कटनी ( मुरली पृथ्यानी ) साहब आप रोज शहर की सड़कों पर निकला करिए, आप के निकलने से तमाम व्यवस्थाएं दुरुस्त नजर आती हैं। यही नहीं आपको मैदान में उतरा देख आपके अधीनस्थ अधिकारी, थानेदार भी अपने क्षेत्रों में अपने मातहत साथी लेकर निकल पड़ते हैं। यह दृश्य जब आम जनता देखती है तो उनमे विश्वास जगता है कि पुलिस उनके बीच से गुजर रही है। कल शाम जैसे ही कटनी पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार जैन नगर में भ्रमण कर रहे थे उसके बाद माधवनगर टीआई विजय विश्वकर्मा भी बंगला लाईन क्षेत्र में पैदल गश्त करते हुए नजर आए।
अब रक्षाबंधन, मोहर्रम, स्वतंत्रता दिवस नजदीक है। शांति कानून व्यवस्था बनी रहे इस पर पुलिस को विशेष प्रयास करने होते हैं। कल कटनी एसपी शाम के बाद सड़क पर निकले और व्यापारियों से चर्चा कर पुलिस के संबंध में जानकारी ली। उनके इस कदम के बाद से कुछ व्यवस्था दुरुस्त देखी गई। माधवनगर पुलिस की गश्त से स्थानीय बाजार में जो यातायात की गंभीर समस्या नजर आती थी वह कल पुलिस को देख कुछ कम दिखाई दी। तो साहब आप रोज निकलिए आप के निकलने से जनता का विश्वास बढ़ता है, व्यवस्थाएं दुरुस्त होती है।
Comments
Post a Comment