Skip to main content

उद्योगों का दर्द समझे मध्य प्रदेश शासन


आने वाले दिनों में  दाल आदि का उत्पादन करने वाले कई लघु उद्योग बंद हो सकते है जिससे हजारो की तादाद में यहाँ काम करने वाले मजदूर बेरोजगार हो जायेंगे ,  स्थानीय व्यापार प्रभावित होगा सो अलग, इसके अलावा खाद्यान आदि का संकट भी उत्पन्न हो  सकता है . मध्य प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के राज में दशको से पट्टो की मांग करने वालो को एक आस बंधी थी कि जो कभी पूर्वर्ती सरकारों ने नहीं किया वो शिवराज सिंह चौहान की सरकार कर दिखाएगी, भाजपा के विधायक गिरिराज किशोर पोद्दार को माधव  नगर से मिला बहुमत इस बात  का ही सबूत है
लेकिन पट्टो की समस्या का हल तो रहा दूर की बात वर्तमान में देश के कई  हिस्सों  में दाल आदि जैसे खाद्यान की बड़ी पूर्ति करने वाले माधव नगर के आधा सैंकड़ा  लघु मझोले उद्योग बंद होने की कगार पर आ खड़े हुए है और अगर एक भी इकाई यहाँ बंद होती है तो यह शासन प्रशासन की असंवेदनशीलता का परिचय होगा .जिस 399 एकड़ भूमि को जिनके पुनर्वास के लिए आरक्षित रखा गया था उसपर वही पात्र लोग ही काबिज हुए . रहवास के बाद सबसे बड़ी समस्या रोजगार की भी थी जिसके लिए  उपलब्ध पुनर्वास भूमि पर कच्चे पक्के तीन शेड आदि से शुरुआत धीरे धीरे कुछ लोगो ने की , इस प्रयास से जहा कुछ परिवारों को रोजगार मिला वही इससे मजदूरो को भी स्थायी रोजगार के अवसर मिलने लगे . पूर्व में यह क्षेत्र ग्राम पंचायत था और भूमि पुनर्वास की , इसलिए कुछ शासकीय विभागों की कुछ औपचारिकताये तकनीकी खामियों की वजह से अधूरी थी , इसी बात के चलते वर्तमान में कई इकाइयों  पर तलवार सी लटक रही है , जिसके चलते   उद्योग संचालको में दहशत सी व्याप्त है , कई संचालको से जब प्रबल सृष्टि ने इसको लेकर बात की तो उनका यह कहना है कि , शासन यातायात और प्रदुषण के कारण  उन्हें यहाँ से स्थानांतरित करना चाहता है और वे भी शासन कि मंशा अनुरूप ही उद्योग भविष्य में चलाना  चाहते है . लेकिन दशको से उद्योग चलाने वालो की  भी शासन को एक बार जरुर सुननी चाहिए . अगर आज एकाएक उनकी मिलो की   बिजली काट दी जाएगी तो वे सड़क पर आ जायेंगे इससे भविष्य में वे कोई उद्योग चलाने की स्थिति  में ही नहीं रहेंगे . आज मुख्यमंत्री खुद देश विदेश घूमकर  प्रदेश में  नए नए उद्योगों को आमंत्रित कर रहे है      दूसरी और दशको से चलने वाले लघु मझौले उद्योग बंद होने  की कगार पर आ खड़े हुए है . संवेदनशील मुख्यमंत्री को इसपर विचार करते हुए ठोस और प्रभावी योजना के रास्ते जरुर खोलने चाहिए

