कटनी - कोरोना से बचाव के लिए केन्द्र व मप्र सरकार वैक्सीन के दोनों डोज शत प्रतिशत लोग लगवाएं इसको लेकर लगातार प्रयास कर रही है। शहर से लेकर गांवों तक प्रचार प्रसार कर लोगों को टीकाकरण के लिए जागरूक किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग के अमले के साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, आशा कार्यकर्ता, पंचायतों के कर्मचारी व शिक्षक भी लोगों से घर-घर जाकर 17 सितंबर को होने वाले महा वैक्सीनेशन अभियान की जानकारी देकर लोगों को बीमारी से बचाव के लिए जागरूक करने में जुटे हैं।
इसके अलावा रोजाना हो रहे वैक्सीनेशन में भी लोगों को सुविधाजनक तरीके से वैक्सीन की डोज उपलब्ध हो इसके प्रयास किए जा रहे हैं। जिले की ग्राम पंचायत घुघरा के पोषित गांव मुरावल की रहने वाली लाड़ली बाई मेहरा दिव्यांग है। लाड़ली बाई ने पहला टीका लगवा लिया था और उसे दूसरा डोज लगाया जाना था लेकिन वह दिव्यांगता के कारण केन्द्र तक जाने में असमर्थ थी। इस बात की जानकारी वैक्सीनेशन कार्य में जुटे अमले को लगी। जिस पर लाड़ली बाई से तत्काल संपर्क किया गया। साथ ही वेक्सीनेटर रावेका तेकाम, एचओआर राज चैहान, आशा कार्यकर्ता शशि सिंह, ग्राम रोजगार सहायक देवराज केवट महिला के घर खुद वैक्सीन लेकर पहुंचे और सुरक्षा तरीके से उसे घर में ही टीका लगाया गया। लाड़ली ने टीकाकरण पहुंची टीम का जहां आभार व्यक्त किया तो वहीं मौजूद अन्य जनों से भी वैक्सीन लगवाने की अपील की।
Comments
Post a Comment