मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जबलपुर में प्रतिभाशाली विद्यार्थी प्रोत्साहन समारोह को संबोधित किया |
राज्य मंत्री ने कहा कि इस वर्ष प्रदेश में लगभग 70 हजार छात्र-छात्राओं को लेपटॉप खरीदने के लिये राशि दी गई है। प्रदेश सरकार हर वर्ग के व्यक्ति और हर क्षेत्र के विकास के लिये कार्य कर रही है। राज्य मंत्री ने छात्र-छात्राओं को प्रतीक-स्वरूप लेपटॉप राशि के चेक और प्रमाण-पत्र वितरित किये।
समारोह में 12वीं कक्षा में 75 प्रतिशत से अधिक अंकों से उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को लेपटॉप के लिये राशि का वितरण किया गया। समारोह में जबलपुर से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के सीधे प्रसारण को एलईडी स्क्रीन पर देखा एवं सुना गया।
Comments
Post a Comment