कटनी ( मध्य प्रदेश ) - अखंड  भारत देश  के बंटवारे  की वो कभी न भूलने वाली त्रासदी सिन्धी समाज ने कैसे भुगती है यह सिन्धी समाज ही अच्छी तरह से जानता है ,1947 में  पश्चिम पाकिस्तान से जो  सिन्धी समाज कटनी के टिकुरी में आकार बसा था उसे केंद्र सरकार ने यहाँ की 399 एकड़ भूमि पुनर्वास के लिए दी , तत्कालीन प्रदेश सरकार ने  इस 399 एकड़ भूमि को 12  शीटो में विभाजित कर इसका इंतजाम अपने पास रखकर कुछ पात्रो को रिहाइशी पट्टो का वितरण किया बाद में कुछ व्यवसायिक पट्टो का भी वितरण किया गया लेकिन बाद  के कांग्रेस शासन काल में पट्टो के वितरण की संपूर्ण प्रक्रिया ही ठंडे बस्ते में डाल दी गयी  जिसके चलते ऐसे लोग भी प्रभावित हुए जो पुनर्वास भूमि  पर बस तो चुके थे लेकिन उन्हें पट्टा नहीं मिल पाया . आज इस 399 एकड़ भूमि पर गुजर बसर करने वाले वही पात्र लोग ही है जिनके लिए यह भूमि पुनर्वास के आरक्षित रखी गयी थी , लेकिन विडंबना देखिये बिना किसी शासकीय मदद के यहाँ पर बसे कुछ परिवारों ने दाल - राईस आदि जैसे जरुरी खाद्य सामग्री की मिलिंग करने का काम शुरू किया लेकिन पुनर्वास भूमि होने के चलते किसी न किसी शासकीय विभागों से कोई न कोई समस्या हमेशा मुंह  बांये खडी मिली , जैसे तैसे अपने अपने सीमित साधनों संसाधनों से मेहनत कश समाज आज तक उद्योग चलाने की चुनौती का सामना कर रहे थे , लेकिन एकाएक नींद से जागे प्रदुषण विभाग द्वारा  जारी  फरमान के आधार पर बिजली विभाग कुछ इकाइयों की बिजली काटने का नोटिस जारी कर चूका है जिससे  इन इकाइयों के संचालको , मजदूरो सहित अन्य वर्गो के सामने रोजी रोटी का संकट उत्पन्न होने का खतरा बढ़ गया है वो भी ऐसे समय में जब प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान खुद प्रदेश में उद्योगों को बढावा देने का काम कर रहे हैं . क्या मनुष्य के भोजन से जुड़े दाल- भात के लिए इकाइयों को चलाने वालो को यूँही दर दर विभागों में भटकने के लिए छोड़ दिया जायेगा ? या इनकी  और अन्य सभी वर्गो की सहूलियत का ध्यान रखकर ही विकास की योजना को क्रियान्वित किया जायेगा ? संवेदनशील मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से सभी को आस है कि मात्र तकनीकी वजहों से वे इन उद्योगों को चौपट नहीं होने देंगे जिन उद्योगों को बसाने के  लिए कई परिवारों ने तो अपना पूरा जीवन ही बिता दिया है .  

बिना शासकीय मदद के लगाये खाद्य सामग्री के लघु मझोले उद्योग 
 पश्चिम पाकिस्तान से  आये सिन्धी समाज के सामने रोजगार की एक बड़ी चुनौती भी सामने थी चूँकि किसी भी परिवार के पास कोई  पूंजी तो थी नहीं जो अन्य जगह पर भूमि खरीद कर अपना व्यवसाय स्थापित करते . शासकीय मदद के नाम पर उसे सिर्फ यह पुनर्वास भूमि ही हासिल थी लेकिन सिन्धी समाज के कुछ परिवारों ने अपनी मेहनत और लगन के सहारे कुछ लघु उद्योग स्थापित कर दलहन से दाल आदि की मिलिंग का काम शरू  कर दिया जो बाद में विस्तृत होता चला गया . लेकिन आज  मात्र कुछ तकनीकी खामियों की वजह  से  इन लघु मझोले उद्योगों पर तलवार लटक सी गयी जिस पर शासन - प्रशासन को  विचार कर बिना शासकीय मदद से चलने वाले इन उद्योगों की मदद करनी चाहिए जिससे इनको बचाया जा सके

