कटनी विधायक संदीप जायसवाल की पहल पर आगे आए लोग, भूकंप पीड़ितों के लिए एकत्रित किए 6 लाख 50 हजार रुपये
कटनी - नेपाल के भूकंप पीड़ितों की आर्थिक सहायता हेतु आज दोपहर अंहिसा तिराहे में एकत्रित होकर नगर के सभी जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, पत्रकारगणों, समाज सेवी संस्थाओं एवं व्यापारिक संगठनो द्वारा नेपाल के पीड़ितों की सहायतार्थ स्वयं धनराशि एकत्रित की तथा पैदल मार्च करते सभी नागरिकों, व्यापारियों, दानदाताओं से विनम्र अपील करते हुए धनराशि एकत्रित की गई। पैदल मार्च अहिंसा तिराहा से चल कर झण्डा बाजार, सराफा बाजार, सुभाष चैक, स्टेशन रोड चैराहे तक की गयी जिसमें सभी गणमान्य नागरिकों, सभी राजनैतिक दलों के अध्यक्षों, पूर्व विधायकों, पूर्व एवं वर्तमान पार्षदों, सभी सामाजिक संस्थाओं, सभी व्यापारिक संस्थाओं, सभी महिला संगठनों, प्रिंट एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया के सभी माननीय सदस्यों, प्रबुद्वजनों एवं आम नागरिकों से नेपाल के पीड़ितों की आर्थिक सहायतार्थ अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धनराशि एकत्रित की। एकत्रित धनराशि रू 6.50 लाख स्टेशन चौराहे में कलेक्टर कटनी विकास सिंह नरवाल को सौंपी गयी।
प्रमुख दानदाताओं में सर्वश्री अरविंद गुगालिया ने रू. 1.50 लाख, दिल्ली पब्लिक स्कूल ने रू. 1.00 लाख, जेपीव्हीडीएव्ही स्कूल ने रू. 1.00 लाख, समाजसेवी पप्पू अग्रवाल रू. 1.00 लाख, विधायक संदीप जायसवाल रू. 51000/-, कटनी टेन्ट लाईट एसो. द्वारा 5100/-, गुप्तदान रू. 1100/- चैक द्वारा समाजसेवी सुनील रांधेलिया द्वारा नगद 11000/-, श्रीमति स्मिता जायसवाल द्वारा रू. 7000/-, समाजसेवी विरेन्द्र द्विवेदी द्वारा नगद रू. 11000/- एवं जनसहयोग से रू. 1,31,000/- नगद प्राप्त हुयेे। इसप्रकार राशि रू. 6,38,200/-एकत्रित हुई जिसमें कलेक्टर महोदय द्वारा रू.11800/- की राशि देकर कुल राशि 6.50 लाख संग्रहित कर मुख्यमंत्री सहायता कोष में भेज कर नेपाल पीड़ितों को मरहम लगाने का अनुकरणीय कार्य किया।
जनहित में आयोजित इस सहायता कार्यक्रम में सांसद खजुराहो नागेन्द्र सिंह, विधायक संदीप जायसवाल, महापौर शंशाक श्रीवास्तव, कलेक्टर विकास सिंह नरवाल, सी.ई.ओ. जिला पंचायत, अपर कलेक्टर, एस.डी.एम. कटनी, एस.डी.एम. बहोरीबंद, तहसीलदार कटनी, भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, लोसपा जिलाध्यक्ष बिन्देश्वरी पटेल, जनतादल जिलाध्यक्ष निरंजन पंजवानी, सपा जिलाध्यक्ष मो0 शकील, बसपा जिलाध्यक्ष जागीरसिंह भट्टी, जनपद पंचायत अध्यक्ष कन्हैया (शैलेष) तिवारी, भूतपूर्व विधायक सुनील मिश्रा, कटनी टेन्ट लाईट एसो. अध्यक्ष अजय सरावगी, कोषाध्यक्ष खीयलदास पंजवानी, सचिव राजू रजक, अश्वनी गौतम, पीताम्बर टोपनानी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष मनीष दुबे, वर्तमान पार्षदगण, पूर्व पार्षदगण, सामाजसेवी संस्थाएं, प्रिंट एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया के सभी माननीय सदस्यों का सहयोग इस कार्यक्रम में रहा।
Comments
Post a Comment