
मुडवारा विधायक संदीप जायसवाल के मुख्य अतिथ्य में एवं श्रीमति अर्चना सत्येन्द्र जायसवाल जनपद उपाध्यक्ष की अध्यक्षता में ग्राम पंचायत लखापतेरी में 14.96 लाख से निर्मित होने वाले पंचायत भवन के निर्माण कार्य का ग्राम के ही मुरली तिवारी, सीताराम दुबे एवं मिरखू कुशवाहा के द्वारा भूमिपूजन किया गया,
इस अवसर पर विधायक ने अपने उद्बोधन में कहा कि मध्य प्रदेश सरकार जनता के हित में हर संभव प्रयास करते हुए विकास कार्य करा रही है और आगे भी इसी तरह विकास कार्य कराए जाएंगे
कार्यक्रम में विधायक संदीप जायसवाल सहित श्रीमति अर्चना सत्येन्द्र जायसवाल जनपद उपाध्यक्ष कटनी, विशिष्ट अतिथि में रम्मू साहू भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष, कौशल दुबे, भाजपा ग्रामीण मंडल उपाध्यक्ष, पूर्व जनपद अध्यक्ष श्रीमति मीना कश्यप, चांदनी अभिषेक कश्यप सरपंच लखापतेरी, युवा सजग जनकल्याण सेवा समिति लखापतेरी, इकाई अध्यक्ष मुरली तिवारी, सीताराम दुबे, मिरखू कुशवाहा एवं अन्य ग्रामीण नागरिकों की उपस्थिति रही.
Comments
Post a Comment