भाजपा शासन में बढ़ती महँगाई, महिलाओं के प्रति बढ़ते शोषण और अत्याचार के खिलाफ महिला कांग्रेस लामबंद होकर विरोध करेगी
कटनी ( प्रबल सृष्टि ) आज अल्पप्रवास के दौरान महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती विभा पटेल का कटनी आगमन हुआ, यहां उन्होंने महिला कांग्रेस की पदाधिकारियों की संगठन एवं सदस्यता के विषय मे बैठक ली एवं बातचीत की।
विभा पटेल का स्वागत कटनी शहर महिला जिलाध्यक्ष रजनी वर्मा एवं ग्रामीण अध्यक्ष माधुरी जैन ने पुष्पगुच्छ एवं माला पहनाकर किया, महिला प्रदेश अध्यक्ष के साथ प्रदेश सचिव यशोदा पांडेय का भी आगमन हुआ उनका स्वागत अदिता वर्मा द्वारा किया गया, जिले की सभी महिला पदाधिकारियो ने प्रदेशाध्यक्ष विभा पटेल का आत्मीय स्वागत किया। बैठक के दौरान विभा पटेल ने कहा कि जल्दी ही जिले एवं प्रदेश की नई महिला कार्यकारिणी घोषित की जाएगी, कांग्रेस के बेटी बचाओ पखवाड़े के अंतर्गत सभी जिलों में महिला कांग्रेस द्वारा प्रदर्शन किया जाएगा, महिलाओं को सदस्यता अभियान के द्वारा ज्यादा से ज्यादा सदस्यों को जोड़ने के साथ साथ संगठित होकर कार्य करने एवं आगामी कार्यक्रमो की रणनीति के विषय मे चर्चा हुई।
विभा पटेल ने कहा कि भाजपा शासन में बढ़ती महँगाई, महिलाओं के प्रति बढ़ते शोषण और अत्याचार के खिलाफ महिला कांग्रेस लामबंद होकर विरोध करेगी, महिला कांग्रेस शहर जिलाध्यक्ष रजनी वर्मा ने कहा कि महिला होने के नाते हमें मजबूती के साथ हर पीड़ित महिलाओं एवं बच्चियों के साथ खड़े होकर उनके न्याय की लड़ाई में साथ देना होगा, जिसके लिए हमारी कार्यकारिणी की हर महिला तत्परता से तैयार है,ग्रामीण महिला अध्यक्ष माधुरी जैन ने कहा कि महिलाएं संगठित होकर ही अपने और पीड़ितों की लड़ाई लड़ सकती हैं इसलिए सभी साथ मिलकर कार्य करें। जिला शहर कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष राजा जगवानी ने सभी का आभार प्रकट करते हुए कहा कि भाजपा शासन में महिलाओं के प्रति बढ़ते अन्याय और अत्याचार के विरोध में सभी कांग्रेसजन मिलकर न्याय की लड़ाई लड़ेंगे । कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश सचिव यशोदा पांडेय, पूर्व प्रदेश सचिव प्रमिला मरावी, पार्षद नन्ही बाई गोटिया, उपाध्यक्ष अदिता वर्मा, शोभा मंगलानी, पूर्व प्रदेश सहसचिव सुमन रजक ,पूर्व पार्षद मंजू निषाद, पूर्व प्रदेश सचिव माया चौधरी, हेमा शर्मा, पूर्व सेवादल अध्यक्ष सीमा यादव, जिला महिला महामंत्री नीरा सोनी, जिला सचिव अर्चना जायसवाल, गीता निषाद, लता खरे, रूपा खरे,अलका वर्मा,सुनीता गुप्ता, बेबी बाई गोंटिया,ज्योति विश्वकर्मा,मधु सोनी बरही ब्लॉक अध्यक्ष, संगीता पांडेय रीठी ब्लॉक अध्यक्ष, मीना पटेल, बहोरीबंद ब्लॉक अध्यक्ष मनीषा झरिया, ग्रामीण उपाध्यक्ष गोरी बाई, शहर ब्लॉक अध्यक्ष कल्पना पाठक, शशि सोनी, जागृति शर्मा, मधु सोनी, पूर्वी ठाकुर आदि पदाधिकारी महिलाओं की उपास्थिति रही, कार्यक्रम के अंत मे ग्रामीण जिलाध्यक्ष माधुरी जैन ने प्रदेशाध्यक्ष विभा पटेल एवं सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद करते हुए आभार प्रकट किया।
Comments
Post a Comment