कटनी/ जिले में संचालित एकमात्र गर्ल्स कॉलेज के नये सर्वसुविधायुक्त भवन निर्माण के लिए कलेक्टर ने पुलिस लाइन झिंझरी के पास 1.940 हेक्टे्यर भूमि रकबा आवंटित कर रिकार्ड दुरुस्त करने के आदेश जारी कर दिए है. उल्लेखनीय है कि वर्तमान में कटनी के एकमात्र शासकीय कन्या महाविघालय में आवश्यवक संसाधनों एवं विस्तारीकरण के लिए भवन तथा भूमि का अभाव है, अनेक वर्षो से कॉलेज भवन हेतु शासन प्रशासन से मांग की जाती रही है, विघार्थियों के भविष्य को द़ष्टिगत रखते हुए विधायक संदीप जायसवाल ने प्रमुखता से इस कार्य को कराने हेतु सभी स्तर पर पत्राचार कर मांग की थी व् विधानसभा में दो बार प्रश्न भी उठाया था. आखिरकार 12 नवम्बर 2017 को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कटनी प्रवास के दौरान शासकीय कन्या महाविघालय के लिये शानदार भवन की स्वीकृति की घोषणा की थी.
कटनी जिले की चारों सिंधी सेंट्रल पंचायतों की संयुक्त महापंचायत के महत्वपूर्ण निर्णय 1 जनवरी 2026 से होंगे लागू, माधवनगर पूज्य सिंधी सेंट्रल पंचायत के अध्यक्ष श्री वीरेंद्र तीर्थानी ने सम्पूर्ण समाज जनों से सहयोग प्रदान करने अपील की, देखें वीडियो
कटनी ( प्रबल सृष्टि ) समाज में अनुशासन, मर्यादा और परंपराओं को बनाए रखने हेतु जिले की चारों सिंधी सेंट्रल पंचायतों की संयुक्त महापंचायत ने विगत 30 नवंबर को एक बैठक कुन्दनदास स्कूल शांतिनगर में आयोजित कर महत्वपूर्ण निर्णय पारित किए थे, जिसे समाज हित में 1 जनवरी 2026 से लागू किया जाएगा। इसे लेकर पूज्य सिंधी सेंट्रल पंचायत माधवनगर के अध्यक्ष श्री वीरेंद्र तीर्थानी ने सम्पूर्ण समाज जनों से सहयोग प्रदान करने की अपील की है। समाज हित में पारित निर्णय - 1️⃣ बारात का आगमन: अधिकतम 3:00 बजे दोपहर तक अनिवार्य। 2️⃣ दूल्हे का प्रवेश: पैदल, निकट संबंधियों के साथ स्टेज पर। 3️⃣ दूल्हे के चारों ओर नृत्य: पूर्ण प्रतिबंधित। 4️⃣ पंचायती भोजन: केवल एक समय आयोजित। 5️⃣ बैंड-दल: केवल गेट तक; हॉल के अंदर प्रवेश निषिद्ध। 6️⃣ प्री-वेडिंग शूट: पूर्ण प्रतिबंध। 7️⃣ 13वीं का अवसर: सामूहिक या पंचायती भोजन पूर्णतः निषिद्ध, केवल निकट परिवार तक सीमित। 8️⃣ महिलाओं की पगड़ी-रसम: पुरुषों के समान नियम। 9️⃣ पगड़ी रसम में पंचायती भोजन एवं नाश्ता पूर्ण रूप से प्रतिबंध।
Comments
Post a Comment