कटनी / ईदुज्जुहा पर्व के मद्धेनजर गुरुवार 23 अगस्त को कार्यपालिक अधिकारियों का ड्यूटी आदेश जारी किया गया था। इस आदेश में संशोधन किया गया है। अपर कलेक्टर आर उमा माहेश्वरी ने बताया कि ईदुज्जुहा का पर्व 22 अगस्त बुधवार को मनाया जायेगा। जिसके मद्धेनजर कार्यपालिक मजिस्ट्रेट्स की ड्यूटी के आदेश जारी किये गए हैं। मुख्य नमाज ईदगाह पर प्रातः 8.30 बजे से होगी। इसके अलावा नगीना मस्जिद, ऑर्डिनेन्स फैक्ट्री, एनकेजे, मदरसा गौसिया बरगवां, अहमद नगर कुठला, अल्फर्टगंज, छोटी मस्जिद रोशन नगर, अमीरगंज आदि मस्जिदों में नमाज अदा की जायेगी।
कलेक्टर केवीएस द्वारा जारी ड्यूटी आदेश के तहत तहसीलदार एवं कार्यपालिक मजिस्ट्रेट कटनी संदीप श्रीवास्तव को मुख्य नमाज ईदगाह, नगिना मस्जिद एवं छोटी मस्जिद में कानून एवं शांति व्यवस्था के लिये तैनात किया है। वहीं नायब तहसीलदार राजमणि बागरी को ऑर्डिनेन्स फैक्ट्री, रोशन नगर मस्जिद, नायब तहसीलदार लक्ष्मी कान्त मिश्रा को अल्फर्टगंज एवं अमीर गंज, अधीक्षक भू-अभिलेख मायाराम कोल को मदरसा गौसिया बरगवां एवं अहमदनगर कुठला मस्जिद और राजस्व निरीक्षक डायवर्सन राजेन्द्र प्रसाद खम्परिया को पुलिस कन्ट्रोल रुम में नियुक्त किया गया है।

Comments
Post a Comment