पहले से ही मौजूद औद्योगिक क्षेत्र का विस्तार भर कर देने से हो सकता है समस्या का हल 
मास्टर प्लान 2021 के अनुसार माधव नगर में  बसी औद्योगिक इकाइयों को लमतरा में  स्थानांतरित करना प्रस्तावित था जिसका कारण यातायात और  प्रदुषण की समस्या है . जबकि माधव नगर से लगा हुआ ही एक औद्योगिक क्षेत्र है जिसका विस्तार भर कर देने से यातायात और प्रदुषण की समस्या का स्थायी हल हो सकता है लेकिन किसी भी जनप्रतिनिधि ने अभी तक  अपनी जागरूकता का परिचय नहीं दिया है . इस  औद्योगिक क्षेत्र में आवागमन के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक  7  से सीधा आया जा सकता है वो भी बिना किसी बस्ती में प्रवेश किये बिना और यही नहीं इस औद्योगिक क्षेत्र के लिए शासन को भूमि अधिग्रहण भी नहीं करना पड़ेगा , यह औद्योगिक क्षेत्र नगर तथा ग्राम निवेश के उस नक्शे में ही  है जिस के आधार पर ही नगर की विकास योजना बनायीं गई है .  अभी अमकुही में फ़ूड पार्क बनाने की मंजूरी दी जा चुकी है जबकि यह किसी भी द्रष्टि से उपयुक्त नहीं माना जा रहा , जब नगर तथा ग्राम निवेश के  पास पहले से ही एक औद्योगिक क्षेत्र मौजूद था तो क्यों नहीं उसे ही विस्तार  दिया गया ? इसके विस्तार भर कर देने से माधव नगर में बसी तमाम छोटी बड़ी इकाइयों की हर समस्या का हल हो सकता है और इससे शासन को मिल वालो के लिए अन्य किसी भी भूमि का अधिग्रहण भी नहीं करना पड़ता ,  
 इससे जहा शासन को परेशानी नहीं होगी  वही सभी मिल वालो के लिए भी यह उपयुक्त रहता . स्थानीय अन्य व्यापारी  , मजदूर सभी वर्ग इससे पूर्व की तरह ही लाभान्वित होते  रहते .  

Comments

Popular posts from this blog

कटनी जिले की चारों सिंधी सेंट्रल पंचायतों की संयुक्त महापंचायत के महत्वपूर्ण निर्णय 1 जनवरी 2026 से होंगे लागू, माधवनगर पूज्य सिंधी सेंट्रल पंचायत के अध्यक्ष श्री वीरेंद्र तीर्थानी ने सम्पूर्ण समाज जनों से सहयोग प्रदान करने अपील की, देखें वीडियो

कटनी ( प्रबल सृष्टि ) समाज में अनुशासन, मर्यादा और परंपराओं को बनाए रखने हेतु जिले की चारों सिंधी सेंट्रल पंचायतों की संयुक्त महापंचायत ने विगत 30 नवंबर को एक बैठक कुन्दनदास स्कूल शांतिनगर में आयोजित कर महत्वपूर्ण निर्णय पारित किए थे, जिसे समाज हित में 1 जनवरी 2026 से लागू किया जाएगा। इसे लेकर पूज्य सिंधी सेंट्रल पंचायत माधवनगर के अध्यक्ष श्री वीरेंद्र तीर्थानी ने सम्पूर्ण समाज जनों से सहयोग प्रदान करने की अपील की  है। समाज हित में पारित निर्णय -   1️⃣ बारात का आगमन: अधिकतम 3:00 बजे दोपहर तक अनिवार्य। 2️⃣ दूल्हे का प्रवेश: पैदल, निकट संबंधियों के साथ स्टेज पर। 3️⃣ दूल्हे के चारों ओर नृत्य: पूर्ण प्रतिबंधित। 4️⃣ पंचायती भोजन: केवल एक समय आयोजित। 5️⃣ बैंड-दल: केवल गेट तक; हॉल के अंदर प्रवेश निषिद्ध। 6️⃣ प्री-वेडिंग शूट: पूर्ण प्रतिबंध। 7️⃣ 13वीं का अवसर: सामूहिक या पंचायती भोजन पूर्णतः निषिद्ध, केवल निकट परिवार तक सीमित। 8️⃣ महिलाओं की पगड़ी-रसम: पुरुषों के समान नियम। 9️⃣ पगड़ी रसम में पंचायती भोजन एवं नाश्ता पूर्ण रूप से प्रतिबंध।

