कटनी। आगामी त्योहारों के संबंध में पुलिस अधीक्षक ललित शाक्यवार ने आज अनुविभागीय पुलिस अधिकारियों व शहर के सभी थाना प्रभारियों की बैठक लेकर आने वाले समय में पर्वो के दौरान सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं । प्राप्त जानकारी अनुसार पुलिस अधीक्षक ने सख्त लहजे में कहा है कि त्योहारों में किसी प्रकार की गड़बड़ी न हो इस बात का ध्यान सभी अनुविभागीय पुलिस अधिकारी व थाना प्रभारी विशेष रूप से ध्यान रखे। बैठक में पुलिस अधीक्षक ने सामुदायिक पुलिसिंग को बढ़ावा देते हुए कहा की पुलिस जनता की मदद से अपराधों की रोकथाम करे। इसके अलावा थाना प्रभारी थाना स्टाफ के साथ भी सामन्जस्य स्थापित करते हुए कार्यवाही करे। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप मिश्रा, नगर पुलिस अधीक्षक एम पी प्रजापति, स्लीमनाबाद एसडीओपी पी के सारस्वत, कोतवाली प्रभारी विजय कुमार विश्वकर्मा, कुठला थाना प्रभारी विपिन सिंह, माधवनगर थाना प्रभारी संजय दुबे, एनकेजे थाना प्रभारी अंकित मिश्रा उपस्थित रहे ।
कटनी जिले की चारों सिंधी सेंट्रल पंचायतों की संयुक्त महापंचायत के महत्वपूर्ण निर्णय 1 जनवरी 2026 से होंगे लागू, माधवनगर पूज्य सिंधी सेंट्रल पंचायत के अध्यक्ष श्री वीरेंद्र तीर्थानी ने सम्पूर्ण समाज जनों से सहयोग प्रदान करने अपील की, देखें वीडियो
कटनी ( प्रबल सृष्टि ) समाज में अनुशासन, मर्यादा और परंपराओं को बनाए रखने हेतु जिले की चारों सिंधी सेंट्रल पंचायतों की संयुक्त महापंचायत ने विगत 30 नवंबर को एक बैठक कुन्दनदास स्कूल शांतिनगर में आयोजित कर महत्वपूर्ण निर्णय पारित किए थे, जिसे समाज हित में 1 जनवरी 2026 से लागू किया जाएगा। इसे लेकर पूज्य सिंधी सेंट्रल पंचायत माधवनगर के अध्यक्ष श्री वीरेंद्र तीर्थानी ने सम्पूर्ण समाज जनों से सहयोग प्रदान करने की अपील की है। समाज हित में पारित निर्णय - 1️⃣ बारात का आगमन: अधिकतम 3:00 बजे दोपहर तक अनिवार्य। 2️⃣ दूल्हे का प्रवेश: पैदल, निकट संबंधियों के साथ स्टेज पर। 3️⃣ दूल्हे के चारों ओर नृत्य: पूर्ण प्रतिबंधित। 4️⃣ पंचायती भोजन: केवल एक समय आयोजित। 5️⃣ बैंड-दल: केवल गेट तक; हॉल के अंदर प्रवेश निषिद्ध। 6️⃣ प्री-वेडिंग शूट: पूर्ण प्रतिबंध। 7️⃣ 13वीं का अवसर: सामूहिक या पंचायती भोजन पूर्णतः निषिद्ध, केवल निकट परिवार तक सीमित। 8️⃣ महिलाओं की पगड़ी-रसम: पुरुषों के समान नियम। 9️⃣ पगड़ी रसम में पंचायती भोजन एवं नाश्ता पूर्ण रूप से प्रतिबंध।

Comments
Post a Comment