कटनी। जिला पत्रकार संघ द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन कल गुरूवार को होटल उर्वशी में किया गया। समारोह में बड़ी संख्या में उपस्थित पत्रकारों ने एक दूसरे से गले मिलकर गुलाल लगाकर पर्व की बधाई दी। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में अतिथि के रूप में वरिष्ठ पत्रकार कृष्णकांत अग्निहोत्री भोला बाबू, सत्यदेव चतुर्वेदी बब्बा भैया, यशभारत के संपादक आशीष सोनी, जिला पत्रकार संघ के पूर्व अध्यक्ष संजय जैन, राजा दुबे, सुरेन्द्र माथुर, अरूण पटेरिया, आशुतोष शुक्ला, अनिल राज तिवारी, वंदना तिवारी आदि मंचासीन रहे। कार्यक्रम के प्रारंभ में जिला पत्रकार संघ के अध्यक्ष विवेक शुक्ला, उपाध्यक्ष आशीष रैकवार, भवानी तिवारी, शैलेष पाठक, माधव दुबे, रोहित सेन, सुजीत तिवारी आदि ने मंचासीन अतिथियों का गुलाल लगाकर तिलक वंदन एवं पुष्पहारों से स्वागत किया। इसके उपरांत होली मिलन का कार्यक्रम शुरू हुआ। वरिष्ठ पत्रकार कृष्णकांत अग्निहोत्री भोला बाबू ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सभी पत्रकार साथियों को होली पर्व की शुभकामनाएं दी। वरिष्ठ पत्रकार सत्यदेव चतुर्वेदी बब्बा भैया ने कहा कि पत्रकारों को सियासत हमेशा कई तरह के रंग दिखाती रहती है, जिसमे कुछ रंग बेहद बदरंग रहते है, इस सबके बीच पत्रकार को निष्पक्ष काम करने की चुनौती है। यशभारत के संपादक आशीष सोनी ने अपने उद्बोधन में कहा कि जिला पत्रकार संघ द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन सराहनीय पहल है। इस तरह के आयोजन समय-समय पर होते रहना चाहिए। इससे पत्रकारों के बीप आपसी तालमेल बना रहता है। जिला पत्रकार संघ के पूर्व अध्यक्ष संजय जैन ने होली मिलन कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि होली पर्व की बधाई दी। वरिष्ठ पत्रकार राजा दुबे, सुरेन्द्र माथुर, अरूण पटेरिया, आशुतोष शुक्ला एवं वंदना तिवारी ने अपने उद्बोधन में पत्रकारों की एकजुटता की खुले दिल से सरहना करते हुए आगे भी इसी तरह एकजुट होकर शहर के विकास में योगदान देने की अपेक्षा व्यक्त की। होली मिलन कार्यक्रम का संचालन उपाध्यक्ष भवानी तिवारी एवं आभार जिलाध्यक्ष विवेक शुक्ला ने व्यक्त किया।
इनकी रही उपस्थिति
होली मिलन समारोह में वरिष्ठ पत्रकार कृष्णकांत अग्निहोत्री, सत्यदेव चतुर्वेदी, राजा दुबे, आशीष सोनी, आशुतोष शुक्ला, विवेक शुक्ला, लालजी शर्मा, संजय जैन, अरूण पटेरिया, सुरेन्द्र माथुर, अनिलराज तिवारी, भवानी तिवारी, शैलेष पाठक, आशीष रैकवार, वंदना तिवारी, संजय अग्रवाल, प्रेम सिंह, संजीव वर्मा, अशोक वर्मा, अमित यादव, राघवेन्द्र चतुर्वेदी, धर्मेन्द्र पाण्डेय, मुरली पृथ्यानी, प्रभाकर सिंह, जितेन्द्र खरोटे, संतोष मिश्रा, सुभाष गर्ग, माधव दुबे, जितेन्द्र द्विवेदी, सुनील यादव, अनंत चतुर्वेदी, यश खरे, अनिल शर्मा अन्नू, रवि ठाकुर, जितेन्द्र कोष्टा, लखन रैदास, कृष्णकुमार ठाकुर, सचिन तिवारी, असलम खान, हीरा विश्वकर्मा, प्रकाश पटेल, दिलीप शुक्ला, तपन निषाद, अंशुल बहरे, अभिषेक शुक्ला, रोहित सेन, अंकुश रजक, विनोद दुबे, देवाशीष भट्टाचार्य, सुमित पाण्डेय, संजय पाण्डेय, दीपक रजक, संदीप जानोकर, यान्हा खान, श्रद्धेश मिश्रा, शशिकांत दुबे, सूर्यकांत सोलंकी, अंकित परौहा, रजनीश मेहता, राजा ठाकुर, योगेश दुबे, विकास बर्मन, सावन अहिरवार, श्यामानंद त्रिपाठी आदि की उपस्थिति रही।
Comments
Post a Comment