20 अगस्त को मनाया जायेगा मोहर्रम पर्व, कानून एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने की दृष्टि से कार्यपालिक मजिस्ट्रेट नियुक्त
कटनी - इस वर्ष 20 अगस्त को मोहर्रम पर्व मनाया जायेगा। कोविड-19 वैश्विक महामारी के संक्रमण एवं हालात को ध्यान में रखते हुये तथा मध्यप्रदेश शासन द्वारा जारी गाईड लाईन्स के परिपालन में आमजन की भीड़ एकत्रित रहना प्रतिबंधित रहेगा। एक समय में एक ताजिया, टिपारी के साथ 5 व्यक्ति ही अनुमत होंगे। सभी ताजिया, सवारी, टिपारी काबला में ही विसर्जित होंगे। एक सवारी से दूसरी सवारी के मध्य 20 मिनिट का अंतराल रहेगा। इस दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने की दृष्टि से अपर कलेक्टर रोमोनुस टोप्पो ने कार्यपालिक महिस्ट्रेट्स की ड्यूटी लगाई है।
इस संबंध में जारी आदेशानुसार 20 अगस्त की प्रात: 8 बजे से संबंधित अधिकारियों को अपने अपने क्षेत्र में उपस्थित रहकर सौंपे गये दायित्वों का निर्वहन करने के लिये निर्देशित किया गया है। सम्पूर्ण व्यवस्था का प्रभारी उप खण्ड मजिस्ट्रेट कटनी बलबीर रमन को नियुक्त किया गया है।
जारी ड्यूटी आदेश के तहत निर्धारित तिथि एवं समय में तहसीलदार संदीप श्रीवास्तव एवं राजस्व निरीक्षक मुड़वारा राजेन्द्र खम्परिया थाना क्षेत्र कोतवाली में मौजूद रहेंगे। इसी प्रकार नायब तहसीलदार राजीव मिश्रा और राजस्व निरीक्षक ब्रज बिहारी दुबे को थाना क्षेत्र कुठला में, नायब तहसीलदार रविन्द्र पटेल और राजस्व निरीक्षक राजेन्द्र कुमार को थाना क्षेत्र माधवनगर में, सहायक अधीक्षक भू-अभिलेख मुन्ना लाल तिवारी को थाना क्षेत्र एनकेजे में, सहायक अधीक्षक भू-अधीक्षक देव सिंह बागरी को थाना क्षेत्र रंगनाथ नगर और राजस्व निरीक्षक हेमंत अवधिया को पुलिस कन्ट्रोल रुम में नियुक्त किया गया है।
Comments
Post a Comment