कटनी / मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान विकास यात्रा में शामिल होने के लिये रविवार को कटनी पहुंचेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 11.15 बजे भोपाल से हेलीकॉप्टर से रवाना होकर 12.30 बजे पुलिस लाईन में स्थित हैलिपैड पर आयेंगे। जहां उनकी अगवानी की जायेगी। विकास यात्रा के दूसरे पड़ाव में कटनी पहुंच रहे मुख्यमंत्री इस दौरान कटनी जिले को 645 करोड़ रुपये से अधिक राशि के विकास कार्यों की सौगात भी देंगे। विकास यात्रा के तहत आयोजित कार्यक्रम में 645 करोड़ 83 लाख 68 हजार रुपये की राशि के 5 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया जायेगा।
इसमें नगर पालिका निगम कटनी के 322 करोड़ 99 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन मुख्यमंत्री द्वारा किया जायेगा। साथ ही लोक निर्माण विभाग सेतु संभाग द्वारा बड़वारा विधानसभा क्षेत्र में बनाये जाने वाले महगवां-बीजानपुरी मार्ग में महानदी पर उच्चस्तरीय पुल के निर्माण का भूमिपूजन भी सीएम करेंगे। यह पुल 10 करोड़ 13 लाख 68 हजार रुपये की लागत से बनेगा। मुख्यमंत्री द्वारा मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम लिमिटेड द्वारा 194 करोड़ 6 लाख रुपये की लागत से बनाये गये स्लीमनाबाद से विलायतकलां मार्ग और 118 करोड़ 65 लाख रुपये की लागत से बनाये गये कटनी विजयराघवगढ़़ मार्ग का भी विधिवत् लोकार्पण मुख्य समारोह में किया जायेगा।
होमगार्ड ग्राउंड में सुबह 11 बजे से आयोजित विकास यात्रा के मुख्य कार्यक्रम में प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम राज्यमंत्री संजय सत्येन्द्र पाठक, सांसद खजुराहो नागेन्द्र सिंह, सांसद शहडोल ज्ञान सिंह, विधायक मुड़वारा संदीप जायसवाल, विधायक बड़वारा मोती कश्यप, विधायक बहोरीबंद सौरभ सिंह, महापौर शशांक श्रीवास्तव, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती ममता पटेल, प्रदेश की समाज कल्याण बोर्ड की अध्यक्ष श्रीमती पद्मा शुक्ला, केडीए अध्यक्ष ध्रुव प्रताप सिंह, सदस्य जिला योजना समिति पीताम्बर टोपनानी, नगर निगम अध्यक्ष संतोष शुक्ला, जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा, अध्यक्ष कृषि उपज मण्डी संतोष राय और जनपद पंचायत अध्यक्ष कन्हैया तिवारी भी शामिल होंगे।

Comments
Post a Comment