आदतन अपराधी करन बिहारी को माधवनगर पुलिस ने देशी कट्टा, जिंदा कारतूस सहित किया गिरफ्तार

कटनी ( प्रबल सृष्टि ) थाना माधवनगर पुलिस ने अपराधियों पर अंकुश लगाने और शांतिपूर्ण माहौल सुनिश्चित करने के लिए बड़ी कार्रवाई करते हुए आदतन अपराधी करन बिहारो को अवैध रूप से 12 बोर के कट्टे व जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्री अभिजीत कुमार रंजन के निर्देशन, डॉ संतोष डेहरिया अति. पुलिस अधीक्षक, श्रीमती ख्याती मिश्रा नगर पुलिस अधीक्षक कटनी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी माधवनगर उनि रूपेन्द्र राजपूत के नेतृत्व में हासिल हुई। देशी कट्टा व जिंदा कारतूस सहित आरोपी गिरफ्तारी   25 मार्च 2025 के दिन में थाना माधवनगर की पुलिस टीम भ्रमण पर थी तभी मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि करण सिंह उर्फ बिहारी पिता स्व. रुपनारायण सिंह राजपूत उम्र 33 वर्ष नि. मानसरोवर कालोनी माधवनगर कटनी का कट्टा और जिंदा कारतूस लेकर घटना करने की नियत से घूम रहा है। जिस पर माधवनगर पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए घेराबंदी कर झिंझरी से करण बिहारी को 12 बोर के कट्टे व जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के विरूद्ध अप0 क्रं0 287/25 धारा- 25 , 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्...

कटनी के कई क्षेत्रों में गुरुवार को विद्युत आपूर्ति रहेगी बंद, सुबह 8 से शाम 6 बजे तक रहेगा शटडाउन

कटनी (प्रबल सृष्टि ) –  विजली के कंडक्‍टर प्रतिस्‍पादन कार्य के मददेनजर  12  फरवरी  2026 ( गुरुवार) को प्रातः  08:00  बजे से सायं  06:00  बजे तक  132  केवी उपकेंद्र कटनी के  33  केवी मेन बस के सुदृढ़ीकरण एवं कंडक्टर प्रतिस्थापन कार्य के कारण शटडाउन लिया जाएगा। इस दौरान संबंधित क्षेत्रों के सभी उच्चदाब एवं निम्नदाब उपभोक्ताओं की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार शटडाउन के दौरान निम्न  33  केवी फीडरों से जुड़े में क्षेत्र प्रभावित रहेंगे। 33  केवी एनकेजे फीडर खिरहनी ,  साईंपुरम कॉलोनी ,  दुबे कॉलोनी ,  दुर्गा चौक ,  प्रेमनगर ,  छोटी खिरहनी ,  राहुल बाग ,  निमिया मोहल्ला ,  गायत्री नगर ,  नीरज टॉकीज ,  शास्त्री कॉलोनी ,  एनकेजे मार्केट ,  जैन कॉलोनी ,  एसकेपी कॉलोनी ,  आईटीआई ,  मंगल नगर ,  बिलगवा ,  लखेरा ,  मूंगाबाई कॉलोनी ,  बड़वारा ,  रोशन नगर सहित आसपास के क्षेत्र। 33 ...

