कटनी ( प्रबल सृष्टि) नगर निगम कार्यालय में भारत का 74 वां गणतंत्र दिवस बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। महापौर शहर की प्रथम नागरिक श्रीमती प्रीति संजीव सूरी द्वारा आयुक्त सत्येंद्र सिंह धाकरे सम्मानीय एमआईसी सदस्यों एवं पार्षदगणों की मौजूदगी में ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान किया गया।
इस अवसर पर महापौर श्रीमती सूरी ने उपस्थित अधिकारियों कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस के पावन पर्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि 26 जनवरी का दिन भारतीय इतिहास में विशेष महत्व रखता है। 26 जनवरी 1950 को ही भारतीय संविधान लागू किया गया था। जिसके पश्चात प्रतिवर्ष 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाने लगा। तथा इसी दिन भारतीय अधिनियम एक्ट को हटाकर भारतीय संविधान को लागू किया गया था व लोकतांत्रिक प्रणाली के साथ संविधान को जोड़ा गया था। नगर निगम कार्यालय में आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम में मुख्य रूप से एमआईसी सदस्य डॉ रमेश सोनी अवकाश जयसवाल श्रीमती सीमा श्रीवास्तव पार्षद सुभाष साहू संदीप यादव सहित निगम उपायुक्त पीके अहिरवार कार्यपालन यंत्री शैलेश जयसवाल राजस्व अधिकारी जागेश्वर पाठक केपी शर्मा आदेश जैन अनिल जयसवाल सहित अन्य अधिकारी कर्मचारियों की मौजूदगी रही।
Comments
Post a Comment