कटनी - राष्ट्रीय पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान के तहत रविवार 19 जनवरी को जिले में 0 से 5 वर्ष तक की आयु के बच्चों को पोलियो बूथ पर पल्स पोलियो की दवा पिलाई गई। जिला पंचायत सीईओ जगदीश चन्द्र गोमे ने जिला चिकित्सालय में बच्चों को पल्स पोलिया की दवा पिलाकर अभियान की शुरुआत की। जानकारी अनुसार अभियान के तहत 0 से 5 वर्ष आयु तक के 1 लाख 73 हजार 210 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। पल्स पोलियो अभियान के लिये जिले के 1672 टीकाकरण केन्द्रों पर पल्स पोलियो की दवा पिलाई गई। फॉलोअप राउण्ड के तहत 20 और 21 जनवरी को घर-घर जाकर छूट गये बच्चों को दवा पिलाई जायेगी।
पल्स पोलियो अभियान के तहत जिले में कुल 1672 टीकाकरण बूथ बनाये गये थे, जिनमें 288शहरी और 1384 ग्रामीण क्षेत्रों में निर्धारित किये गये थे। इसके अलावा कुल 27 मोबाईल टीम और 77ट्रांजिट बूथ भी बनाये गये थे। टीकाकरण कार्य में 3हजार 354 कर्मचारियो को संलग्न किया गया था, जिनमें 162 सुपरवाईजर भी इस कार्य में लगाये गये थे।
Comments
Post a Comment