कटनी ( प्रबल सृष्टि ) नगर पालिक निगम में आजादी के अमृत महोत्सव पर राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस की वर्षगांठ पूरी गरिमा के साथ हर्षोल्लास के साथ मनायी गयी। नगर पालिक निगम महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी द्वारा ध्वजारोहण किया गया तथा राष्ट्रीय गान गाया गया।
भारत माता की जय के गगन भेदी उदघोष से समूचा वातावरण देशभक्ति से सराबोर हो गया।नगर निगम आयुक्त श्री विनोद शुक्ल ने समारोह की मुख्य अतिथि महापौर श्रीमति प्रीति संजीव सूरी का पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया।
जनता की सुविधा के लिये हम संकल्पित:-महापौर
राष्ट्रीय पर्व पर समारोह को संबोधित करते हुये महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी ने कहा कि आजाद देश के सपनों को साकार करने वाले अमर शहीदों को हम सभी याद करे उन्होंने देश की खातिर अपनी जान न्यौछावर करने वाले शहीदों कौ हाथ जोडकर नमन किया।। उन्होंने कहा कि नगर की जनता की सुविधाओं के लिए आज 15 अगस्त के पावन राष्ट्रीय पर्व पर हम सभी संकल्प लेते हैं कि जनता जनार्दन को बुनियादी सुविधाएं में कोई कमी नहीं आने देगे और जनहित के लिए हर समय उनके साथ शामिल रहेगे। महापौर ने दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को स्थायी करने उनके लिए शासन स्तर तक पत्राचार करके स्थाई तौर पर नगर निगम में सुविधा प्रदान करने आश्वस्त किया।
इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति
निगमायुक्त विनोद कुमार शुक्ल एम.आई.सी. सदस्य श्रीमति बीना बैनर्जी डाॅ. रमेश सोनी सुभाष शिब्बू साहू पार्षदगण सीमा श्रीवास्तव प्रभा गुप्ता सुमित्रा रावत जयनारायण निषाद सुरेन्द्र गुप्ता गोविंद चावला संदीप यादव गुड्डू पूर्व पार्षद डब्बू रजक उपायुक्त पवन कुमार अहिरवार कार्यपालन यंत्री के.पी.शर्मा राजस्व अधिकारी जागेश्वर पाठक स्वास्थ्य अधिकारी संजय सोनी कार्यालय अधीक्षक नागेन्द्र पटेल वाहन प्रभारी अरविंद प्यासी सहा.यंत्री आदेश जैन उपयंत्री जे.पी.बघेल अश्विनी पाण्डेय एवं नगर निगम के समस्त अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
Comments
Post a Comment