पुस्तक मेला 25 अक्टूबर तक आयोजित होगा। प्रतिदिन प्रातः 10 बजे से लेकर रात्रि 9 बजे से नागरिक पुस्तकें क्रय कर सकते हैं।
कलेक्टर और सीईओ जिला पंचायत फ्रेंक नोबल ए ने कटनी पुस्तक मेले में आयोजित बुक डोनेशन कैम्प में भी अधिक से अधिक पुस्तकें दान करने का आग्रह नागरिकों से किया है।
कटनी पुस्तक मेले में पटना के किरण प्रकाशन, नई दिल्ली के ही मानसी पब्लिकेशन, गणपति पब्लिकेशन, चंपक का प्रकाशन करने वाले डेल्ही प्रेस, राजपाल प्रकाशन, ज्ञानदीप प्रकाशन, साहित्य अकादमी, इन्दौर तक्षशिला प्रकाशन, खेत्रतपाल प्रकाशन, एमबीडी प्रकाशन, भारती ज्ञानपीठ, जायको पब्लिकेशन, सेज प्रकाशन, नर्मदा पब्लिकेशन, प्रभात प्रकाशन, अरिहंत प्रकाशन और राजकमल प्रकाशन शामिल हो रहे हैं। जिनके संस्थान द्वारा प्रकाशित पुस्तकें मेले में उपलब्ध हैं। साथ ही रविवार को कुछ अन्य प्रकाशक भी अपनी पुस्तकों के साथ पुस्तक मेले में शामिल होने जा रहे हैं।
Comments
Post a Comment