संस्था एजेंसी का काम करते है। उनके प्रतिष्ठान से जिले के माइक्रो फायनेंन्स एजेन्ट नगद राशि को देकर उनकी कंपनियो के पोर्टल (सी एम एस सर्विस) में नगद राशि को जमा करवाने का काम करते है। उनके द्वारा उक्त नगद राशि को विभिन्न बैंकों के माध्यम से नगद राशि को जमा करवा दिया जाता है। राष्ट्रीय बैंक के वित्तीय वर्ष समाप्ति के दिन होने के कारण तथा बैंक में अवकाश होने के कारण उनके पास लगभग 13 लाख रूपये के आसपास की नगद राशि रखी हुई थी जो कोई अज्ञात व्यक्ति लेकर चला गया था।
उनके द्वारा दी गई सूचना पर थाना माधवनगर में अपराध क्रमांक 300/2026 धारा 331(4), 305 (ए) बी.एन.एस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। तथा प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुये पुलिस अधीक्षक के द्वारा तत्काल संज्ञान लिया गया एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कटनी डा संतोष डेहरिया के निर्देशन में एवं नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में थाना माधवनगर से एक टीम का गठन किया गया।
आरोपी से चोरी गई नगद राशि में से 12,51,995 रूपये की राशि नगद, घटना में पहने हुये कपड़े एवं चोरी की वारदात में प्रयुक्त हुई दो पहिया वाहन को जप्त किया गया है।
घटना का अनावरण करने वाली टीम के सदस्यः थाना प्रभारी माधवनगर संजय दुबे, उप निरीक्षक योगेश मिश्रा, प्र.आर अजीत बागरी, प्र.आर भूवनेश्वर बागरी, आर, लोकेन्द्र, आर. नवीन शुक्ला, म.आर आरती थाना प्रभारी स्लीमनाबाद सुदेश समन, थाना प्रभारी सिहोरा जिला जबलपुर प्रतीक्षा मार्को।


Comments
Post a Comment