कटनी। कुठला पुलिस को प्रतिबंधित गांजा बरामद करने में सफलता हासिल हुई है। पुलिस ने स्विफ्ट डिजायर कार एम.पी 53 सीए 3599 और मारूतिवेन कार एम.पी.35 बीए-0747 में प्रतिबंधित गांजा की तस्करी करते पड़ोसी जिला पन्ना के देवेन्द्रनगर क्षेत्र निवासी लाला उर्फ इख्तियार मोहम्मद, मोहम्मद इस्लाम व अहमद खान को गिरफ्तार किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपियों के पास से 1 लाख 60 हजार रूपए कीमती 20 किलो प्रतिबंधित गांजा बरामद किया गया है। कुठला थाना प्रभारी विपिन सिंह के अनुसार मुखबिरों से सूचना मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक ललित शाक्यवार व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप मिश्रा के दिशा निर्देश व नगर पुलिस अधीक्षक शशिकांत शुक्ला के मार्गदर्शन में जाल बिछाकर कार्रवाई की गई।
Comments
Post a Comment