कटनी / संभागायुक्त गुलशन बामरा ने तहसील कार्यालय विजयराघवगढ़ और कलेक्टर कार्यालय कटनी का निरीक्षण किया। संभागायुक्त दोपहर को विजयराघवगढ़ तहसील कार्यालय पहुॅंचे। यहॉं पर उन्होने कार्यालय की सभी शाखाओं का निरीक्षण करते हुए लंबित प्रकरणों की जानकारी ली। इस दौरान उन्होने सभी लिपिकों को साफ-साफ दो टूक निर्देश दिये कि 1 जनवरी से अपने कम्प्यूटर पर खुद काम करना प्रारंभ करें। नहीं तो तब तक सैलरी नहीं होगी जब तक ऑफिस का काम स्वयं कम्प्यूटर पर काम करना शुरु नहीं करेंगे। 1 जनवरी के लिये अभी काफी समय है। यदि प्रॉपर कम्प्यूटर ऑपरेट करते नहीं बनता तो सीखें। लेकिन अपना काम खुद कम्प्यूटर पर करें। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर विशेष गढ़पाले भी मौजूद रहे।
विजयराघवगढ़ तहसील के निरीक्षण में कमिश्नर श्री बामरा ने कानूनगो शाखा, तहसीलदार न्यायालय, नायब तहसीलदार न्यायालय, लोकसेवा केन्द्र, अभिलेखागार का भी जायजा लिया। इस दौरान उन्होने संबंधित कर्मचारियों से किये जा रहे कार्यों और आ रही समस्याओं की जानकारी ली। संभागायुक्त ने सी.एम. हेल्पलाईन में लंबित शिकायतों की समीक्षा भी निरीक्षण के दौरान की। उन्होने एस.डी.एम. एवं तहसीलदार को विधिसम्मत निराकरण त्वरित रुप से करने के निर्देश दिये। उन्होने आदेश देते हुए कहा कि आप दोनो भी स्वयं सी.एम. हेल्पलाईन के प्रकरणों की प्रतिदिन समीक्षा करें।
कोटवारों की भी जानी समस्या
विजयराघवगढ़ तहसील में मौजूद कोटवारों से भी संभागायुक्त ने सीधा संवाद किया। उन्होने उपस्थित कोटवारों से उनकी समस्यायें जानी। इस पर कुटेश्वर के कोटवार गोकुल एवं अन्य ने बाण सागर परियोजना में कोटवारी की जमीन पानी में डूब जाने की बात बताई। इस पर उन्होने तहसीलदार को सेवा भूमि के बदले संबंधित कोटवारों को पात्र राशि एरियर सहित दिलाने के निर्देश दिये। कमिश्नर ने कहा कि यदि आपके पास बजट नहीं है तो बजट की मांग शीध्र करें।
क्या होता है आर.सी.एम.एस. ?
तहसीलदार विजयराघवगढ़ के न्यायालय निरीक्षण के दौरान संभागायुक्त गुलशन बामरा ने रीडर से न्यायालय में लंबित प्रकरणों की जानकारी ली। उन्होने पूछा कि क्या होता है आर.सी.एम.एस. ? इस पर रीडर द्वारा सही जानकारी पूरे नाम के साथ दी गई। उन्होने अब सभी प्रकरणों को ऑनलाईन आर.सी.एम.एस. पर फीड करने के निर्देश दिये।
कलेक्टर कार्यालय पहुॅंचे संभागायुक्त
विजयराघवगढ़ में एस.डी.एम. और तहसीलदार कार्यालय के निरीक्षण के बाद संभागायुक्त कलेक्टर कार्यालय कटनी पहुॅंचे। यहॉं पर उन्होने कलेक्टर कक्ष, एडीएम कक्ष, कलेक्टर न्यायालय, अपर कलेक्टर न्यायालय, सभाकक्ष, अभिलेखागार और अधीक्षक कार्यालय का जायजा लिया। इस दौरान उन्होने शासकीय सेवकों के अटेंडेंस के लिये उपयोग में लाई जा रही थम्ब इंप्रेशन मशीन की कार्यप्रणाली भी जानी। इस दौरान कलेक्टर श्री गढ़पाले ने उन्हें विस्तृत जानकारी देते हुए थम्ब इम्प्रेशन अटेंडेंस के माध्यम से ही सैलरी ड्रॉ करने की जानकारी दी। निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर श्रीमति सुनन्दा पंचभाई, नगर निगम आयुक्त संजय जैन और संयुक्त कलेक्टर रानी पासी उपस्थित थे।

Comments
Post a Comment