
कटनी। ग्राम पंचायत देवरी हटाई शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल में जिलापंचायत उपाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा ने पौधरोपण किया। उन्होंने कहा कि वृक्ष हमारे माता-पिता तुल्य है इनका सम्मान करना हमारा कर्तव्य है। जिस प्रकार हमारे माता-पिता हमारी सुरक्षा करते है उसी प्रकार वृक्ष हमे जीवन प्रदान करते है। इसलिए इनकी सुरक्षा का दायित्व भी हमारा है। जिससे आने वाली पीढ़ी भी सुरक्षित रह सके। पौधरोपण के बाद स्कूल के कार्यक्रम में छात्राओं कुमारी मोनिका, कुमारी स्वाति राय, कुमारी प्रज्ञा शर्मा व कुमारी साक्षी सोनी ने स्वागत गीत गाया। स्कूल के स्टाफ द्वारा उपाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा जी का पुष्प गुच्छ देकर अभिनंदन किया। इसके बाद जिलापंचायत उपाध्यक्ष ने स्कूल स्टाफ एवं छात्र-छात्राओं को नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए अपने उद्बोधन में सबसे पहले भारत माता के जयकारे लगवाये। इसके बाद कहा कि माता-पिता और गुरु का स्थान सर्वोच्च होता है। इनका सम्मान करना और गुरु के द्वारा बताए गए आदर्शो पर चलकर अपना ही नही बल्कि देश का नाम ऊंचा करना। कार्यक्रम के अंत मे छात्र-छात्राओं ने स्कूल में पंखे न होने व जल की समस्या होने की बात बताई। वहीं प्रधानाचार्य केसी सिंह ने कहा कि स्कूल में विज्ञान संकाय के लिए शिक्षक नही है जिससे छात्रों के पठन कार्य मे कई दिक्कते आती है। जिसका प्रबंध कराने के लिए निवेदन किया। जिसे सुनकर जिलापंचायत उपाध्यक्ष ने सभी समस्याओं को निराकरण करने के लिए उच्चाधिकारियों से चर्चा करने की बात कही। इस दौरान प्रचार्य केसी सिंह, शिक्षक, मुरलिया धुर्वे, महेंद्र प्रसाद त्रिपाठी, नरेंद्र उरमलिया, देवेन्द्र कुमार पाण्डेय, शिक्षिका श्रीमति सुदामा देवी कोरी, प्रीति कोरी, वैशाली चैहान, दीपिका बिसेन, हजारी लाल दहिया, सुनील विश्वकर्मा, राजकुमार शर्मा, शिवनारायण राय, राजा गुप्ता, सदन पहलवान व त्रयम्बकेश्वर मिश्रा उपस्थित रहे।
Comments
Post a Comment