कटनी - नगर निगम कर्मचारियों ने विधायक संदीप जायसवाल से अपनी मांगो के सम्बन्ध में उनसे भेंट कर अनुरोध किया था जिसके बाद विधायक ने उनके पक्ष में सार्थक प्रयास किया परिणाम स्वरूप निगम कर्मचारियों ने विधायक का स्वागत निगम कार्यालय में किया. जानकारी अनुसार नगरीय प्रशासन एवं विकास म.प्र. भोपाल के निर्देश के बाद नगर निगम ने पत्र क्रमांक 869 ए/स्टेनो/2015 कटनी, दिनांक 27.11.2015 के द्वारा त्रुटिपूर्ण जानकारी प्रेषित की गई थी, जिससे कर्मचारी वर्ग क्षुब्ध होकर अपनी मांगों के सामर्थन में विधायक संदीप जायसवाल को सामूहिक आवेदन पत्र देते हुए निगम प्रशासन से छानबीन समिति से नियमानुसार पुनः परीक्षण कराकर वास्तिविक प्रतिवेदन शासन को भेजे जानें का अनुरोध किया गया था।
विधायक संदीप जायसवाल नें जानकारी देते हुए बताया कि कर्मचारियों नें अपनी मांगों के संबंध में उनसे दिनांक 03.12.2015 को भेंट कर अनुरोध किया था कि हम लोगों की सेवांए लगभग 30 से 32 वर्ष की हो चुकी है तथा 106 कर्मचारी जिन्हे माननीय न्यायालय शासन आदेश मेयर इन काउन्सिल एवं परिषद के निर्णयों के परिपेक्ष्य में नियमित किया गया था कि जांच लंबित होने का प्रतिवेदन राज्य शासन को प्रेषित किया गया था किन्तु शासन को त्रुटिपूर्ण जानकारी भेजे जानें से कर्मचारी काफी आक्रोशित होकर अपनी समस्या के निराकरण के लिए विधायक से अनुरोध किया गया था।
कर्मचारियों की मांगों पर उनके द्वारा विधायक को उपलब्ध कराये गए अभिलेखों को देखकर प्रथम दृष्टया त्रुटिपूर्ण जानकारी प्रेषित किये जाने के संबंध में विधायक द्वारा उन्हे उनकी मांगों के निराकरण पूर्ण रूप से कराये जानें का आस्वासन दिया गया था इस हेतु आवश्यकता पडने पर प्रदेश के मुख्यमंत्री स्थानीय शासन के प्रमुख सचिव एवं आयुक्त नगरीय प्रशासन से भी कर्मचारियों की जायज मांगों के निराकरण करानें हेतु आस्वस्त कराया गया था। मांगें पूर्ण न होने पर कर्मचारियों के साथ सडक पर आंदोलन करनें हेतु भी विधायक तैयार थे । मांगों के निराकरण हेतु विधायक निगम कार्यालय पहुंचंकर निगमायुक्त एस केसिंह से इस संबंध में व कर्मचारी हितैषी अन्य मांगों एवं शहर के विभिन्न वार्डो में स्थित अवैध कालौनी को वैध किये जानें के संबंध में शीध्र कार्यवाही करनें हेतु कहा गया।
निगम प्रशासन के महापौर शशांक श्रीवास्तव, नगरपालिक निगम के अध्यक्ष संतोष शुक्ला एवं आयुक्त नगरपालिक निगम कटनी द्वारा कर्मचारी हितैषी भावना का परिचय देते हुए पूर्व में प्रेषित त्रुटिपूर्ण जानकारी को छानबीन समिति के सदस्यों से नियमानुसार पुनः परीक्षण कराते हुए वास्तिविक तथ्यों से संशांधित जानकारी सहित पत्र शासन को भेजा जा चुका है। इसके लिये विधायक संदीप जायसवाल ने निगम प्रशासन के जनप्रतिनिधियों को अपनी तरफ से साधूवाद दिया ।
निगम के मेयर इन कउन्सिल सभागार में स्वागत के दौरान जनपद अध्यक्ष सहित नगर निगम के पार्षद सर्व अनिल खरे, अभिषेक ताम्रकार, सुनील कुमार सोनी, गुलाब बेन, केशराम विश्वकर्मा, संजय दुबे, पूर्व पार्षद राजू माखीजा, प्रकाश आहूजा भाजपर नेता रमेश सोनी, सतीष पटैल, आशीष कंदेले, रमन सेठी सहित नगर निगम के अधिकारी कर्मचारियों की उपस्थिति रही।
Comments
Post a Comment