
उल्लेखनीय है कि खनन क्षेत्र में स्वच्छता के संबंध में 7 एक्शन पाइंट निर्धारित कर कार्य करने के निर्देश दिये गए हैं। इनमें स्वच्छ खदानें, खनन क्षेत्र से लगे ग्रामीण-नगरीय क्षेत्र को खुले में शौचमुक्त बनाना, जीरो वेस्ट माइन के लिये पॉयलेट योजनाएँ आरंभ करना, बैनर-पोस्टर के माध्यम से स्वच्छता के संदेश का प्रचार-प्रसार, स्वच्छता के आधार पर खदानों का क्रम निर्धारण, खनन श्रमिकों को स्वच्छता किट उपलब्ध कराना तथा वृक्षारोपण और श्रमदान कार्यक्रमों का आयोजन करने को कहा गया है।
Comments
Post a Comment