कटनी। आज सुबह सुबह शहर में एक अलग ही नजारा देखने को मिला। जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं पुलिस अधीक्षक के निर्देशन से एवं मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट इंदुकांत तिवारी के मार्गदर्शन में शहर के दो अलग अलग स्थान पीरबाबा बाइपास एवं पन्ना नाका पर यातायात चलित न्यायालय (मोबाइल कोर्ट ) का संचालन कर यातायात नियमो का उल्लंघन करते पाए गए वाहनों पर मौके पर ही मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही की गयी एवं जुर्माना राशि अधिरोपित की गई। मोबाइल कोर्ट न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी अग्नीन्ध्र कुमार द्विवेदी , न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी अजय कुमार यदु , न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी राघवेंद्र पटेल,न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी रावेंद्र सोनी ,न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी श्रीकृष्ण बुखारिया द्वारा 30 वाहनों पर 4,66,000 जुर्माना राशि अधिरोपित की गयी।
इस कार्यवाही के दौरान यातायात प्रभारी निरीक्षक राघवेंद्र भार्गव, कुठला थाना प्रभारी निरीक्षक विपिन सिंह , यातायात सूबेदार अंजु लकड़ा, सूबेदार विनोद दुबे, उमेश दुबे , उप निरीक्षक अंकित मिश्रा, सी के तिवारी , एम एल चौधरी, एसके चौधरी, सउनि दुर्गेश तिवारी ,राजकुमार झारिया, रजनीश भदौरिया एवं थाना कुठला, यातायात तथा माधवनगर का बल मौजूद रहा।

Comments
Post a Comment