Skip to main content

Posts

Showing posts from December, 2016

किसान हितैषी प्रोजेक्ट को शीघ्र दें मूर्तरुप

कटनी / किसानों के कल्याण के लिये मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का यह ड्रीम प्रोजेक्ट है, जिसे समय-सीमा में पूर्ण कराना आप लोगों की प्रतिबद्धता  है। इसके लिये सजगता, कर्मठता एवं लगनशीलता के साथ काम कर इसे पूर्ण करायें। इससे किसानों के खेतों में पानी पहुंचे और खेतों की फसल लहलहा जाये। इस प्रोजेक्ट में अच्छे काम करने वालों को सरकार शाबासी भी देगी और कोताही बरतने वाले बक्से नहीं जायेंगे।             यह निर्देश आज प्रदेश सरकार के अतिमहत्वाकांक्षी एवं महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट बरगी दाईं तट नहर के माध्यम से किसानों को पानी उपलब्ध कराने के लिये संचालित प्रोजेक्ट के निरीक्षण के दौरान प्रदेश शासन के नर्मदा घाटी विकास राज्यमंत्री लाल सिंह आर्य ने नर्मदा घाटी के वरिष्ठ अधिकारियों को प्रदान किये। उन्होनें उमरियापान के नजदीक प्रोजेक्ट के तहत बनाई जा रही भूमिगत टनल के कार्य का जायजा लिया। इस दौरान उन्होने टनल निर्माण के लिये स्थापित प्रत्येक विंग का निरीक्षण किया। साथ ही तकनीकी अधिकारियों से चर्चा भी की।             सामान्य प्रशासन राज्यम...

उन्नत खेती करें, सम्रद्धि पायें और नई फसल बीमा योजना का लाभ उठाये - विधायक संदीप जायसवाल

कटनी / जिले में 3 दिवसीय किसान महासम्मेलन एवं जिला स्तरीय कृषि विज्ञान मेले का शुभारंभ कृषि उपज मण्डी में हुआ। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक संदीप जायसवाल, महापौर शशांक श्रीवास्तव, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती ममता पटेल, कटनी विकास प्राधिकरण अध्यक्ष ध्रुव प्रताप सिंह और भाजपा जिला अध्यक्ष विजय शुक्ला ने मां सरस्वती के चित्रपट पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर किया।                         जिला स्तरीय किसान महासम्मेलन एवं कृषि विज्ञान मेले में अपनी बात रखते हुये क्षेत्रीय विधायक संदीप जायसवाल ने कहा कि समूचे प्रदेश में मुख्यमंत्री ने कृषि के क्षेत्र में उन्नत तकनीकों को अपनाकर कृषकों को खेती को लाभ का धंधा बनाने के पुरजोर प्रयास किये हैं। हम यहां उपस्थित जिले के कृषकों से आव्हान करते हैं कि वे भी उन्नत खेती करें, सम्रद्धि पायें और नई फसल बीमा योजना का लाभ अवश्य लें। अपना बीमा अवश्य करायें। क्योंकि वर्तमान में केन्द्र सरकार व राज्य सरकार ने आगे बढ़कर कम राशि में बीमा की सुरक्षा प्रदान करने की दिशा में यह बेहतर ...

