कटनी - बेटी बचाओं बेटी पढाओं योजना अंतर्गत महिला सुरक्षा पर महाविद्यालयीन छात्राओं को जागरूक एवं सचेत किये जाने विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम मेें शुक्रवार को शासकीय तिलक महाविद्यालय में महिला सुरक्षा पर कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यशाला में जिला महिला सशक्तिकरण अधिकारी वनश्री कुर्वेती ने उपस्थित छात्राओें से महिला सुरक्षा के विभिन्न उपायों पर चर्चा करते हुए बालिकाओं को महिलाओं का कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीडन निवारण अधिनियम 2013, दहेज प्रतिषेध अधिनियम 1961, घरेलु हिंसा अधिनियम 2005, सी बॉक्स, महिलाओं हेतु प्रावधानिक मुफ्त विधिक सहायता आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यशाला के दूसरे चरण में प्रभारी महिला थाना राखी पांडे ने छात्राओं को महिलाओं की सुरक्षा हेतु स्थापित विभन्न महिला हेल्प लाईन की जानकारी दी। उन्होंने छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाते हुए बताया कि विपरीत परिस्थितियों में किस प्रकार अपनी सुरक्षा की जा सकती हैं। सुश्री पांडे द्वारा तेजी से बदलते समाजिक परिवेश में साइबर क्राइम और उससे बचाव के संबंध में विशेष रूप से चर्चा की।
इस अवसर प्रशासक वन स्टॉप सेंटर सुषमा नाग ने भारत सरकार की वन स्टॉप केन्द्र योजना एवं योजना अंतर्गत महिलाओं हेतु प्रावधानिक सेवाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
Comments
Post a Comment