थाना माधवनगर पुलिस की आईपीएल सट्टेबाजो पर कार्यवाही, 2 आरोपी गिरफ्तार

कटनी ( प्रबल सृष्टि ) माधवनगर पुलिस ने अलग-अलग कार्यवाही करते हुए 02 आरोपियो को आईपीएल सट्टा खिलाते हुए गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपियों के पास से 02 टच मोबाईल, दो की पेड मोबाइल, एक केलकुलेटर, एक रजिस्टर, डाट पेन तथा 1100 रुपये कुल कीमती 35000 रूपये की बरामदगी की गई है। यह सफलता अभिजीत कुमार रंजन पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशन, डॉ. संतोष डेहरिया अति. पुलिस अधीक्षक कटनी एवं ख्याति मिश्रा नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक अभिषेक चौबे के नेतृत्व में माधवनगर पुलिस को प्राप्त हुई है।  पहली गिरफ्तारी- जब सम्पूर्ण देश में आईपीएल क्रिकेट मैच देखने के मनोरंज में व्यस्थ है तब सटौरिये अवैध लाभ अर्जित करने की नियत से आईपीएल पर सट्टा का खेल खिला रहे है और आईपीएल मैच की सरगर्मी के बीच माधवनगर पुलिस ने रेड कार्यवाही करते हुए उत्कृष्ट स्कूल के सामने वाले मैदान के अंदर माधवनगर से आरोपी हितेश जगवानी पिता स्व. मनोहर लाल जगवानी उम्र 37 साल निवासी एल.आई.जी. 32 हाउसिंग बोर्ड कालोनी थाना माधवनगर को मोबाईल पर आनलाईन आईपीएल सट्टा खिलाते पाये जाने पर मोबाईल कीमती 23000 ...

डॉ स्वाति टोपनानी की उपलब्धि पर परिवार जनों से खास बातचीत, देखें वीडियो, प्रतिभा और परिश्रम से एमडीएस की डिग्री प्राप्त कर प्रदेश में हासिल किया दूसरा स्थान, परिवार समाज और जिले का बढ़ाया मान

कटनी (मुरली पृथ्यानी) भारतीय जनता पार्टी के पूर्व अध्यक्ष व कटनी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष पीताम्बर टोपनानी की बिटिया डॉ स्वाति टोपनानी ने अपनी प्रतिभा और परिश्रम से अपने परिवार समाज और जिले का नाम गौरवान्वित किया हैं। उन्होंने कॉलेज ऑफ डेंटल साइंस राउ इंदौर से एमडीएस की डिग्री प्राप्त कर एवं अपने डिपार्टमेंट कंजरवेटिव डेंटिस्ट्री एन्ड इंडोडोंटिक्स में प्रदेश में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है साथ ही एमपीएमएसयू विश्विद्यालय में प्रदेश में भी द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। उनकी इस उपलब्धि पर सांसद वीडी शर्मा व भाजपा अध्यक्ष दीपक टंडन सोनी ने निवास स्थल पहुँचकर सम्मान किया एवं इंदौर में कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने उन्हें मैडल प्रदान किया है। इससे पहले उन्होंने बीडीएस की डिग्री हितकारिणी डेंटल कॉलेज एन्ड हॉस्पिटल जबलपुर से प्राप्त की थी। उन्होंने इसके लिए सर्वप्रथम ईश्वर का आभार व्यक्त करते हुए माता पिता भाई एवं गुरुजनों का मार्गदर्शन, मित्रों, रिश्तेदारों का सहयोग बताया है जिसकी वजह से उन्होंने यह सफलता अर्जित की है।

माधवनगर क्षेत्र में सीवर लाईन बिछाने के बाद ऊपर दिखाने भर के लिए सड़क बना दी, पलट गया ट्रक, गंभीर हादसों को मिल रहा न्यौता

कटनी ( प्रबल सृष्टि ) माधवनगर क्षेत्र में सीवर लाईन बिछाने के बाद ऊपर दिखाने भर के लिए जो सड़क बना दी गई है उसमें बड़े ट्रक  उलट पलट जा रहे हैं जो गवाही दे रहें हैं कि सीवर लाईन बिछाने के बाद सिर्फ मिट्टी आदि भर कर ऊपर से समतल दिखाने का प्रयास किया गया है। आज सुबह माधवनगर क्षेत्र में माधवनगर स्टेशन रोड पर खैबर लाईन के पास ऐसे ही भरी गई सीवर लाईन के कारण एक ट्रक पलट गया जिससे पास चल रहे राहगीर तो बच गए लेकिन बड़ा हादसा भी हो सकता था । इसे लेकर नागरिक कहते हैं कि पूरे क्षेत्र में यही हाल है अब बरसात में पता चल रहा है कि सीवर लाईन के ऊपर सिर्फ मिट्टी भर दी गई है। अगर इनके ऊपर ठोस कार्य नही किया गया तो गंभीर हादसे हो सकते हैं। पिछले दिनों सीवर लाईन के गड्ढे में एक व्यक्ति की मृत्यु तक हो चुकी है कई ट्रक पलट चुके हैं फिर भी इसमें सुधार तो दिख ही नही रहा जिम्मेदारी के साथ इसे देखना चाहिए।

