माधवनगर समदड़िया कॉलोनी में हुई चार चोरियों का खुलासा करने में पुलिस को मिली सफलता, एक महिला समेत छह आरोपी गिरफ्तार, दस लाख का सामान बरामद
कटनी ( प्रबल सृष्टि ) थाना माधवनगर पुलिस ने वर्ष 2023 और 2024 में समदड़िया कॉलोनी में हुई चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए लाखों का चोरी किया हुआ सामान बरामद करने में सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन के निर्देशन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया और नगर पुलिस अधीक्षक ख्याती मिश्रा ने मार्गदर्शन में थाना प्रभारी अनूप सिंह ठाकुर के नेतृत्व में रंगनाथ नगर थाना प्रभारी उपनिरीक्षक नवीन नामदेव, एन. के. जे थाना प्रभारी नीरज दुबे, चौकी प्रभारी बिलहरी गोपाल विश्वकर्मा सहित पुलिस स्टाफ ने यह सफलता प्राप्त की।
घटना का विवरण
फरियादी गण रमेश गुप्ता, अरूण जसवानी, वन्दित सिघई और सुनील आहुजा के घरों में वर्ष 2023 और 2024 के बीच समदड़िया कॉलोनी में चार अलग-अलग घटनाओं में सोने-चांदी के जेवरात और नकदी सहित लाखों का सामान अज्ञात चोरो ने सूने घरो का ताला तोड़कर चोरी कर लिया गया था।
पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर उक्त मामलों में गिरफ्तार किया जिनके नाम निम्नलिखित है। 1. राजा उर्फ मोहन साहू, पिता स्व. गोपाल साहू, उम्र 32 वर्ष, निवासी तिलक कॉलेज शनि मंदिर रोड, थाना एन के जे, 2. आदि उर्फ आदित्य बर्मन, पिता लल्लू बर्मन, उम्र 19 वर्ष, निवासी परसवारा (टिकर) थाना विजयराघवगढ़, हाल तिलक कॉलेज, थाना एन. के. जे, 3. पंकज चौधरी, पिता अमृत लाल चौधरी, उम्र 22 वर्ष, निवासी दुर्गा चौक, थाना एन के जे, 4. शनि वंशकार, पिता रंगी वंशकार, उम्र 26 वर्ष, निवासी उडिया मोहल्ला, थाना एन के जे 5. धर्मेद्र ठाकुर पिता रामू ठाकुर, उम्र 20 वर्ष, निवासी भट्टा मोहल्ला, थाना रंगनाथ नगर, 6. राजनंदनी पत्नी राजा उर्फ मोहन साहू उम्र 35 वर्ष, निवासी तिलक कॉलेज शनि मंदिर रोड थाना एन के जे।
पुलिस ने इन आरोपियों के कब्जे से यह सामान बरामद कियाः एक जोड़ी सोने का झुमका, एक सोने की चेन, सोने की बाली और अंगूठी, पांच जोड़ी चांदी की पायल, चार घड़ियाँ, पांच जोडी चांदी की बिछिया, चार चांदी की अंगूठी, चार सोने का मंगलसूत्र, एक मोटरसाइकिल, एक ऑटो, दो मोबाइल फोन।कुल बरामदगी की अनुमानित कीमत लगभग 10 लाख रुपये आंकी गई है।
टीम की भूमिका
इस सफल ऑपरेशन में थाना प्रभारी अनूप सिंह ठाकुर, रंगनाथ नगर थाना प्रभारी नवीन नामदेव, एन. के. जे थाना प्रभारी नीरज दुबे, गोपाल विश्वकर्मा बिलहरी चौकी प्रभारी, उपनिरी विष्णु शंकर जायसवाल, महेन्द्र जायसवाल सउनि मनोज कुडापे, राजेश बागरी, दामोदर राव, विनोद चौधरी, वहाब खान, प्र. आर. कमलेश बैरागी, भुवनेश्वर बागरी, आशीष श्रीवास, लालजी यादव, सतीश तिवारी, अजय तिवारी, गोविद पडरहा, नीलेश दुबे, अजीत बागरी, शोभनाथ शर्मा, आर. विनोद विश्वकर्मा, वीरेन्द्र दहायत, शुभम सिंह, अभय यादव, एन. आर. एस के सदस्य रमजान पटेल, गणेश नामदेव सहित पुलिस टीम के सभी सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
पुलिस अधीक्षक कटनी द्वारा इस सराहनीय कार्य के लिए सभी पुलिस अधिकारी एवम् कर्मचारियों को उचित ईनाम देने की घोषणा की है।
Comments
Post a Comment