अब राजस्व न्यायालय रहेंगे कलेक्टर की तीसरी निगाह के दायरे में

  कटनी / अब जिले का प्रत्येक राजस्व न्यायालय शीघ्र ही कलेक्टर विशेष गढ़पाले की तीसरी निगाह के दायरे में रहेगा। इस संबंध में राजस्व अधिकारियों की बैठक में कलेक्टर ने जिले के सभी राजस्व न्यायालयों में रीडर के सामने सीसीटीव्ही कैमरा लगाने के निर्देश दिये। उन्होने जिला प्रबंधक ई-गर्वनेंस सोसाईटी को शीघ्र ही सभी न्यायालयों में सीसीटीव्ही कैमरा लगाने के लिये आदेश भी दिये। इस दौरान कलेक्टर श्री गढ़पाले ने सभी राजस्व अधिकारियों को निर्देश देते हुये कहा कि यदि कलेक्टर न्यायालय द्वारा किसी प्रकरण में आपसे मूल अभिलेख मांगा जाये, तो उसे शीघ्र भेजें। इसके लिये स्मरण पत्र भेजने की आवश्यकता न पड़े। यह भी आप लोग सुनिश्चित करें, नहीं तो मेरे द्वारा कार्यवाही के साथ ही स्मरण पत्र भेजा जायेगा। राहत के प्रकरणों में लेट-लतीफी ठीक नही आरओ मीटिंग में कलेक्टर विशेष गढ़पाले ने सभी राजस्व अधिकारियों को चेताते हुये दो-टूक निर्देश दिये कि राहत के प्रकरणों में लेट-लतीफी उदासीनता बर्दाश्त नहीं होगी। इसलिये घटना होने के तुरंत बाद शीघ्र अतिशीघ्र राहत के प्रकरण तैयार करें।

स्वच्छता का संदेश प्रसारित करने मे हर बच्चा स्वच्छता दूत की अहम भूमिका अदा कर सकता है

कटनी  नगर के विभिन्न स्कूलों के छात्र छात्राओं शिक्षकों एवं जनप्रतिनिधयों की रैली दौड का आयोजन किया गया। रैली में नगर के बार्डस्ले इंग्लिश मीडियम स्कूल, बार्डस्ले कन्या उ मा शाला, सेंट पॅाल सीनियर सेकेन्ड्री स्कूल, शा उत्कृष्ट उ मा शाला माधवनगर, के सी एस उ मा शाला, साधूराम उ माशाला, ए रविन्द्र राव स्कूल, शा कन्या उ मा शाला सिविल लाईन, शा प्रा विद्यालय नदीपार कटनी, शा पुरवार उ मा शाला शिवनगर कटनी,शा प्रा शाला छपरवाह, श पूर्व मा विद्यालय पाठक वार्ड, आदर्श माध्यमिक विद्यालय नेहरू वार्ड बरगवां, निषाद स्कूल खिरहनी कटनी, जैन प्राथमिक एवं हायर सेकेन्ड्री स्कूल एवं शासकीय महिला कालेज, तिलक कालेज सहित अन्य शासकीय  एवं अशासकीय स्कूलों  कालेजों के छात्र छात्राए एवं शिक्षकों की भारी संख्या में उपस्थिति रही। फारेस्टर प्लेग्राउण्ड में रैली दौड मे शामिल बच्चों को महापौर शशांक श्रीवास्तव द्वारा स्वच्छता के संबध मे उदबोधन देते हुए कहा कि आज के बच्चे कल के भारत के भविष्य है। स्वच्छता का संदेश प्रसारित करने मे हर बच्चा स्वच्छता  दूत की अहम भूमिका अदा कर सकता है। कटनी नगर को साफ एवं...

प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) अंतर्गत जिले में बनेंगे 8177 आवास

कटनी / प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) अंतर्गत जिले में लगभग 8177 आवास बनाने का लक्ष्य वर्ष 2016-17 के लिए रखा गया है। इसके लिए कलेक्टर विशेष गढ़पाले के निर्देशन एवं जिला पंचायत के सीईओ डॉ. के.डी.त्रिपाठी के मार्गदर्शन में तैयारियॉं की जा रही हैं। इसके लिए अभी तक एसईसीसी सूची का सत्यापन का कार्य किया जा चुका है। जिसमें ग्रामों में आवासों के लक्ष्य अनुसार सत्यापन का कार्य हुआ है। जिन ग्रामों में 40 आवास या उससे अधिक आवास बनने हैं। वहॉं राजपत्रित अधिकारियों द्वारा सत्यापन का कार्य किया गया। जिन ग्रामों में 40 आवास से कम का लक्ष्य है, वहॉं पर जनपद स्तरीय अधिकारियों द्वारा सत्यापन कराया गया।             आवास योजनाओं की प्रभारी अधिकारी कंचन डोंगरे ने बताया कि 2022 तक प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के सभी पात्र हितग्राहियों को आवास उपलब्ध कराना है। सामाजिक आर्थिक एवं जाति जनगणना के डाटा अनुसार जिनका नाम दर्ज है। उन हितग्राहियों को प्राथमिकता सूची के आधार पर लाभ दिया जाएगा। योजना प्राथमिकता का आधार तय किया गया है, जिसमें डी 01 से डी 07 तक ...