जिले में फिर शुरू हुआ क्रिकेट सट्टा, माधवनगर में एक आरोपी गिरफ्तार, मास्टर माइंड कहां है ?

कटनी। एक बार फिर क्रिकेट का सट्टा शुरू हो गया है, माधवनगर पुलिस ने एक सटोरिये को टी- 20 की हर बॉल पर सट्टा का दांव लगाते हुए दबोचा है। उसके कब्जे से एक मोबाइल और कुछ नगदी भी जब्त की गई है। हालांकि अभी तक पुलिस ने इस खेल के मास्टरमाइंड को नहीं पकड़ा है जिससे पुलिस की इस कार्रवाई को अधूरा माना जा रहा है। यह कार्रवाई की गई पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एमईएस माधवनगर (वैभव आइसक्रीम के पास वाली गली) में मोबाइल ऐप के जरिए क्रिकेट का बड़ा सट्टा संचालित हो रहा है। टीम ने जब दबिश दी, तो वहां टी-20 मैच की हर गेंद और ओवर पर सट्टे की बुकिंग की जा रही थी। पुलिस ने मौके से आरोपी ईशान्त फेरवानी (20 वर्ष) निवासी हॉस्पिटल लाइन को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से सट्टा बुक करने में प्रयुक्त एक मोबाइल (कीमत 20,000 रुपए) और 2,500 रुपए नगद जब्त किए। जांच में अजय थारवानी (निवासी मानसरोवर कॉलोनी) का नाम भी सामने आया है। पुलिस ने अपराध क्र. 118/26 के तहत सट्टा एक्ट की धारा 4 (क) और बीएनएस की धारा 49 के तहत मामला दर्ज किया है। मास्टर माइंड कहां हैमामले को लेकर चर्चा है कि गिरफ्तार युवक केवल लाइन ऑपरेट कर रहा...

म.प्र. शासन बनाम महेश भोजवानी प्रकरण में आरोपों को न्यायालय ने किया दोषमुक्त, अधिवक्ता नानक देवानी ने की थी पैरवी

कटनी ( प्रबल सृष्टि ) दिनांक 23.10.2015 को पंजीबद्ध अपराध क्रमांक 1037/2015 अंतर्गत धारा 25(1-ख) आयुध अधिनियम में दर्ज प्रकरण में माननीय न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, श्रीमती स्मृति पटेल, जिला कटनी द्वारा पारित निर्णय में अभियुक्त महेश भोजवानी पिता गोकुलदास भोजवानी, उम्र 37 वर्ष, निवासी माधवनगर, हॉस्पिटल के पास, थाना माधवनगर, जिला कटनी को संदेह का लाभ देते हुए दोषमुक्त किया गया है।इस प्रकरण में अभियुक्त की ओर से  अधिवक्ता नानक देवानी द्वारा प्रभावशाली एवं तर्कसंगत पैरवी प्रस्तुत की गई, जिसके फलस्वरूप न्यायालय ने अभियोजन द्वारा प्रस्तुत साक्ष्यों को अपर्याप्त एवं संदेहास्पद मानते हुए अभियुक्त को दोषमुक्त घोषित किया। प्रकरण में जप्त की गई संपत्ति — एक देशी कट्टा 315 बोर एवं दो पीतल के कारतूस — का निराकरण नियमानुसार जिला दंडाधिकारी, कटनी द्वारा किया जाएगा। न्यायालय के आदेश में यह है कि समस्त विवेचना के आधार पर अभियोजन यह युक्तियुक्त संदेह से परे प्रमाणित करने में असफल रहा है कि अभियुक्त द्वारा दिनांक 23. 10.2015 को 23.50 बजे कोतवाली थानांतर्गत वंशरूप वार्ड कटनी म.प्र. में लोकस्थ...

