
कलेक्टर विशेष गढ़पाले ने कहा कि शहर की यातायात ब्यवस्था एवं ट्रान्सपोर्ट नगर की व्यवस्था बनाने, शहर में आटो स्टेन्ड के लिए स्थान निर्धारित किए जा रहे है। यातायात व्यवस्था बन जाने से आम जनता को फायदा मिलेगा। आटो रिक्शा के लिए जो स्थान एवं मार्ग चिन्हित किए गए हैं, उन मार्गो पर ही आटों का संचालन किया जावेगा। यातायात व्यवस्था में प्लान बनाकर कार्य किया जा रहा है। इसमें यदि कोई कमी होती है तो उसे बाद में दूर किया जा सकता है। सभी जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं आम जनता मिलकर यातायात की व्यवस्था बनाये। ट्रान्सपोर्ट नगर का संचालन शीघ्र प्रारंभ किया जावेगा। बस एवं आटों रिक्शा में किराया सूची एवं मार्ग का नाम भी लिखा जावे। स्कूल बसो का निरीक्षण बस खाली होने पर किया जावेगा। शिक्षक छोटे बच्चों को अपने सामने बस अथवा आटो में बैंठाये तथा उतारे भी।
पुलिस अधीक्षक गौरव तिवारी ने कहा कि यातायात की व्यवस्था के लिए आटों स्टेन्ड के लिए मार्ग एवं स्थल चिन्हित किए गए है। आटो चालक के लिए व्यवसायिक लाईसेंस आवश्यक है। आटो में एक तरफ का गेट बंद रखा जावें। मार्ग का नाम एवं किराया सूची लगायें। निर्धारित स्थल एवं मार्ग से आटो संचालन करें। आर.टी.ओ. विभाग से लाईसेंस लिया जावें। रेल्वे स्टेशन, बस स्टेन्ड, सुभाष चैक, पुलिस थाना तिराहा, मुड़वारा स्टेशन, मिशन चैक, झंडा चैक, घंटा घर, साउथ स्टेशन, दुर्गा चैक, माधनवनगर, पंचायत चैराहा, जैसे लगभग 13 स्थल चिन्हित किए गए है। निगम, पुलिस एवं आ.टी.ओ. विभाग मिलकर यातायात की व्यवस्था बनाएगे। सड़कों का अतिक्रमण हटाया जावेगा। दूकानदार अपनी दूकान का सामान दूकान के बाहर नही रखे। ग्रामीण क्षेत्र में आने वाले वाहनों के लिए शहर के पास स्थल निर्धारित किया जावेगा। नियम से वाहन का संचालन करना सभी के हित में है। माह सितम्बर से बसों के लिए भी नवीन व्यवस्था प्रारंभ की जावेगी। सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में उपस्थित अशासकीय सदस्यों, जिला एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारियों द्वारा भी यातायात व्यवस्था बनाने के लिए सुझाव दिए गए।
Comments
Post a Comment