कटनी / नगर पालिक निगम कम्युनिटी हाॅल में प्रातः 10 बजे से लोक अदालत का आयोजन किया गया. कम्यूनिटी हाॅल में वार्ड क्रमांक 1 से 36 तक के वार्डो में वार्डवार स्टाल लगाकर अधिभार में निर्धारित छूट प्रदान कर उनके संपत्तिकर एवं जलकर की राशि जमा कराई गई। इसी तरह माधवनगर स्थित उपकार्यालय में वार्ड क्रमांक 39 से 45 तक के वार्डो में शासन नियमानुसार बकाया अधिभार में छूट प्रदान की गई।
लोक अदालत के दौरान संपत्तिकर के अंतर्गत नगर निगम कटनी स्थित वार्ड क्रमांक 1 से 36 तक के काउन्टरों से लगभग 11 लाख 15 हजार की राशि एवं उपकार्यालय में वार्ड क्रमांक 38 से 45 तक लगभग 3 लाख की राशि दोपहर 4 बजे तक जमा हो चुकी है।
महापौर शशांक श्रीवास्तव, निगमाध्यक्ष संतोष शुक्ला, आयुक्त संजय जैन, मेयर इन काउन्सिल सदस्य विजय डब्बू रजक, पार्षद श्रीमती ऋचा गेलानी उपायुक्त अशफाक परवेज कुरैशी, भाजपा नेता आशीष कंदेले, सतीष पटैल, पूर्व पार्षद रजेन्द्र गेलानी द्वारा निगम के राजस्व विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों की उपस्थिति में प्रत्येक काउन्टर में जाकर जानकारी प्राप्त की गई।

Comments
Post a Comment