कटनी / निवार चौकी में महिला सशक्तिकरण के लिए सम्मान, संरक्षण और सुरक्षा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा, माधवनगर थाना टीआई मंजीत सिंह, डॉ अवनीश फोरेंसिक विभाग उपस्थित रहे।
जिला पंचायत उपाध्यक्ष ने कहा कि सबसे बड़ी समस्या शिक्षा की है। हमे शिक्षित होकर सशक्त होना है। आज महिलाए बड़े- बड़े काम कर रही है। माँ लड़कियों की सबसे अच्छी दोस्त होती है। वह लड़कियों को जीवन की अच्छाई-बुराई सिखाती है।
पुलिस विभाग के फोरेंसिक विभाग के अधिकारी डॉ अवनीश ने महिलाओं को अपराध और उससे बचाव के तरीकों की जानकारी विस्तृत रुप से मौजूद ग्रामीणों को दी। वहीं एडीपीओ अभिषेक मल्होत्रा ने महिलाओं और बच्चों को कानून की जानकारी दी। टीआई मंजीत सिंह ने उपास्थित महिलाओं और बच्चों को बताया कि अपराध हमेशा सूनसान वाले इलाके में होता है। इसलिए बेवक्त रात या अंधेरे में ऐसे स्थान में जाने से बचे। साथ ही अपराध घटित होने पर शोर मचाने की हिम्मत जरूर दिखाये। हो सकता है आपकी आवाज सुनकर कोई आपकी मदद के लिए आ जाये।
कार्यक्रम के अंत मे महिलाओं और बच्चों को प्रोजेक्टर के माध्यम से शिक्षाप्रद दो फिल्मों का प्रदर्शन भी किया गया। जिसमें अपराध और उससे बचाव की जानकारी दी गई। इस दौरान कार्यक्रम में एडीपीओ अभिषेक मलहोत्रा, सविता नाग महिला सशक्तिकरण, नायब तहसीलदार बागरी, एसआई रश्मि सोनकर, एसआई अंकित मिश्रा, प्रधान आरक्षक केशव दुबे, सहपाल परतेती, आरक्षक मुकेश पाण्डेय, रमाकांत तिवारी, अनुराग सोनकर, कल्पना दुबे, चाइल्ड हेल्प लाइन से प्रीति सिंह, प्रियंका सिंह, चंदन पटेल, अंजू रेखा तिवारी की भी उपस्थिति रही।

Comments
Post a Comment