बरगवां औद्योगिक क्षेत्र में मतदाता जागरुकता रैली उद्यमियों द्वारा निकाली गई, श्रमिकों एवं कर्मचारियों से अधिक से अधिक मतदान करने का आह्वान
कटनी ( प्रबल सृष्टि ) मतदाता जागरूकता अभियान हेतु रैली का आयोजन जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर अवि प्रसाद के आह्वान पर निकाली गई। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिला उद्योग एवं व्यापार केंद्र से महाप्रबंधक श्रीमती ज्योति सिंह की उपस्थिति पूर्ण समय रही।
लघु उद्योग भारती प्रदेश महामंत्री अरुण सोनी, संभागीय अध्यक्ष अनिल वासवानी एवं इकाई अध्यक्ष हरि सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन में लघु उद्योग भारती से संभागीय सदस्य मुरलीधर रतनानी, उपाध्यक्ष अमित सिंघई, सचिव नीलेश विश्वकर्मा, संयुक्त सचिव मनीष सिंह, बरगवां औद्योगिक क्षेत्र संयोजक सुरेश रतनानी, अंबर डेंगरे, माधव नगर औद्योगिक क्षेत्र इकाई संयोजक सुरेश हिंदुजा, सचदेवा जी, दिलीप बजाज, विजय मोहनानी, नितेश चेलानी, गुलशन रोहरा, गुलशन सुंदरानी, गणेश यादव, संजय मेघानी, जिमी पुरुस्वानी के साथ अन्य सदस्यों की उपस्थिति रही।
जागरूकता रैली का आयोजन 30 अक्टूबर 2023, दिन सोमवार को शाम 4:00 बजे संजय इंडस्ट्रीज, बरगवां से होते हुए बी आर दाल उद्योग, हरिओम पल्सेस, धर्मलोक इंडस्ट्रीज, संजय दाल मिल, सनशाइन स्टील, जयकिशन इंडस्ट्रीज, नितेश इंडस्ट्रीज, जय माता दी इंडस्ट्रीज, वीजा एग्रो, कान्हा डेरी पर रैली संपन्न हुई।
Comments
Post a Comment