6 अरब की शहर विकास योजनाओं पर नागरिक परामर्शी बैठक, अमृत परियोजना पर जनप्रतिनिधयों एवं गणमान्य नागरिकों ने प्रकट किये विचार
कटनी - नगर को अमृत परियोजना में शामिल किया गया है, इसके लिए नगर निगम ने योजनाये भी तैयार कर ली, योजनाओं पर चर्चा के लिए आवश्यक नागरिक परामर्शी बैठक का आयोजन 18 सितंबर को कैमूर वैली में किया गया था. जिसमे चर्चा का विषय थे.
लोगों को जलापूर्ति व्यवस्था, सीवरेज सेप्टिक व्यवस्था, नदियों में सीधे नालों के मिलान को रोकनें की व्यवस्था, नगर में पार्क एवं हरित क्षेत्र की व्यवस्था नालियों एवं सडकों का निर्माण, शहरी परियोजना, क्षमता निर्माण आदि. इन विषयों पर भाजपा अध्यक्ष विजय शुक्ला महापौर शशांक श्रीवास्तव, विधायक संदीप जायसवाल नगरनिगम अध्यक्ष संतोष शुक्ला, नेता प्रतिपक्ष मिथलेश जैन कलेक्टर विकास नरवाल नगरनिगम आयुक्त एस.के.सिंह मेयर इन काउन्सिल सदस्य एवं नगर निगम के पार्षदों व शहर के गणमान्य नागरिक शामिल थे.
महापौर ने दी सबको बधाई
सबसे पहले महापौर शशांक श्रीवास्तव नें उपस्थित जनों को कटनी नगर को अमृत परियोजना में जोडे जानें की बधाई देते हुए योजना के संबंध में विस्तृत प्रकाश डालते हुए योजना के सफल क्रियावनन हेतु उपस्थित जनों के अपनें अपनें विचार व्यक्त किये जानें का आग्रह किया।
उपस्थित जनों ने दिए सुझाव
पूर्व विधायक सुकीर्ती जैन, श्रीमती सरोज बच्चन नायक, सुनील मिश्रा नें योजना के प्रस्तावों के संबध में जानकारी ली जाकर कहा गया कि शहर मे जो भी विकास हो विस्तृत रूप से होवे। कटनी विकास प्राधिकरण द्वारा पूर्व में बनाई गई आवासीय योजना के प्रस्ताव को दृष्टिगत रखते हुए शहर का विकास कार्य कराया जावे। वहीं श्रीमती सरोज बच्व्चन नायक नें शहर की यातायात व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए शहर की यातायात व्यवस्था में सुधार किये जानें एवं वाहनो हेतु पार्किग की व्यवस्था किये जानें की मांग करते हुए सडकों को व्यवस्थित किये जाने एवं शहर के अंदर पार्को के निर्माण एवं हरियाली की होनें का सुझाव प्रस्तुत किया। वहीं पूर्व विधायक सुनील मिश्रा नें शहर के वर्तमान स्थिति की सुधार एवं घर घर विकास कैसे पहुंचाया जा सके इस विषय पर अपनें विचार एवं सुझाव व्यक्त किये।
टांस्पोर्ट एशोसिएशन अध्यक्ष बी.एम तिवारी, एवं रामखिलावन गर्ग नें अपनें सुझाव में कहा कि ट्रांस्पोर्ट नगर को शहर से दूर किये बिना शहर विकास की बात करना संभव ही नहीं है। शहर विकास करना है तो ट्रांस्पोर्ट नगर को शीध्र ही बसाया जावे।
इसके साथ ही मेयर इन काउन्सिल सदस्य अभिषेक ताम्रकार, नगरनिगम के पार्षदों राजकिशोर यादव, अनिरूद्ध नारायण सोनी, मनोज गुप्ता, मौसूफ अहमद बिटटू पूर्व पार्षद राजेन्द्र गेलानी आदि ने भी शहर विकास हेतु अपनें -अपनें महत्वपूर्ण सुझाव प्रस्तुत किये।
अजय सरावगी नें शहर के सीवरेज सिस्टम पर अपनें सुझाव प्रस्तुत किया जाकर शहर में पुरानें बंद पडे कार्यालयों पर पार्क बनाये जानें एवं सब्जी मंडी को व्यवस्थित किये जानें तथा यातायात सुधार के विषय पर अपनें विचार व्यक्त किये। वहीं रामहित सोनी ने शहर के बाहरी क्षेत्रों जैसे कैलवारा फाटक एवं शहर के अन्य बाहरी आवासीय क्षेत्रों को रहवासी क्षेत्र घोषित किये जानें की मांग की। एम.जे.एस लांम्बा द्वारा पुरानी निर्मित चीजों को बिना तोडे नवीन विकास कार्यो को कराये जानें के सुझाव प्रस्तुत किये गए।
इस महत्वपूर्ण योजना से शहर का चहुंमुखी विकास होगा - कलेक्टर
