नगर निगम एवं जोन कार्यालय में स्थापित हेल्पडेस्क व पोर्टल में SIR के कार्य हेतु संलग्न कर्मचारियों का संशोधित आदेश जारी, सुबह 9 बजे से रात्रि 12 बजे तक दो शिफ्ट मे लगी 20 कर्मचारियों की ड्यूटी
कटनी (प्रबल सृष्टि) - निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार के निर्देश पर उपायुक्त शैलेष गुप्ता ने निगम कार्यालय एवं जोन कार्यालय में स्थापित हेल्प डेस्क एवं पोर्टल में आवश्यक कार्यवाही एवं प्रविष्टि हेतु किये जा रहे एसआई आर कार्य की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए पूर्व में जारी आदेश में आंशिक संशोधन करते हुए नवीन आदेश जारी किया है।
उपायुक्त श्री गुप्ता द्वारा जारी संशोधित आदेशानुसार जोन कार्यालय बस स्टेंड ऑडिटोरियम में प्रातः 9 बजे से शाम 5 बजे तक श्री अयोध्या प्रसाद केवट मोबाइल नंबर 8349910525, के साथ राजेश दुबे 7898991140 को पदस्थ किया गया है। वहीं शाम 5 बजे से रात्रि 12 बजे तक श्री संजय कुमार पाठक 8989911244, पंकज निगम 8989911072 एवं प्रमुनाथ मिश्रा 9907636716 की ड्यूटी लगाई गई है। वहीं जोन कार्यालय दुर्गा चौक खिरहनी में प्रातः 9 बजे से शाम 5 बजे तक सुमन पांडेय 8989911125, एवं सपना गुप्ता 7999276971 के अलावा शाम 5 बजे से रात्रि 12 बजे तक आलोक गर्ग 8989911076, अरविंद शुक्ला 8989911220 एवं विकास उइके 8989848901 की ड्यूटी लगाई गई है।
जबकि माधवनगर उप कार्यालय में प्रातः 9 बजे से शाम 5 बजे तक श्रीमती नीलम झा 9329078032, अंकुर चौरसिया 9301609143 की ड्यूटी लगाई गई है। वहीं शाम 5 बजे से रात्रि 12 बजे तक राकेश तिवारी 8989911195, आशीष बिलैया 8815988470 तथा संजय चौदहा 8989911135 की ड्यूटी लगाई गई है। इसी प्रकार नगर निगम कार्यालय के एम आईसी हॉल में प्रातः 9 बजे से शाम 5 बजे तक शेख इसाक 9630802961, सुनील तिवारी 9301683244 के अलावा शाम 5 बजे से रात्रि 12 बजे तक सुनील पाठक 9755290799, संतोष चौहान 7024852512 एवं अभिषेक मोगरे 7974457986 की ड्यूटी लगाई गई है। उपरोक्त कर्मचारियों को कार्यस्थल पर निर्धारित समय पर उपस्थित होते हुए जागेश्वर पाठक को अवगत कराने के निर्देश दिए गए है।


Comments
Post a Comment