कटनी- राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर निगम प्रशासन द्वारा खिरहनी स्कूल के पास वृक्षारोपण कराया जा रहा है। इस कार्यक्रम में मुडवारा विधायक संदीप जायसवाल, निगमायुक्त सत्येन्द्र सिंह धाकरे ने वृक्षारोपण किया। साथ में भाजपा नेता अश्विनी गौतम, संदीप दुबे, वागीश आनंद, मनीष दुबे, महेश शुक्ला, महेश होतवानी, अभिषेक शर्मा, मनोज तिवारी, विवेक गुप्ता, प्रदीप परौहा सहित स्थानीय गणमान्य नागरिकों द्वारा खिरहनी स्कूल के बाहर वृक्षारोपण कर उनकी सुरक्षा हेतु ट्री गार्ड लगाये गए।
वृक्षारोपण कार्यक्रम के दौरान विधायक श्री जायसवाल ने पर्यावरण संरक्षण एवं नागरिकों की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए स्थल पर पर्याप्त दूरी का निर्धारण कर फलदार वृक्ष कटहल एवं आम के पौधों का रोपण करनें तथा उनकी पर्याप्त सुरक्षा हेतु ट्री गार्ड एवं पानी आदि की आवश्यक व्यवस्था करनें की बात कही गई।
इस अवसर पर निगम के कार्यपालन यंत्री राकेश शर्मा, प्र.सहायक यंत्री सुनील सिंह, अनिल जायसवाल, अश्विनी पाण्डेय, एस.के.गर्ग, अभिषेक अरजरिया की उपस्थिति रही।
Comments
Post a Comment