जिला कलेक्टर विकास नरवाल नें कहा कि केन्द्र सरकार नगरीय निकायों का विकास करनें में सक्रिय है। आनें वाले समय में अर्बन सेक्टरों की भूमिका अत्यंत ही महत्वपूर्ण होगी। इस महत्वपूर्ण योजना के क्रियान्वयन से नियिचत तौर पर शहर का चहुंमुखी विकास होगा। कटनी नगर में सीवरेज सिस्टम व्यवस्था लागू हो जानें से नालों के चोक होनें एवं सडकों में पानी भरनें की समस्या से निजात मिल सकेगी।
निगम नेता प्रतिपक्ष ने कहा
मिथलेश जैन नें अपनें सुझाव में कहा कि विकास कार्यो के जो भी डी.पी.आर बनाया जावें उसमें संपूर्ण बातों का विश्लेषण किया जावें कोई भी पहलू विकास हेतु उस डी.पी.आर से अछूता न रहे। आपनें ट्रांस्पोर्ट नगर को शहर से बाहर जानें की बात का सुझाव प्रस्तुत करते हुए योजना के सफल क्रियान्वयन के परिपेक्ष्य में वर्तमान में नगर की अवैघ कालौनी को वैध किये जानें की बात भी कही।
सभी को आपस में मिलकर कार्य करना है- विधायक
स्थानीय विधायक संदीप जायसवाल नें अपनें विचार व्यक्त करते हुए कहा कि शहर नगरों के विकास हेतु राज्य शासन द्वारा महत्वपूर्ण निर्णय लिया जाकर 33 नगरों को इस योजना हेतु चुना गया है। योजना के क्रियान्वयन हेतु सभी को आपस में मिलकर कार्य करना है। पिछले 10- 12 सालों मे नगर का काफी विकास हुआ है। आपनें टांस्पोर्ट नगर की समस्या पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आप लोग इस समस्या के निदान हेतु आपस में प्रत्येक माह बैठक करें यदि भोपाल स्तर की समस्या हो तो मुझे अवगत करावें मै स्वयं भोपाल जाकर इस समस्या के निराकरण के भरपूर प्रयास करूंगा। अवैघ कालौनियों को शीध्र वैध किये जानें, नगर में छोटी मिडी बसों के संचालन आदि विषयों पर अपनें सुझाव देते हुए आपनें योजना के सफल क्रियान्वयन हेतु निर्धारित रूपरेखा बनाकर निर्धारित समयसीमा में में कार्य कराये जानें के सुझाव देते हुए कहा कि हमें शहर का अव्यवस्थित हिस्सा सुधारना है ताकि आनें वाली पीढी को हम एक अच्छा शहर प्रदान कर सकें।
सुझावों पर होगा अमल
कार्यक्रम के अंत में महापौर शशांक श्रीवास्तव द्वारा उपस्थित जनों को धन्यवाद प्रेषित करते हुए कहा गया कि आप लोगों ने जो भी महत्वपूर्ण सुझाव दिये र्है उसकों दृष्टिगत रखकर ही हमारे द्वारा विकास कार्य किये जावेगें ताकि शहर का चहुंमुखी विकास संभव हो सके। हमारा शहर अभी अमृत परियोजना हेतु चुना गया है हमारा यही प्रयास होगा कि आनें वाले समय में हमारा शहर स्मार्ट सिटी की श्रेणी में चुना जावे।
बैठक में भाजपा नगर अध्यक्ष रामरतन पायल, कृष्ण मुरारी पुरवार, पूर्व नगरनिगम अध्यक्ष सत्यनारायण अग्रहरी, मेयर इन काउन्सिल सदस्य मनीष पाठक, दिनेश मिश्रा, कमलेश राजकुमार चैधरी, अभिषेक ताम्रकार, श्रीमती पार्वती निषाद, पार्षद राजकिशोर यादव, संजय मिश्रा, राहूल पटेरिया, सुनील कुमार सोनी, अनिल खरे, विजय डब्बू रजक, अनुरूद्ध सोनी, गौरीशंकर पटैल, साक्षी गोपाल साहू, मनोज गुप्ता, मौसूफ अहमद बिटटू, राजेश जाटव, केशराम विश्कर्मा, गुलाब बेन, मिथलेश जैन, श्रीमती लक्ष्मी बाई, श्रीमती ऋचा गेलानी, श्रीमती शीला, श्रीमती गेंदिया बाई, श्रीमती कल्लू बाई, श्रीमती गीता मुरली रजक, श्रीमती रेखा सुरेन्द्र बर्मन, श्रीमती जमुनाबाई विश्कर्मा, श्रीमती हेमला केवट, श्रीमती रजनी विष्णु केवटश्री सतीष पटैल, श्री जितेन्द्र अहिरवार, डाॅ रमेश सोनी, विजयमंगल, आशीष कंदेले, सहित गणमान्य नागरिक सत्यब्रत त्रिपाठी, शैलेन्द्र जैन कंजे, पवन बजाज डाॅ अमित साहू, डाॅ संजय निगम, जी.एन.बाजपेयी, राजेश जैन, विपिन तिवारी, सहित अधिकांश संख्या में स्थानीय नागरिकों एवं नगर निगम के अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।
Comments
Post a Comment