केंद्रीय साहित्य अकादेमी भारत सरकार ने आयोजित किया साहित्य मंच कार्यक्रम, गद्य पद्य रचनाओं की हुए सराहना
भोपाल ( प्रबल सृष्टि ) केंद्रीय साहित्य अकादेमी, नई दिल्ली, भारत सरकार ने सिंधी साहित्य मंच का आयोजन वीना कला एवं सेवा समिति के सहयोग से किया। भोपाल में अकादेमी द्वारा यह इस वर्ष का प्रथम आयोजन है। इसके पूर्व अकादेमी ने गत वर्ष तीन आयोजन भोपाल में और एक इंदौर में किया है। साहित्य मंच के अंतर्गत वरिष्ठ कवि श्री नारी लच्छवाणी, कन्हैया मोटवाणी, द्रोपदी चंदनाणी और बल्लू चोइथाणी ने काव्य पाठ किया। कार्यक्रम में साहित्य प्रेमियों ने रुचि पूर्वक हिस्सा लिया। कवियों ने वर्तमान समाज में आए परिवर्तन के साथ प्रेम और हास्य आधारित रचनाएं सुनाईं। राकेश शेवाणी ने कहानी पाठ किया। केंद्रीय साहित्य अकादेमी की योजनाओं और गतिविधियों की जानकारी अकादेमी के सिंधी भाषा सलाहकार मंडल सदस्य अशोक मनवानी ने दी।
अकादेमी की ओर से साहित्यकारों का स्वागत किया। इस अवसर पर वरिष्ठ साहित्यकार साहित्य अकादेमी पुरस्कृत लेखक श्री खीमन यू मूलाणी , साहित्य अकादेमी अनुवाद पुरस्कृत लेखक श्री भगवान बाबाणी के अलावा श्री नंद सनमुखाणी, आसूदो दी लच्छवाणी ,राज मनवाणी के साथ ही भाविका सिरवानी, सोनी लालवानी आदि उपस्थित थीं। अकादेमी और वीना कला सर्वस्व समिति की तरफ से राकेश शेवानी ने आभार व्यक्त किया।
Comments
Post a Comment