आईपीएल सटोरियों पर नकेल कसने माधवनगर पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान

कटनी ( प्रबल सृष्टि ) माधवनगर पुलिस आईपीएल सट्टे पर नकेल कसने के लिए लगातार अभियान चला रही है इसी के तहत थाना प्रभारी माधवनगर निरीक्षक अभिषेक चौबे ने अपने पुलिस बल के साथ 8 पूर्व से दर्ज सट्टे के आरोपियों एवं संदिग्धों को चेक किया, यह चेकिंग उस समय की गई जिस समय आईपीएल का मैच जारी था। माधव नगर पुलिस का कहना है कि लगातार संदेही सटोरियों के ठिकानों पर उनको तलाश किया जा रहा है और साक्ष्य मिलते ही उनके खिलाफ में वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। यह कार्यवाही अभिजीत कुमार रंजन पुलिस अधीक्षक कटनी के कुशल निर्देशन, डॉ. संतोष डेहरिया अति. पुलिस अधीक्षक कटनी एवं ख्याति मिश्रा नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक अभिषेक चौबे के नेतृत्व में माधवनगर पुलिस के द्वारा की गई । पुलिस ने चेकिंग दौरान विनय विरवानी, नीरज उर्फ नीरू, अजय नागवानी, कैलाश उर्फ कैलू अजय पंजवानी राहुल चावला उर्फ बंटा, पिंका चावला को चेक किया गया। थाना प्रभारी अभिषेक चौबे ने जानकारी देते हुए बताया कि थाने के रिकॉर्ड का अवलोकन किया गया और पुराने सटोरियों पर नकेल कसने के लिए उनकी चेकिंग की गई। यह कार्रवाई आगे भी जारी...

बजरंग राइस मिल के शासकीय कस्टम मिलिंग चावल की फर्जी रिपोर्ट बनाने वाले नागरिक आपूर्ति निगम के अधिकारियों पर न्यायालय ने एफआईआर करने के दिए निर्देश

कटनी ( प्रबल सृष्टि ) बजरंग राइस मिल के शासकीय कस्टम मिलिंग चावल की फर्जी रिपोर्ट बनाने वाले नागरिक आपूर्ति निगम के तत्कालीन जिला प्रबंधक संजय सिंह, नागरिक आपूर्ति निगम मुख्यालय भोपाल के गुणवत्ता नियंत्रक आर.आर.शर्मा, एल.एन.गुप्ता एवं अन्य के विरुद्ध न्यायालय ने एफआईआर दर्ज करने के आदेश जारी किये हैं। प्राप्त जानकारी अनुसार मामला इस प्रकार है कि बजरंग राइस मिल के प्रोपराइटर ईश्वर रोहरा द्वारा दिनांक 23 मई 2022 को नागरिक आपूर्ति निगम के तत्कालीन जिला प्रबंधक संजय सिंह को लोकायुक्त जबलपुर से 60,000/- की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़वाया था, तब संजय सिंह ने ईश्वर रोहरा से बदला लेने के लिए नागरिक आपूर्ति निगम के मुख्यालय भोपाल से अपने मातहत उच्च अधिकारियों को बोल कर गुणवत्ता निरीक्षक आर आर शर्मा एवं एल एन गुप्ता को 29 मई 2022 को कटनी बुलवा लिया और mpwlc के अधिकृत पायल,पीईजी आदि गोदामों में नागरिक आपूर्ति निगम के द्वारा ही स्वीकृत ईश्वर रोहरा की बजरंग राइस मिल के चावल को फेल करवा दिया और इस आधार पर बजरंग राइस मिल का शासकीय मिलिंग का कार्य बंद करवा दिया और इस फेल चावल को बदलने का नोटिस जारी कर ...