कटनी / मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि पत्रकारों की सुरक्षा के लिये कानून बनाने की प्रक्रिया शुरू की जायेगी। मुख्यमंत्री मीडिया महोत्सव 2018 के अंतर्गत आयोजित भारत की सुरक्षा, मीडिया, विज्ञान एवं तकनीकी की भूमिका विषय पर आयोजित सत्र को संबोधित कर रहे थे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि व्यापक अर्थ में राष्ट्रीय सुरक्षा में महिलाओं, किसानों, श्रमिकों और गरीबों की सुरक्षा भी शामिल है। उन्होने कहा कि मीडिया की जिम्मेदारी बढ़ गई है। बेटियों के सम्मान से खिलवाड़ करने वालों के मानव अधिकार नहीं होते। इनका महिमामंडन किसी भी हाल में नहीं होना चाहिये। उन्होंने कहा कि बेटियों की गरिमा को धूमिल करने वालों को फांसी देने का कानून बनाया गया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि देश में चुनावों की तैयारियां चलती रहती हैं और सरकारों को विकास पर फोकस करने के लिय कम समय मिल पाता है। इसीलिये लोक सभा और विधान सभा के चुनावों को एक साथ कराने पर चर्चा चल रही है। उन्होंने कहा कि मीडिया को भी इस विषय पर विचार करना चाहिये।
इस अवसर पर प्रतिष्ठित विचारक के एन गोविंदाचार्य, वरिष्ठ पत्रकार गिरीश उपाध्याय, शिव अनुराग पटैरिया, कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी और बडी संख्या में मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Comments
Post a Comment