राहुल गांधी के संसद से निलंबन पर बिफरी युवक कांग्रेस, सुभाष चौक पर रोड जाम कर जलाया टायर, पुलिस ने वाटर केनल का प्रयोग किया
कटनी ( प्रबल सृष्टि ) कांग्रेस सांसद और नेता राहुल गांधी को कोर्ट से सज़ा सुना देने के बाद उनका सदन से निलंबन कर दिया है। जिससे देश भर में युवा कांग्रेस आंदोलनरत है, कटनी में भी युवा कांग्रेस के ज़िला अध्यक्ष दिव्यांशु अंशू मिश्रा द्वारा बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ताओं के साथ शाम को सुभाष चौक पहुँच कर उग्र प्रदर्शन किया गया।
कार्यकर्ताओं ने रोड जाम करते हुए टायर जला डाला, जमकर नारेबाज़ी करते हुए कार्यकर्ताओं द्वारा राहुल गांधी के निलंबन वापस लेने की माँग की गई ।युवा कांग्रेस एवं एनएसयूआई कार्यकर्ताओं के उग्र प्रदर्शन को देख भारी पुलिस बल तैनात हुआ, स्थिति बिगड़ती देख पुलिस ने वाटर केनल का प्रयोग किया। लगभग 2 घंटे चले प्रदर्शन में पुलिस को भारी मशक़्क़त करती पड़ी।
अंशु मिश्रा ने बताया कि राहुल गांधी आम जन की आवाज़ है उनकी आवाज़ को दबाने के लिए द्वेषपूर्ण कार्यवाही की गई है। नीरव मोदी,अड़ानी,अंबानी द्वारा देश के गरीब का पैसा लूट कर मोदी सरकार एवं उनके मंत्रियों को मदद करते है। देश का लोकतंत्र ख़तरे में है। राहुल गांधी देश की जनता कि लड़ाई सड़क से सदन तक लड़ते है उनकी आवाज़ को दबाने के लिए की गई कार्यवाही के ख़िलाफ़ चरणबद्ध आंदोलन जारी रहेंगे। शहर अध्यक्ष विक्रम खंपरिया ने कहा की राहुल गांधी दूरदर्शी नेता है उन्होंने कहा था मोदी सरकार केवल उद्योगपतियों की सरकार है। राहुल गांधी का निलंबन सरकार का निकम्मापन दर्शाता है। भाजपा के दमनकारी चक्र का अंत जल्द होगा।
विरोध प्रदर्शन में मुख्य रूप से ग्रामीण अध्यक्ष करण सिंह, कमल पांडेय, ज़ालिम यादव, बहोरीबंद युंका अध्यक्ष मुकेश यादव,मुडवारा अध्यक्ष राहुल पटेरिया,बड़वारा अध्यक्ष विकास निगम,प्रभारी मोहम्मद इसराइल,एनएसयूआई शुभम् मिश्रा,सोशल मीडिया समन्वयक शशांक गुप्ता,पूर्व कॉलेज अध्यक्ष अजय खटिक,युवा नेता सचिन गर्ग,सूर्यकांत कुशवाह,आईटी अध्यक्ष अभिषेक प्यासी,प्रशांत जायसवाल,राजा जगवानी,विनीत जायसवाल,दीपक केशरवानी,रवि जयसवाल,सुनील कुशवाह,आशीष पाली,ब्रजेश यादव,आकाश तिवारी,प्रशांत सिंह,रोहित भोजवानी,कान्हा गौतम,अभिषेक निषाद,बब्लू श्रीवास्तव,निखिल उपाध्याय,राज दुबे,अर्जुन यादव,अमन मिश्रा,अर्जुन यादव,अमन मिश्रा,दीपक श्रीवास,विकास ठाकुर,सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Comments
Post a Comment