प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा सकारात्मक परिवर्तन वर्ष के अंतर्गत दो दिवसीय विराट संत सम्मेलन व रजत जयंती समारोह का शुभारंभ 29 मार्च से कटनी - अमकुही में, वैश्विक समस्याओं पर होगी चर्चा
कटनी ( प्रबल सृष्टि ) समय का चक्र तीव्र गति से घूम रहा है। सामाजिक स्थिति बहुत तेजी से बदल रही है। ऐसे में मनुष्य विचित्र जंजाल में फंसा हुआ बाह्य रूप से चारों ओर भौतिक एवं आर्थिक प्रगति दिखाई देती है। सुख सुविधा के अनेक साधनों का अंबार लगता जा रहा है। दिन प्रतिदिन नए-नए आविष्कार हो रहे हैं। परंतु आंतरिक दृष्टि से मनुष्य बिखरता जा रहा है। उसका संसार के प्रति विश्वास, समाज के प्रति सद्भाव, जीवन के प्रति उल्लास धीरे-धीरे समाप्त हो रहा है। भारत देश कभी जगतगुरु हुआ करता था इस भारतवर्ष के राष्ट्रीय, सामाजिक, पारिवारिक एवं व्यक्तिगत जीवन में अराजकता छाई हुई है। जीवन मूल्यों एवं आदर्श के प्रति आस्था निष्ठा की बात कोई भी सोचता नहीं। वैचारिक शून्यता एवं दुष्ट प्रवृत्तियों का चक्रव्यूह में फंसा हुआ दिशाहीन मनुष्य पतन की राह पर फिसलता जा रहा है। ऐसे समय में ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के राजयोग रिसर्च एवं शोध संस्थान के धार्मिक प्रभाग द्वारा सकारात्मक परिवर्तन वर्ष के अंतर्गत विराट संत सम्मेलन का आयोजन 29 मार्च शुक्रवार को दोपहर 3:00 बजे सुरम्य पार्क के पीछे सोनालेक पेंट फैक्ट्री में किया जा रहा है। इंदौर से पधारे धार्मिक प्रभाग के क्षेत्रीय संयोजक ब्रह्माकुमार नारायण भाई ने ब्रह्माकुमारी सिविल लाइन पर स्थित सभागृह में प्रेस वार्ता कार्यक्रम में अपने उद्बोधन में बताया कि इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्तर के कई संत महात्मा भाग ले रहे हैं।
कार्यक्रम का विषय वर्तमान समय सर्व समस्याओं का समाधान श्रीमद् भागवत गीता द्वारा हो सकता है इस पर जोधपुर से पधारे अनंत विभूषित महामंडलेश्वर डॉक्टर शिवस्वरूपानंद जी महाराज, जबलपुर से पधारे महामंडलेश्वर स्वामी अखिलेश्वरानंद गिरी जी, महामंडलेश्वर प्रज्ञा भारती जी, इलाहाबाद से धार्मिक प्रभाग की राष्ट्रीय अध्यक्ष ब्रम्हाकुमारी मनोरमा दीदी जी, धार्मिक प्रभाग के इंदौर जोन के जोनल कोर्डिनेटर ब्रह्माकुमार नारायण भाई जी, राजयोगिनी पुष्पा दीदी जी सबकोर्डिनेटर नवा पारा छत्तीसगढ़, गीता की विदुषी विद्वान महिला डॉक्टर पुष्पा पांडे जी जबलपुर, महंत श्री विभामुनिजी रायपुर, आचार्य श्री वत्स जी महाराज अयोध्या धाम, आचार्य श्री पंडित नीलेश पाठक जी महाराज कटनी, आचार्य श्री परमानंद जी महाराज सतना इत्यादि वक्ता अपना अनुभव युक्त विचार जन मानस के सामने रखेंगे।
इस अवसर पर ब्रह्माकुमारी लक्ष्मी दीदी सेवा केंद्र संचालिका ने बताया सिविल लाइन की स्थापना के 25 वर्ष से अधिक पूर्ण होने के कारण राजयोग की सेवा में संलग्न ईश्वरीय सेवा में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले भाई बहनों का एक अलौकिक आत्मीय ईश्वरीय सम्मान रजत जयंती समारोह 30 मार्च 2024 शनिवार समय दोपहर 3:00 बजे अमकुही में स्थित सोनालेक पेंट फैक्ट्री में आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में शुभ कामना देने उद्योगपति सुधीर जैन जी, चंडीगढ़ से पधारे उद्योगपति राधेश्याम जी, इलाहाबाद से पधारे ब्रम्हाकुमारी मनोरमा दीदी जी, संस्था मुख्यालय से पधारे स्वच्छता विभाग के ब्रह्माकुमार जगदीश भाई, ज्ञानसरोवर माउंट आबू से पधारे विजय भाई, श्री ललित यादव पूर्व मंत्री जिला छतरपुर (वर्तमान विधायक) , श्री जगदीश यादव जी प्रदेश अध्यक्ष भोपाल एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अखिल भारतीय यादव महासभा इत्यादि वक्ता उपस्थित रहेंगे।
इस कार्यक्रम में इलाहाबाद से पधारी राजयोगिनी मनोरमा दीदी का सम्मान एवं अभिनंदन महापौर श्रीमती प्रीति सूरी द्वारा किया जाएगा। उक्त कार्यक्रम से पहले 28 मार्च को कटनी शहर में भव्य शोभा यात्रा दोपहर 3:00 बजे सिविल लाइन ब्रह्माकुमारी सेवा से शुभारंभ होगी जो राम मंदिर गाटरघाट पर समापन होगी। इस कार्यक्रम का मीडिया कवरेज के लिए संस्था के मुख्यालय माउंट आबू से पीसऑफ माइंड टीवी के द्वारा एवं भारती दीदी चैनल के द्वारा यूट्यूब पर सीधा प्रसारण प्रसारित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में भारत के अनेक राज्य एवं शहरों से छत्तीसगढ़, राजस्थान, दिल्ली, चंडीगढ़ प्रदेश, आगरा, वृंदावन, सतना इत्यादि स्थानों से कई साधक गण भाग लेंगे। यह कार्यक्रम एक ऐतिहासिक कार्यक्रम रहेगा।
Comments
Post a Comment