कटनी (प्रबल सृष्टि) – विजली के कंडक्टर प्रतिस्पादन कार्य के मददेनजर 12 फरवरी 2026 (गुरुवार) को प्रातः 08:00 बजे से सायं 06:00 बजे तक 132 केवी उपकेंद्र कटनी के 33 केवी मेन बस के सुदृढ़ीकरण एवं कंडक्टर प्रतिस्थापन कार्य के कारण शटडाउन लिया जाएगा। इस दौरान संबंधित क्षेत्रों के सभी उच्चदाब एवं निम्नदाब उपभोक्ताओं की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
विद्युत विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार शटडाउन के दौरान निम्न 33 केवी फीडरों से जुड़े में क्षेत्र प्रभावित रहेंगे।
33 केवी एनकेजे फीडर
खिरहनी, साईंपुरम कॉलोनी, दुबे कॉलोनी, दुर्गा चौक, प्रेमनगर, छोटी खिरहनी, राहुल बाग, निमिया मोहल्ला, गायत्री नगर, नीरज टॉकीज, शास्त्री कॉलोनी, एनकेजे मार्केट, जैन कॉलोनी, एसकेपी कॉलोनी, आईटीआई, मंगल नगर, बिलगवा, लखेरा, मूंगाबाई कॉलोनी, बड़वारा, रोशन नगर सहित आसपास के क्षेत्र।33 केवी बिलहरी फीडर बिलहरी, रैपुरा, घुघरा (घरेलू व कृषि) एवं बिलहरी फीडर से जुड़े समस्त उच्चदाब उपभोक्ता। 33 केवी पहरूआ फीडरगणेश चौक उपकेंद्र से जुड़े सिटी-8, सिटी-9, सिटी-10, सिटी-11 फीडर क्षेत्र—सिविल लाइन, वीआईपी रोड, रेलवे स्टेशन, शासकीय अस्पताल, बरही रोड, विधायक बंगला, हीरागंज, गुरुनानक वार्ड, सुभाष चौक, झंडा बाजार, गोल बाजार, गर्ग चौराहा, घंटाघर, गांधी द्वार, सब्जी मंडी, विश्वकर्मा पार्क, गणेश चौक, गजानन कॉम्प्लेक्स, ढोर अस्पताल सहित आसपास के क्षेत्र। 33 केवी मानसरोवर फीडर समदड़िया एवं मित्तल उपकेंद्र से जुड़े समदड़िया-1, समदड़िया-2, मित्तल-1 एवं मित्तल-2 फीडर क्षेत्र। 33 केवी बर्न एंड कंपनी फीडर निवार, भनपुरा एवं भरौली उपकेंद्र से जुड़े सभी निम्न एवं उच्चदाब उपभोक्ता। 33 केवी स्लीमनाबाद फीडरबड़वारा, विलायतकला, देवरीहटाई एवं भुड़सा उपकेंद्रों से जुड़े समस्त उपभोक्ता। 33 केवी बड़वारा फीडरबड़वारा एवं विलायतकला उपकेंद्र से निकलने वाले सभी 11 केवी फीडर क्षेत्र। विद्युत विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि निर्धारित शटडाउन अवधि में आवश्यक व्यवस्थाएं पहले से कर लें। यह कार्य बिजली व्यवस्था को अधिक सुदृढ़ एवं विश्वसनीय बनाने के उद्देश्य से किया जा रहा है।

Comments
Post a Comment