कटनी - नगर में खेल प्रतियोगिताओं को बढावा देनें के उद्वेश्य से नगर पालिक निगम द्वारा खेल संघों के साथ मिलकर प्रतिवर्ष विभिन्न खेलों का आयोजन किया जाता है। नगर में आयोजित खेल प्रतियोगिताओं के माध्यम से नगर के खिलाडी आयोजित होनें वाले मैचों में अंतराष्ट्रीय टीमों के साथ हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा को निखार सके। इसी कड़ी में 52 वां अखिल भारतीय गणतंत्र दिवस हॉकी टूर्नामेंट का आयोजन 21 फरवरी से 3 मार्च 2019 तक नगर निगम स्टेडियम, फारेस्टर प्ले ग्राउण्ड में आयोजित किया जाएगा।
महापौर शशांक श्रीवास्तव के निर्देशन में टूर्नामेंट को आयोजित किये जानें व टूर्नामेंट की समस्त आवश्यक व्यवस्थाओं को समयसीमा में पूर्ण किये जानें हेतु निगमायुक्त टी.एस.कुमरे द्वारा निगम के 9 अधिकारियों कर्मचारियों की समिति बनाई गई है। समिति में राकेश शर्मा कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग, सुधीर मिश्रा, प्र.कार्यपालन यंत्री जल प्रदाय विभाग, अनिल त्रिपाठी, जलकर निरीक्षक, जागेश्वर पाठक, प्रभारी रा0 अधि0, महेन्द्र सिंह परिहार, प्र.स्वा.अधि, श्रीकांत तिवारी लेखापाल, संजय मिश्रा उपयंत्री, तेजभान सिंह हैड सफाई दरोगा, देवी प्रसाद मिश्रा समयपाल को शामिल किया गया है। राकेश शर्मा प्र.कार्य.यंत्री, लो0नि0वि0 के नेतृत्व में समिति के सदस्यों व संबंधित विभाग प्रमुखों को समस्त कार्यवाही समयसीमा में निष्पादित करनें के आदेश प्रदान किये गए है।
निगमायुक्त टी.एस.कुमरे ने जानकारी देते हुए बताया कि विगत वर्षो की भांति इस वर्ष भी आयोजन हेतु हॉकी संघ के पदाधिकारी सुधाकर चतुर्वेदी सेकेट्री हॉकी संघ, लोकनाथ गौतम पूर्व निगम अध्यक्ष, आर.एन.सिंह से परामर्श कर स्टेडियम में आवश्यक ग्राउण्ड मरम्मत टीमों को स्टेशन से लानें एवं निर्धारित स्थलों पर ठहरानें, आवश्यकतानुसार ग्राउण्ड की तराई का कार्य प्रतिदिन सुबह शाम किये जानें, आवश्कतानुसार टूर्नामेंट का प्रचार प्रसार किये जानें, नगर निगम के वैध वेक्सीनेटर की उपलब्धता, पुरूस्कार प्रदान करनें, ग्राउण्ड की साफ सफाई प्रतिदिन कराये जाने, टूर्नामेंट स्थल पर पेयजल की व्यवस्था,प्रकाश व्यवस्था आदि समुचित तरीके से किये जानें हेतु संबंधितों को आदेशित किया गया है।

Comments
Post a Comment