राज्यमंत्री संजय पाठक ने कहा कि बरमानी ग्राम पंचायत सहित क्षेत्र की सात ग्राम पंचायतों को नलजल प्रदाय योजना के रूप में बड़ी सौगात मिल रही है। इसके तहत घर-घर पानी प्रदाया किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों के कल्याण के लिए कृत संकल्पित है। पिछले वर्ष क्रय किये गए समर्थन मूल्य के गेहूॅ पर 200 रूपए प्रति क्विंटल किसानों के खाते पर राशि जमा की गई है। वहीं समर्थन मूल्य पर 1735 रूपए में गेहुॅ क्रय कर 265 रूपये की राशि प्रति क्विंटल किसानों के खाते पर डाली जा रही है। मध्यप्रदेश के किसानों का गेहूॅ 2 हजार रूपए प्रति क्विटंल से कम पर नहीं बिकने दिया जा रहा है। उन्होंने प्रत्येक ग्राम पंचायत में एक-एक बारात घर भी बनाये जाने की आवश्यकता भी जताई। इस मौके पर पथरिया के विधायक लाखन पटेल पूर्व विधायक सुकीर्ति जैन, निशीथ पेल, भाजपा अध्यक्ष पीताम्बर टोपनानी, कलेक्टर केवीएस चौधरी पुलिस अधीक्षक अतुल सिंह, डीएफओ अजय पांडे भी उपस्थित थे।

Comments
Post a Comment