कटनी / शांति हेतु न्याय का होना अति आवश्यक है, बिना न्याय के शांति को प्राप्त नहीं किया जा सकता, जिस जगह पर न्याय होगा उस स्थल पर शांति हमेशा ही विद्यमान रहती है। शांति और न्याय दोनों ही जुडवा बहनें है। समाज से अशांति को खत्म करनें हेतु न्याय संगत समाज की आवश्यकता होती है। उक्त आशय के उदगार गांधी फाउन्डेशन के प्रमुख एवं अंतर्राष्ट्रीय विचारक राजगोपाल नें नगर निगम के महापौर कार्यालय कक्ष में व्यक्त किये। उन्होंने उपस्थित जनप्रतिनिधियों से अपनें अनुभव साझा करते हुए कहा कि ताकत के दम पर दूसरों की बात दबानें की अपेक्षा संवाद के माध्यम से समस्या का हल किया जाना चाहिए। सभी लोग इस दिशा में कार्य करें तो सरकार के माध्यम से अशांति वाले क्षेत्रों में शांति लाई जा सकती है।
वरिष्ठ पत्रकार नंदलाल सिंह नें उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए कहा कि राजगोपाल जी के नेतृत्व में हम सभी लोग गाॅव के विकास के लिए कार्य कर रहे है। गाॅव एवं शहर के काम अगर मिल जावेे तो निश्चित ही एक नवीन भारत के निर्माणका सपना पूरा हो सकता है। गांव को बचाना अति आवश्यक है इस हेतु हम सभी को मिलकर कार्य करना होगा।
महापौर शशांक श्रीवास्त ने समस्त जनप्रतिनिधियों की ओर से उपस्थित अतिथियों का शाॅल श्रीफल से स्वागत किया तथा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सपनें को पूर्ण करनें हेतु सपूर्ण देश में चल रहे स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत नगर पालिक निगम द्वारा चलाये जा रहे स्वच्छता अभियान के अंतर्गत शहर की सफाई व्यवस्था एवं इस अभियान के अंतर्गत की जानें वाली अन्य गतिविधियों से अवगत कराया गया।
इस दौरान निगमाध्यक्ष संतोष शुक्ला, मानव जीवन विकास समिति के अध्यक्ष बद्री भाई, निर्भय सिंह, मोहन नागवानी बोर्ड मेंबर, एकता परिषद से संतोष भाई, नंदलाल सिंह सहित नगर निगम के जिला योजना समिति सदस्य अनिल खरे, सर्जना आशीष कंदेले, मेयर इन काउन्सिल सदस्य गुलाब बेन, गौरीशंकर पटैल, विजय डब्बू रजक, प्रीति संजीव सूरी, पार्षद संजय संजय कुमार दुबे, केशराम विश्वकर्मा, सुनील कुमार सोनी, राज कशोर यादव, सुभद्रा रमेश सोनी, श्रीमती कल्लू बाई, लक्ष्मी बाई, ऋचा गेलानी, शीला सुखदेव चैधरी, अनुरूद्ध नारायण सोनी, साक्षी गोपाल साहू, कमलेश चौधरी, केशराम विश्वकर्मा, एल्डरमैन सत्यनारायण तिवारी, शिल्पी सोनी, रीना सेठिया, भाजपा नेता डाॅ रमेश सोनी, आशीष कंदेले, पूर्व पार्षद मुरारी कुरील, राजेन्द्र गेलानी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रही।

Comments
Post a Comment