भाजपा के वरिष्ठजनों का महापौर शशांक श्रीवास्तव ने किया सम्मान, पार्षदों ने जताया आभार

कटनी / मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के सफलतम 11 वर्ष पूर्ण होने पर महापौर शशांक श्रीवास्तव ने अपने निज निवास में एक कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमे भारतीय जनता पार्टी संगठन के वरिष्ठ सदस्यों का सम्मान किया गया। जिसमे भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, पूर्व विधायक गिरीराज किशोर पोद्दार, समाज कल्याण बोर्ड की अध्यक्ष श्रीमती पद्मा शुक्ला, नगर अध्यक्ष रामरतन पायल, पारस त्रिसोलिया, आशीष गुप्ता, नगर निगम अध्यक्ष संतोष शुक्ला की उपस्थिति मे संगठन के वरिष्ठ सदस्यों लोटन प्रसाद स्वर्णकार, कृष्ण मुरारी पुरवार, दयाल दास रोचलानी, चंद्रभान पाण्डेय, भगवानदास पटैल, हेमलता श्रीवास्तव, विनोद जायसवाल, विमला प्यासी, नंदकुमार बसरानी, बसंत थारवानी, उमा जायसवाल, नीरा विश्कर्मा, राजू कोल, सुभद्रा अहिरवार, सत्यनारारण अग्रवाल रामकली ठाकुर, नीरा विश्वकर्मा, सरोज मल्होत्रा आदि का शाल श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया। इस अवसर पर सरकार के 11 सालों के कार्यो, जनहितकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों पर प्रकाश डाला गया तथा पदाधिकारियों द्वारा अपने अपने विचार व्यक्त किये गए। कार्यक्रम में संतोष जायसवाल, गिरधारी...

दामिनी सिंह का चयन श्रम अधिकारी के पद पर, अगला लक्ष्य आईएएस बनने का है

कटनी / प्रतिभा कभी किसी की मोहताज नहीं होती। यह बात साबित की है नगर की होनहार 23 वर्षीय कुमारी दामिनी सिंह ने। दामिनि सिंह ने अपने प्रथम प्रयास में ही मध्यप्रदेश लोकसेवा आयोग की 2014 की चयन परीक्षा में सफलता अर्जित कर श्रम अधिकारी के पद पर चयनित हुई हैं।             इस सफलता के साथ दामिनि सिंह ने न सिर्फ अपना वरन कटनी जिले का नाम भी प्रदेश स्तर पर गौरवांवित किया है। शासकीय माध्यमिक शाला वेंकटवार्ड की प्रधान अध्यापिका श्रीमती अनुसुईया की सुपुत्री ने निरंतर सफलता प्राप्त कर आज इस मुकाम को छुआ है। दामिनी ने नवोदय विद्यालय बड़वारा से 8वीं एवं नवोदय विद्यालय मण्डला से 12वी उत्तीर्ण करने के बाद शहर के निजी महाविद्यालय से स्नातकोत्तर परीक्षा उत्तीर्ण की। दामिनि सिंह ने अपनी सफलता का श्रेय अपने पालकों को देते हुये कहा है कि उनका अगला लक्ष्य आईएएस बनने का है। इस पद पर ज्वाईनक कर मैं संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा की भी व्यापक तैयारी करुॅंगी।