कटनी ( प्रबल सृष्टि ) - शासकीय कन्या महाविद्यालय गुलवारा कटनी में गुरूवार को वार्षिक स्नेह सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष माल्यार्पण, दीप प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती वंदना कर प्रारंभ की गई।
वार्षिक स्नेह सम्मेलन के मुख्य अतिथि मुड़वारा विधायक संदीप श्री प्रसाद जायसवाल रहे। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता कलेक्टर अवि प्रसाद ने की। इस दौरान कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन, जिलाध्यक्ष भाजपा दीपक सोनी टंडन, ईसी मेंबर रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर, जिला कार्यवाह राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ संजय त्रिपाठी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे।
महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. चित्रा प्रभात के निर्देशन में सम्पूर्ण कार्यक्रम आयोजन हुआ। महाविद्यालय की प्राचार्य द्वारा अतिथियों का सम्मान प्रशस्ति पत्र स्मृति चिन्ह एवं पौधे से किया गया। डॉक्टर साधना जैन ने विधायक मुड़वारा संदीप जायसवाल के सम्मान पत्र का वाचन किया।
मिसाल है कन्या कॉलेज का भवन - विधायक श्री जायसवाल
विधायक संदीप श्री प्रसाद जायसवाल ने अपने उद्बोधन मे कहा कि गुलवारा में बना कटनी का शासकीय कन्या महाविद्यालय का भवन अपनी भव्यता और अत्याधुनिक सुविधाओं की दृष्टि से प्रदेश का नंबर 1 महाविद्यालयीन भवन बताया जा रहा है। जहां कटनी का भविष्य गढा जा रहा है विधायक ने कहा कि इतने भर से नही ही हमें संतुष्टि के भाव से भरकर नहीं बैठना है बल्कि विकास के पथ पर अभी कई सोपान तय करने है। श्री जायसवाल ने कहा कि महाविद्यालय में अतिरिक्त 9 कक्षा लिफ्ट सेट, सिटी फॉरेस्ट, संपर्क मार्ग, सिटी बस का रूट महाविद्यालय से होकर जाने सहित खेल मैदान के निर्माण की कार्यवाही जारी है। भाजपा अध्यक्ष दीपक सोनी टंडन ने अपने उद्बोधन में गरीबों, युवाओं, नारियों और किसानों को सुविधाओं से लैस करने की बात कही। क्रीड़ा अधिकारी नागेंद्र यादव को उनकी उपलब्धियां के लिए प्रशस्ति पत्र द्वारा सम्मानित किया गया पूर्व छात्रा सोनम भादवा को भी प्रशस्ति पत्र द्वारा सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर कन्या महाविद्यालय के खेल से संबंधित राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में स्थान प्राप्त करने वाली प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली प्राची गुप्ता, प्राची दीक्षित, अनामिका यादव, अनामिका चक्रवर्ती को प्रशस्ति पत्र एवं प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। इसी प्रकार राष्ट्रीय स्तर पर कुश्ती में राधिका वंशकार प्रथम, वंदना सिंह योग में प्रथम, प्राची दीक्षित एवं सोनाली सिंह को प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को भी प्रशस्ति पत्र एवं प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय एकता शिविर छत्तीसगढ़ में चयनित राष्ट्रीय सेवा योजना में सेविका के रूप में अंजलि बर्मन एवं वंदना सिंह को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ एवं स्मृति चिन्ह प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इन छात्राओं ने दी मनमोहक प्रस्तुति
महाविद्यालय के वार्षिक इसने सम्मेलन के सांस्कृतिक कार्यक्रम में छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना उन्नति पांडे ग्रुप स्वागत गीत वंदना सिंह महाराज नृत्य मुस्कान मिश्रा ग्रुप द्रोपदी चीर हरण इस अग्रवाल एवं ग्रुप नवदुर्गा नृत्य तनीषा सन खरे ग्रुप राजस्थानी नृत्य वंदना राय ग्रुप भवाई नृत्य सभी रामा एकल नृत्य ग्रुप छत्तीसगढ़ी नृत्य वैशाली ग्रुप शिव स्त्रोत आकांक्षा पटेल ग्रुप क्लासिकल नृत्य मुस्कान मिश्रा लता जी की सुनहरी यादें ऋषिका चतुर्वेदी एवं ग्रुप गरबा नृत्य आराधना तिवारी ग्रुप हरियाणवी नृत्य बॉबी नामदेव ग्रुप मेरे घर राम आए हैं रितु गुप्ता ग्रुप क्लासिकल नृत्य साक्षी बर्मन ग्रुप मराठी नृत्य शुभ सोनी ग्रुप रास नृत्य ऋषिता चतुर्वेदी भूत नृत्य राशि सोनी करवा चौथ करवा दिया छत्तीसगढ़ी नृत्य ज्योति सिंह मार्को कश्मीरी नृत्य मुस्कान हल्दकर फनी ग्रुप अंशिका त्रिपाठी ग्रुप महिला सशक्तिकरण गुनगुन ग्रुप होली नृत्य आकांक्षा पटेल ग्रुप के द्वारा महाविद्यालय में मनमोहक प्रस्तुतियां दी गई कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय की प्राचार्य डॉक्टर चित्रा प्रभात ने समस्त अतिथियों एवं छात्राओं को बधाई और शुभकामनाएं भी दी। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर संजयकांत भारद्वाज डॉक्टर रीना मिश्रा एवं डॉक्टर प्रज्ञा अग्रवाल द्वारा किया गया।
वार्षिक स्नेह सम्मेलन में महाविद्यालय परिवार से डॉ. साधना जैन, डॉ. आर.के. गुप्ता, डॉ. रश्मि चतुर्वेदी, डॉ. विमला मिंज, श्री अमिताभ पाण्डेय, डॉ. किरण खरादी, श्री के.जे. सिन्हा, डॉ. वीणा सिंह, श्रीमती बंदना मिश्रा, सुनीता श्रीवास्तव, डॉ. प्रज्ञा अग्रवाल, विनेश यादव, नागेन्द्र यादव, श्री राकेश दुबे की उपस्थिति सराहनीय रही। साथ महाविद्यालय में कार्यरत् अतिथि विद्वान, स्ववित्तीय अतिथि विद्वान, एवं कर्मचारी ने भी अपनी भूमिका निभाकर वार्षिक स्नेह सम्मेलन को सफल बनाया।
Comments
Post a Comment